नोएडा में GST विभाग के डिप्टी कमिश्नर संजय सिंह ने सुसाइड कर लिया। सोमवार सुबह वह अपार्टमेंट की 15वीं मंजिल से कूद गए। मौके पर उनकी मौत हो गई। गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। उनको तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। संजय सिंह गाजियाबाद में GST विभाग में डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात थे। घटना नोएडा के सेक्टर-75 एपेक्स सोसाइटी की है। कैंसर की लास्ट स्टेज थी
संजय सिंह सेक्टर-113 क्षेत्र के सेक्टर-75 स्थित एपेक्स एथेना सोसाइटी के ई-टावर में फ्लैट नंबर 2004 में रहते थे। पुलिस ने बताया, संजय सिंह को 6 साल से कैंसर था। अंतिम स्टेज के कारण वह लंबे समय से तनाव में थे। लगातार चल रहे इलाज की वजह से टूट गए थे। हमेशा परेशान रहते थे। घर में ज्यादा किसी से बात भी नहीं करते थे। इस कदर बीमार थे कि ज्यादा चल फिर नहीं पाते थे। हमेशा कुर्सी पर बैठे रहते थे। थाना सेक्टर-113 पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। घटना सुबह 10 से 11 बजे के बीच की है। 7 दिन पहले मिला था चार्ज
संजय सिंह गाजियाबाद में 2 साल से तैनात थे। वहां पर विभागीय सुप्रीम कोर्ट संबंधी कार्य देख रहे थे। अभी 7 दिन पहले ही उनको गाजियाबाद के सेक्टर–2 में चार्ज मिला था। उन्होंने अभी तक ज्वाइन नहीं किया था। तब से वो घर पर ही थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोसाइटी में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फ्लैट से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। एक बेटा गुरुग्राम में नौकरी करता है, जबकि दूसरा ग्रेटर नोएडा की एक यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहा है। खबर अपडेट की जा रही है…. ……………………. ये खबर भी पढ़ें… अयोध्या में सुहागरात पर पत्नी को मारकर फंदे पर लटका: पति के मोबाइल पर मैसेज आया, पास्ट के रिलेशन को लेकर झगड़ा हुआ अयोध्या में सुहागरात पर पति-पत्नी की लाश मिली। पहले इसे सुसाइड समझा जा रहा था, लेकिन ये सुसाइड नहीं, बल्कि हत्या है। पति ने पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या की, फिर खुद फांसी लगा ली। ये खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ। पढ़िए पूरी खबर नोएडा में GST विभाग के डिप्टी कमिश्नर संजय सिंह ने सुसाइड कर लिया। सोमवार सुबह वह अपार्टमेंट की 15वीं मंजिल से कूद गए। मौके पर उनकी मौत हो गई। गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। उनको तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। संजय सिंह गाजियाबाद में GST विभाग में डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात थे। घटना नोएडा के सेक्टर-75 एपेक्स सोसाइटी की है। कैंसर की लास्ट स्टेज थी
संजय सिंह सेक्टर-113 क्षेत्र के सेक्टर-75 स्थित एपेक्स एथेना सोसाइटी के ई-टावर में फ्लैट नंबर 2004 में रहते थे। पुलिस ने बताया, संजय सिंह को 6 साल से कैंसर था। अंतिम स्टेज के कारण वह लंबे समय से तनाव में थे। लगातार चल रहे इलाज की वजह से टूट गए थे। हमेशा परेशान रहते थे। घर में ज्यादा किसी से बात भी नहीं करते थे। इस कदर बीमार थे कि ज्यादा चल फिर नहीं पाते थे। हमेशा कुर्सी पर बैठे रहते थे। थाना सेक्टर-113 पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। घटना सुबह 10 से 11 बजे के बीच की है। 7 दिन पहले मिला था चार्ज
संजय सिंह गाजियाबाद में 2 साल से तैनात थे। वहां पर विभागीय सुप्रीम कोर्ट संबंधी कार्य देख रहे थे। अभी 7 दिन पहले ही उनको गाजियाबाद के सेक्टर–2 में चार्ज मिला था। उन्होंने अभी तक ज्वाइन नहीं किया था। तब से वो घर पर ही थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोसाइटी में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फ्लैट से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। एक बेटा गुरुग्राम में नौकरी करता है, जबकि दूसरा ग्रेटर नोएडा की एक यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहा है। खबर अपडेट की जा रही है…. ……………………. ये खबर भी पढ़ें… अयोध्या में सुहागरात पर पत्नी को मारकर फंदे पर लटका: पति के मोबाइल पर मैसेज आया, पास्ट के रिलेशन को लेकर झगड़ा हुआ अयोध्या में सुहागरात पर पति-पत्नी की लाश मिली। पहले इसे सुसाइड समझा जा रहा था, लेकिन ये सुसाइड नहीं, बल्कि हत्या है। पति ने पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या की, फिर खुद फांसी लगा ली। ये खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ। पढ़िए पूरी खबर उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
नोएडा में 15वीं मंजिल से कूदे GST डिप्टी कमिश्नर:गाजियाबाद में तैनात थे, मौके पर मौत; सुसाइड नोट नहीं मिला
