लखीमपुर खीरी में पुलिस चौकी से महज 10 कदम की दूरी पर सोमवार की शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने पहले युवक का पीछा किया, फिर सड़क पर 500 मीटर दौड़ाया। जान बचाने के लिए युवक एक बुक डिपो में घुस गया। तभी बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सीने में गोली लगने से युवक की मौत हो गई। जबकि दुकान पर बैठा नौकर गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद बदमाश में हवा में फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। इस घटना के एक घंटे पहले IG प्रशांत कुमार कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए गश्त करके निकले थे। मृतक अमोघ प्रिया इलेक्ट्रॉनिक के मालिक भरत सेठ का बेटा अमोघ उर्फ देव सेठ (18 साल) है। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस आसपास के CCTV खंगाल रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हैं। देखिए घटना की 3 तस्वीरें… दुकान में घुसकर की फायरिंग
ये वारदात शहर में मिश्राना चौकी चौराहे के पास की है। चौराहे से 10 कदम की दूरी पर पुलिस चौकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अमोघ सेठ का बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछा किया। अमोघ को शक हुआ तो उसने स्कूटी की स्पीड बढ़ा दी। तभी बदमाशों ने उसे दौड़ा लिया। अमोघ बदमाशों से बचने के लिए आर्य कन्या चौराहे पर पुष्पा बुक डिपो में घुस गया। शटर के पास खड़े होकर बदमाशों ने अमोघ को निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग की। एक गोली अमोघ के सीने में लगी, वहीं दुकान में बैठा नौकर आदित्य भी घायल हो गया। लोग हमलावरों को पकड़ने के लिए दौड़े तो आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को सूचना दी गई। दोनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां अमोघ की मौत हो गई। जबकि आदित्य की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। बचने के लिए स्कूटी सवार लड़का मेरी दुकान में घुसा
बुक डिपो के मालिक अशोक गुप्ता ने बताया, करीब साढ़े 7 बजे थे। नौकर आदित्य दुकान पर बैठा था। बेटा वसूली करने के लिए बाजार गया था। इतने में एक स्कूटी सवार लड़का आया और दुकान में बचने के लिए घुस गया l पीछे से आ रहे बाइक सवार लड़कों ने उस पर गोली चला दी। गोली लगने से स्कूटी सवार लड़का और मेरा नौकर आदित्य, दोनों घायल हो गए। अस्पताल में युवक की मौत हो गई। नौकर आदित्य घायल है। सामने आने पर हमलावरों को पहचान लूंगा- आदित्य
घायल आदित्य ने पुलिस को पूरी जानकारी दी। बताया- बाइक से 2 हमलावर आए थे। मैं कुछ समझ पाता, इससे पहले ही बदमाशों ने गोलियां चला दी। एक गोली मेरे हाथ में लगी। वहीं, भागकर आए अमोघ के सीने में गोली जा धंसी। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग गए। आदित्य ने कहा- वह हमलावरों के नाम नहीं जानता। सामने आने पर उनको पहचान लेगा। हमलावर संकटा देवी इलाके के रहने वाले हैं। एक घंटे पहले गश्त करते हुए निकले थे IG प्रशांत कुमार
सूचना पाकर मिश्राना चौकी इंचार्ज अजीत सिंह मौके पर पहुंचे। घायल आदित्य से घटना की जानकारी ली। घटना से 1 घंटे से पहले त्योहारों को लेकर आईजी प्रशांत कुमार और एसपी संकल्प शर्मा ने क्षेत्र में पुलिसकर्मियों के साथ गश्त किया था। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया- हमलावारों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी का घटना का खुलासा किया जाएगा। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। ………………… यह खबर भी पढ़िए:- होली मनाने घर जा रहे बिजनेसमैन समेत 5 की मौत:बस्ती में कार कंटेनर से टकराई; शव सीट से चिपके, गाड़ी काटकर निकाले यूपी के बस्ती जिले में कार और कंटेनर की टक्कर हो गई। हादसे में बिजनेसमैन समेत कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई। 3 गंभीर हैं। कार सवार गुजरात से होली मनाने अपने घर गोरखपुर आ रहे थे। हादसा सोमवार सुबह 7 बजे नगर थाना इलाके में हुआ। हाईवे पर अचानक कंटेनर ने लेन बदल दी। डिवाइडर न होने की वजह से सामने से आ रही कार टकरा गई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि कार सवार 8 में से 5 की मौके पर मौत हो गई। एसयूवी गाड़ी हेक्सा का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया। शव सीट से चिपक गए। पढ़ें पूरी खबर… लखीमपुर खीरी में पुलिस चौकी से महज 10 कदम की दूरी पर सोमवार की शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने पहले युवक का पीछा किया, फिर सड़क पर 500 मीटर दौड़ाया। जान बचाने के लिए युवक एक बुक डिपो में घुस गया। तभी बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सीने में गोली लगने से युवक की मौत हो गई। जबकि दुकान पर बैठा नौकर गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद बदमाश में हवा में फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। इस घटना के एक घंटे पहले IG प्रशांत कुमार कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए गश्त करके निकले थे। मृतक अमोघ प्रिया इलेक्ट्रॉनिक के मालिक भरत सेठ का बेटा अमोघ उर्फ देव सेठ (18 साल) है। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस आसपास के CCTV खंगाल रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हैं। देखिए घटना की 3 तस्वीरें… दुकान में घुसकर की फायरिंग
ये वारदात शहर में मिश्राना चौकी चौराहे के पास की है। चौराहे से 10 कदम की दूरी पर पुलिस चौकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अमोघ सेठ का बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछा किया। अमोघ को शक हुआ तो उसने स्कूटी की स्पीड बढ़ा दी। तभी बदमाशों ने उसे दौड़ा लिया। अमोघ बदमाशों से बचने के लिए आर्य कन्या चौराहे पर पुष्पा बुक डिपो में घुस गया। शटर के पास खड़े होकर बदमाशों ने अमोघ को निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग की। एक गोली अमोघ के सीने में लगी, वहीं दुकान में बैठा नौकर आदित्य भी घायल हो गया। लोग हमलावरों को पकड़ने के लिए दौड़े तो आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को सूचना दी गई। दोनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां अमोघ की मौत हो गई। जबकि आदित्य की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। बचने के लिए स्कूटी सवार लड़का मेरी दुकान में घुसा
बुक डिपो के मालिक अशोक गुप्ता ने बताया, करीब साढ़े 7 बजे थे। नौकर आदित्य दुकान पर बैठा था। बेटा वसूली करने के लिए बाजार गया था। इतने में एक स्कूटी सवार लड़का आया और दुकान में बचने के लिए घुस गया l पीछे से आ रहे बाइक सवार लड़कों ने उस पर गोली चला दी। गोली लगने से स्कूटी सवार लड़का और मेरा नौकर आदित्य, दोनों घायल हो गए। अस्पताल में युवक की मौत हो गई। नौकर आदित्य घायल है। सामने आने पर हमलावरों को पहचान लूंगा- आदित्य
घायल आदित्य ने पुलिस को पूरी जानकारी दी। बताया- बाइक से 2 हमलावर आए थे। मैं कुछ समझ पाता, इससे पहले ही बदमाशों ने गोलियां चला दी। एक गोली मेरे हाथ में लगी। वहीं, भागकर आए अमोघ के सीने में गोली जा धंसी। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग गए। आदित्य ने कहा- वह हमलावरों के नाम नहीं जानता। सामने आने पर उनको पहचान लेगा। हमलावर संकटा देवी इलाके के रहने वाले हैं। एक घंटे पहले गश्त करते हुए निकले थे IG प्रशांत कुमार
सूचना पाकर मिश्राना चौकी इंचार्ज अजीत सिंह मौके पर पहुंचे। घायल आदित्य से घटना की जानकारी ली। घटना से 1 घंटे से पहले त्योहारों को लेकर आईजी प्रशांत कुमार और एसपी संकल्प शर्मा ने क्षेत्र में पुलिसकर्मियों के साथ गश्त किया था। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया- हमलावारों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी का घटना का खुलासा किया जाएगा। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। ………………… यह खबर भी पढ़िए:- होली मनाने घर जा रहे बिजनेसमैन समेत 5 की मौत:बस्ती में कार कंटेनर से टकराई; शव सीट से चिपके, गाड़ी काटकर निकाले यूपी के बस्ती जिले में कार और कंटेनर की टक्कर हो गई। हादसे में बिजनेसमैन समेत कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई। 3 गंभीर हैं। कार सवार गुजरात से होली मनाने अपने घर गोरखपुर आ रहे थे। हादसा सोमवार सुबह 7 बजे नगर थाना इलाके में हुआ। हाईवे पर अचानक कंटेनर ने लेन बदल दी। डिवाइडर न होने की वजह से सामने से आ रही कार टकरा गई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि कार सवार 8 में से 5 की मौके पर मौत हो गई। एसयूवी गाड़ी हेक्सा का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया। शव सीट से चिपक गए। पढ़ें पूरी खबर… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
लखीमपुर में बिजनेसमैन के बेटे को दौड़ाकर मारी गोली, मौत:दुकान में घुसकर बदमाशों ने की कई राउंड फायरिंग, शहर में IG गश्त कर रहे थे
