हरियाणा के मशहूर बौना कॉमेडियन दर्शन को नाबालिग से रेप मामले में हिसार में एडीजे सुनील जिंदल की कोर्ट ने दोषी करार दिया है। दोषी करार देने के बाद जब वह कोर्ट से बाहर निकला तो मुंह छिपाते हुए नजर आया। केस की अगली सुनवाई 13 मार्च को होनी है, जिसमें अंतिम फैसला सुनाया जाएगा। ये मामला अग्रोहा पुलिस थाने में दर्ज हुआ था। सितंबर 2020 को अग्रोहा क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ रेप करने की शिकायत दी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी कलाकार को गिरफ्तार किया था। हीरोइन बनाने का दिया था झांसा
पीड़िता के वकील रेखा मित्तल ने बताया कि दर्शन यूट्यूब पर कॉमेडी वीडियो बनाता था। कई दिनों से नाबालिग लड़की को हीरोइन बनाने का झांसा दे रहा था। 21 सिंतबर 2020 को दर्शन ने नाबालिग को फोन कर कहा कि एक वीडियो शूट करनी है, जिसमें उसका भी रोल है। नाबालिग लड़की दर्शन के घर गई। इसके बाद उसे वह और उसका भाई बाइक पर एक जगह ले गए। वहां वीडियो शूट करने के बाद दर्शन ने नाबालिग लड़की को अपने साथ चंडीगढ़ जाने के लिए बोला। इस पर लड़की ने मना किया तो उसे धमकी भी दी, जिससे वह डर गई। इसके बाद दर्शन अपने साथियों के साथ लड़की को चंडीगढ़ ले गया। होटल में किया रेप
इसके बाद दर्शन ने होटल में नाबालिग लड़की से रेप किया। इस दौरान दर्शन ने नाबालिग लड़की के कागजात में छेड़छाड़ करके उसे बालिग बना दिया और एक संस्था के सहयोग से लड़की से शादी कर ली। सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। बाद में नाबालिग अपने घर आई तो आपबीती मां को बताई। इसके बाद मां ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले में आरोपी पाए जाने पर बौना कलाकार दर्शन को गिरफ्तार किया था। हरियाणा के मशहूर बौना कॉमेडियन दर्शन को नाबालिग से रेप मामले में हिसार में एडीजे सुनील जिंदल की कोर्ट ने दोषी करार दिया है। दोषी करार देने के बाद जब वह कोर्ट से बाहर निकला तो मुंह छिपाते हुए नजर आया। केस की अगली सुनवाई 13 मार्च को होनी है, जिसमें अंतिम फैसला सुनाया जाएगा। ये मामला अग्रोहा पुलिस थाने में दर्ज हुआ था। सितंबर 2020 को अग्रोहा क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ रेप करने की शिकायत दी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी कलाकार को गिरफ्तार किया था। हीरोइन बनाने का दिया था झांसा
पीड़िता के वकील रेखा मित्तल ने बताया कि दर्शन यूट्यूब पर कॉमेडी वीडियो बनाता था। कई दिनों से नाबालिग लड़की को हीरोइन बनाने का झांसा दे रहा था। 21 सिंतबर 2020 को दर्शन ने नाबालिग को फोन कर कहा कि एक वीडियो शूट करनी है, जिसमें उसका भी रोल है। नाबालिग लड़की दर्शन के घर गई। इसके बाद उसे वह और उसका भाई बाइक पर एक जगह ले गए। वहां वीडियो शूट करने के बाद दर्शन ने नाबालिग लड़की को अपने साथ चंडीगढ़ जाने के लिए बोला। इस पर लड़की ने मना किया तो उसे धमकी भी दी, जिससे वह डर गई। इसके बाद दर्शन अपने साथियों के साथ लड़की को चंडीगढ़ ले गया। होटल में किया रेप
इसके बाद दर्शन ने होटल में नाबालिग लड़की से रेप किया। इस दौरान दर्शन ने नाबालिग लड़की के कागजात में छेड़छाड़ करके उसे बालिग बना दिया और एक संस्था के सहयोग से लड़की से शादी कर ली। सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। बाद में नाबालिग अपने घर आई तो आपबीती मां को बताई। इसके बाद मां ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले में आरोपी पाए जाने पर बौना कलाकार दर्शन को गिरफ्तार किया था। हरियाणा | दैनिक भास्कर
