कपूरथला स्थित रेल डिब्बा कारखाना (आरसीएफ) में वंदे भारत ट्रेन के डिब्बों का उत्पादन बुधवार से शुरू हो गया है। महाप्रबंधक एसएस मिश्र और आरसीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में इस उत्पादन का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न यूनियनों के सदस्य और बड़ी संख्या में कारखाने के कर्मचारी मौजूद रहे। यह पहली वंदे भारत ट्रेन 20 डिब्बों की होगी और चेयर कार पद्धति पर आधारित होगी। इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। इसमें बेहतर सिटिंग व्यवस्था, तेज गति क्षमता, ऑनबोर्ड मनोरंजन और उन्नत सुरक्षा सुविधाएं दी गई हैं। आरसीएफ ने इस ट्रेन के लिए विशेष क्रैशवर्दी डिजाइन वाला अंडरफ्रेम भी विकसित किया है। वंदे मेट्रो रेक का निर्माण किया था गौरतलब है कि आरसीएफ ने पिछले साल कम दूरी की इंटरसिटी सेवाओं के लिए वंदे मेट्रो रेक का निर्माण किया था। अब वंदे भारत के उत्पादन से देश भर में इन आधुनिक ट्रेनों की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी। यह कदम भारत की सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन सेवाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण साबित होगा। कपूरथला स्थित रेल डिब्बा कारखाना (आरसीएफ) में वंदे भारत ट्रेन के डिब्बों का उत्पादन बुधवार से शुरू हो गया है। महाप्रबंधक एसएस मिश्र और आरसीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में इस उत्पादन का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न यूनियनों के सदस्य और बड़ी संख्या में कारखाने के कर्मचारी मौजूद रहे। यह पहली वंदे भारत ट्रेन 20 डिब्बों की होगी और चेयर कार पद्धति पर आधारित होगी। इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। इसमें बेहतर सिटिंग व्यवस्था, तेज गति क्षमता, ऑनबोर्ड मनोरंजन और उन्नत सुरक्षा सुविधाएं दी गई हैं। आरसीएफ ने इस ट्रेन के लिए विशेष क्रैशवर्दी डिजाइन वाला अंडरफ्रेम भी विकसित किया है। वंदे मेट्रो रेक का निर्माण किया था गौरतलब है कि आरसीएफ ने पिछले साल कम दूरी की इंटरसिटी सेवाओं के लिए वंदे मेट्रो रेक का निर्माण किया था। अब वंदे भारत के उत्पादन से देश भर में इन आधुनिक ट्रेनों की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी। यह कदम भारत की सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन सेवाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण साबित होगा। पंजाब | दैनिक भास्कर
