बरेली में चाचा-भतीजे की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह दोनों खेत की रखवाली करने जा रहे थे, तभी असलहे लहराते हुए बाइक से हमलावर पहुंचे। चाचा-भतीजे को घेर लिया। जब तक वे कुछ समझ पाते, हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। युवक और उसके चाचा को दो-दो गोलियां लगीं। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। डबल मर्डर की सूचना मिलते ही SSP अनुराग आर्य, SP साउथ अंशिका वर्मा और फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए। घटना फरीदपुर थाना क्षेत्र के घारमपुर गांव की है। वारदात से जुड़ी 3 तस्वीरें- रंजिश में वारदात का शक मृतकों की पहचान दौलत खां (55) और उनके भतीजे रईस खां (26) के रूप में हुई है। 7 साल पहले यानी 2018 में आपसी विवाद के चलते इनके गांव के नन्हे मिस्त्री की हत्या कर दी गई थी। मामले में दौलत खां को नामजद किया गया था। तब से ही दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था। आशंका है कि इसी रंजिश के चलते दौलत खां और उनके भतीजे की हत्या कर दी गई। चाचा भतीजे को मारी 2-2 गोलियां गांव वालों ने बताया कि चाचा-भतीजे खेत की तरफ जा रहे थे, तभी बदमाश पीछे से आए और उन्हें गोलियों से भून दिया। गोलियों की आवाज सुनकर हम लोग दौड़े, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। तुरंत हम लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने दौलत खां के कंधे और सीने पर, जबकि उसके भतीजे के पीठ पर दो गोलियां मारीं। हमलावर फरार, 2 संदिग्ध हिरासत में SSP अनुराग आर्य ने बताया- पुरानी रंजिश में हत्या की बात सामने आई है। फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए। दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। हालांकि, बाइक से आए हमलावर फरार हैं, उनकी अब तक पहचान नहीं हो पाई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उन्हें पकड़ लेंगे। ——————- ये खबर भी पढ़िए- यूपी में डेढ़ से 5 लाख में बिक रहीं लड़कियां: शरीर की बनावट से लगते हैं रेट, दलाल पाकिस्तान बॉर्डर तक करा रहे शादियां ‘अपनी मूंछें हटवा लो, 5 से 10 साल छोटे लगोगे। हम लड़के वालों के घर जाते हैं, तो डेढ़ से दो लाख रुपए तक लेते हैं। चाहे जयपुर हो या हरियाणा, हर जगह हमने शादी कराई है। हम बेच तो नहीं रहे हैं न, ये शादी हो रही है। ये प्रेम का सौदा है।’ यूपी के सोनभद्र, मिर्जापुर समेत कई जिलों में शादी के लिए नाबालिग लड़कियों का सौदा करने वाले दलालों ने यह बात कही। दलाल पश्चिम यूपी से लेकर हरियाणा-राजस्थान और पाकिस्तान बॉर्डर तक के अधेड़ युवकों की रुपए लेकर शादी करा रहे हैं। दैनिक भास्कर की टीम ने 20 दिन तक इसका इन्वेस्टिगेशन किया। पढ़ें पूरी खबर… बरेली में चाचा-भतीजे की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह दोनों खेत की रखवाली करने जा रहे थे, तभी असलहे लहराते हुए बाइक से हमलावर पहुंचे। चाचा-भतीजे को घेर लिया। जब तक वे कुछ समझ पाते, हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। युवक और उसके चाचा को दो-दो गोलियां लगीं। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। डबल मर्डर की सूचना मिलते ही SSP अनुराग आर्य, SP साउथ अंशिका वर्मा और फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए। घटना फरीदपुर थाना क्षेत्र के घारमपुर गांव की है। वारदात से जुड़ी 3 तस्वीरें- रंजिश में वारदात का शक मृतकों की पहचान दौलत खां (55) और उनके भतीजे रईस खां (26) के रूप में हुई है। 7 साल पहले यानी 2018 में आपसी विवाद के चलते इनके गांव के नन्हे मिस्त्री की हत्या कर दी गई थी। मामले में दौलत खां को नामजद किया गया था। तब से ही दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था। आशंका है कि इसी रंजिश के चलते दौलत खां और उनके भतीजे की हत्या कर दी गई। चाचा भतीजे को मारी 2-2 गोलियां गांव वालों ने बताया कि चाचा-भतीजे खेत की तरफ जा रहे थे, तभी बदमाश पीछे से आए और उन्हें गोलियों से भून दिया। गोलियों की आवाज सुनकर हम लोग दौड़े, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। तुरंत हम लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने दौलत खां के कंधे और सीने पर, जबकि उसके भतीजे के पीठ पर दो गोलियां मारीं। हमलावर फरार, 2 संदिग्ध हिरासत में SSP अनुराग आर्य ने बताया- पुरानी रंजिश में हत्या की बात सामने आई है। फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए। दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। हालांकि, बाइक से आए हमलावर फरार हैं, उनकी अब तक पहचान नहीं हो पाई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उन्हें पकड़ लेंगे। ——————- ये खबर भी पढ़िए- यूपी में डेढ़ से 5 लाख में बिक रहीं लड़कियां: शरीर की बनावट से लगते हैं रेट, दलाल पाकिस्तान बॉर्डर तक करा रहे शादियां ‘अपनी मूंछें हटवा लो, 5 से 10 साल छोटे लगोगे। हम लड़के वालों के घर जाते हैं, तो डेढ़ से दो लाख रुपए तक लेते हैं। चाहे जयपुर हो या हरियाणा, हर जगह हमने शादी कराई है। हम बेच तो नहीं रहे हैं न, ये शादी हो रही है। ये प्रेम का सौदा है।’ यूपी के सोनभद्र, मिर्जापुर समेत कई जिलों में शादी के लिए नाबालिग लड़कियों का सौदा करने वाले दलालों ने यह बात कही। दलाल पश्चिम यूपी से लेकर हरियाणा-राजस्थान और पाकिस्तान बॉर्डर तक के अधेड़ युवकों की रुपए लेकर शादी करा रहे हैं। दैनिक भास्कर की टीम ने 20 दिन तक इसका इन्वेस्टिगेशन किया। पढ़ें पूरी खबर… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
बरेली में दिनदहाड़े चाचा-भतीजे की हत्या:बाइक से आए हमलावरों ने रास्ते में रोका, पीठ-सीने में मारी 4 गोलियां
