सिरसा में हनीट्रैप में फंसा रुपए लेते महिला-पति अरेस्ट:रेप केस की धमकी देकर 7 लाख मांगे; पीड़ित की घरवाली ने दिखाई हिम्मत

सिरसा में हनीट्रैप में फंसा रुपए लेते महिला-पति अरेस्ट:रेप केस की धमकी देकर 7 लाख मांगे; पीड़ित की घरवाली ने दिखाई हिम्मत

सिरसा में एक महिला व उसके पति द्वारा बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर एक व्यक्ति से 7 लाख रुपए की डिमांड की। हनी ट्रैप का शिकार हुए व्यक्ति की पत्नी ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने इसके बाद जाल फैलाकर महिला और उसके पति को नोट गिनते हुए गिरफ्तार कर लिया। महिला के पति के पास से पुलिस ने 1 लाख रुपए बरामद किए हैं। डिंग थाना में दी शिकायत में एक महिला ने पुलिस को बताया कि वह रुपाना बिश्नोईया गांव की रहने वाली है। फिलहाल अपने पति राजबीर के साथ सिरसा के प्रीत विहार में रह रही है। आदमपुर मंडी की रहने वाली किरण ने पहले उसके पति राजबीर से दोस्ती की। इसके बाद उसने अपने पति मनोज के साथ मिल कर ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठने की साजिश रची। पहले किरण ने राजबीर से नजदीकियां बढ़ाईं। फिर मजबूरी बता कर उसके पति से पैसों की मांग करनी शुरू कर दी। एक बार उसके पति राजबीर ने महिला को 2 हजार रुपए ट्रांसफर किए। उसने बताया कि महिला किरण बार बार उसके पति से रुपए की डिमांड करने लगी। इसके बाद राजबीर ने उसको नजरअंदाज किया और उसका मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया। इसके बाद किरण ने उसे धमकी दी कि वह उस पर दुष्कर्म का केस दर्ज करा देगी। किरण व उसके पति मनोज ने डरा धमका कर ब्लैकमेल करते हुए राजबीर से 7 लाख रुपए की मांग की। कहा कि अगर रुपए नहीं दिए तो राजबीर के खिलाफ दुष्कर्म की FIR करा देगी। पुष्पा ने 13 मार्च को डिंग थाना पुलिस को पूरे मामले की शिकायत दी। उसने बताया कि उसके पति को हनी ट्रैप में फंसा कर महिला व उसका पति 7 लाख रुपए मांग रहा है। पुलिस ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ने के लिए योजना तैयार की। पुलिस ने पुष्पा को हस्ताक्षर करके 1 लाख रुपए किरण को देने के लिए दिए। इसके बाद योजना के तहत पति-पत्नी को डिंग में सर्विस रोड बग्गुवाली मोड़ पर बुलाया। आदमपुर मंडी निवासी किरण व उसका पति मनोज रुपए लेने के लिए बताए गए स्थान पर पहुंचे। पुष्पा ने तय योजना के अनुसार यहां पहुंची और उनको एक लाख रुपए दे दिए। मनोज ने रुपए लेकर नोट गिने। इसी दौरान डिंग थाना पुलिस ने माैके पर उसको पकड़ लिया। महिला कॉन्स्टेबल मोनिका ने आरोपी किरण को भी पकड़ लिया। पुलिस ने मनोज से हस्ताक्षरित एक लाख रुपए भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने वारदात को लेकर पुष्पा के बयान पर उसके पति को रेप के केस में फंसा कर ब्लैकमेल करने व अन्य आरोपों में थाना डिंग में किरण व उसके पति मनोज के खिलाफ धारा 308(2)(6) BNS में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों को आज कोर्ट में पेश करेगी। सिरसा में एक महिला व उसके पति द्वारा बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर एक व्यक्ति से 7 लाख रुपए की डिमांड की। हनी ट्रैप का शिकार हुए व्यक्ति की पत्नी ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने इसके बाद जाल फैलाकर महिला और उसके पति को नोट गिनते हुए गिरफ्तार कर लिया। महिला के पति के पास से पुलिस ने 1 लाख रुपए बरामद किए हैं। डिंग थाना में दी शिकायत में एक महिला ने पुलिस को बताया कि वह रुपाना बिश्नोईया गांव की रहने वाली है। फिलहाल अपने पति राजबीर के साथ सिरसा के प्रीत विहार में रह रही है। आदमपुर मंडी की रहने वाली किरण ने पहले उसके पति राजबीर से दोस्ती की। इसके बाद उसने अपने पति मनोज के साथ मिल कर ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठने की साजिश रची। पहले किरण ने राजबीर से नजदीकियां बढ़ाईं। फिर मजबूरी बता कर उसके पति से पैसों की मांग करनी शुरू कर दी। एक बार उसके पति राजबीर ने महिला को 2 हजार रुपए ट्रांसफर किए। उसने बताया कि महिला किरण बार बार उसके पति से रुपए की डिमांड करने लगी। इसके बाद राजबीर ने उसको नजरअंदाज किया और उसका मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया। इसके बाद किरण ने उसे धमकी दी कि वह उस पर दुष्कर्म का केस दर्ज करा देगी। किरण व उसके पति मनोज ने डरा धमका कर ब्लैकमेल करते हुए राजबीर से 7 लाख रुपए की मांग की। कहा कि अगर रुपए नहीं दिए तो राजबीर के खिलाफ दुष्कर्म की FIR करा देगी। पुष्पा ने 13 मार्च को डिंग थाना पुलिस को पूरे मामले की शिकायत दी। उसने बताया कि उसके पति को हनी ट्रैप में फंसा कर महिला व उसका पति 7 लाख रुपए मांग रहा है। पुलिस ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ने के लिए योजना तैयार की। पुलिस ने पुष्पा को हस्ताक्षर करके 1 लाख रुपए किरण को देने के लिए दिए। इसके बाद योजना के तहत पति-पत्नी को डिंग में सर्विस रोड बग्गुवाली मोड़ पर बुलाया। आदमपुर मंडी निवासी किरण व उसका पति मनोज रुपए लेने के लिए बताए गए स्थान पर पहुंचे। पुष्पा ने तय योजना के अनुसार यहां पहुंची और उनको एक लाख रुपए दे दिए। मनोज ने रुपए लेकर नोट गिने। इसी दौरान डिंग थाना पुलिस ने माैके पर उसको पकड़ लिया। महिला कॉन्स्टेबल मोनिका ने आरोपी किरण को भी पकड़ लिया। पुलिस ने मनोज से हस्ताक्षरित एक लाख रुपए भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने वारदात को लेकर पुष्पा के बयान पर उसके पति को रेप के केस में फंसा कर ब्लैकमेल करने व अन्य आरोपों में थाना डिंग में किरण व उसके पति मनोज के खिलाफ धारा 308(2)(6) BNS में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों को आज कोर्ट में पेश करेगी।   हरियाणा | दैनिक भास्कर