खन्ना में नाबालिग से रेप की कोशिश:विरोध करने पर की हत्या, मोबाइल देकर फंसाया, खेतों में नग्न मिला शव

खन्ना में नाबालिग से रेप की कोशिश:विरोध करने पर की हत्या, मोबाइल देकर फंसाया, खेतों में नग्न मिला शव

पंजाब के लुधियाना जिले के खन्ना में पुलिस ने नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में आरोपी राजमिस्त्री को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली। आरोपी संजीत कुमार मंडी गोबिंदगढ़ के संगत नगर का रहने वाला है। मृतका उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले की रहने वाली थी। लड़की के घर के पास काम करता था जानकारी के अनुसार आरोपी संजीत बिहार के सहरसा जिले का रहने वाला है और वह शादीशुदा एवं दो बच्चों का पिता है। पुलिस को रेप की आशंका है, जिसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगी। डीएसपी अमृतपाल सिंह भाटी के अनुसार आरोपी मृतका के घर के पास काम कर रहा था। उसने लड़की को मोबाइल देकर अपने जाल में फंसाया। 11 मार्च की शाम साढ़े 6 बजे लड़की घर से लापता हो गई। परिजनों ने मंडी गोबिंदगढ़ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। तस्वीरें वायरल होने पर पहचान गुरुवार सुबह लड़की का नग्न शव खन्ना के गांव अलौड़ में रेलवे लाइन के पास गेहूं के खेतों से बरामद हुआ। शुरू में मृतका की पहचान नहीं हो पाई। सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल करने के बाद परिजनों ने पहचान की। मृतका की बहन अनीता राजपूत ने पुलिस को बताया कि संजीत ने उनकी बहन को मोबाइल दिया था। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि 11 मार्च की रात वह लड़की को रेलवे लाइन के पास ले गया। रेप की कोशिश के दौरान विरोध करने पर उसने लड़की की हत्या कर दी। पंजाब के लुधियाना जिले के खन्ना में पुलिस ने नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में आरोपी राजमिस्त्री को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली। आरोपी संजीत कुमार मंडी गोबिंदगढ़ के संगत नगर का रहने वाला है। मृतका उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले की रहने वाली थी। लड़की के घर के पास काम करता था जानकारी के अनुसार आरोपी संजीत बिहार के सहरसा जिले का रहने वाला है और वह शादीशुदा एवं दो बच्चों का पिता है। पुलिस को रेप की आशंका है, जिसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगी। डीएसपी अमृतपाल सिंह भाटी के अनुसार आरोपी मृतका के घर के पास काम कर रहा था। उसने लड़की को मोबाइल देकर अपने जाल में फंसाया। 11 मार्च की शाम साढ़े 6 बजे लड़की घर से लापता हो गई। परिजनों ने मंडी गोबिंदगढ़ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। तस्वीरें वायरल होने पर पहचान गुरुवार सुबह लड़की का नग्न शव खन्ना के गांव अलौड़ में रेलवे लाइन के पास गेहूं के खेतों से बरामद हुआ। शुरू में मृतका की पहचान नहीं हो पाई। सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल करने के बाद परिजनों ने पहचान की। मृतका की बहन अनीता राजपूत ने पुलिस को बताया कि संजीत ने उनकी बहन को मोबाइल दिया था। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि 11 मार्च की रात वह लड़की को रेलवे लाइन के पास ले गया। रेप की कोशिश के दौरान विरोध करने पर उसने लड़की की हत्या कर दी।   पंजाब | दैनिक भास्कर