हिसार के भारत नगर में एक मामूली विवाद में महिला पर छुरी से वार किया गया। 50 वर्षीय महिला छुरी लगने से घायल हो गई। वह अपने बेटे और भतीजे के बीच हुए झगड़े में बीच बचाव कर रही थी। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता संतोष का भतीजा अमन मजदूरी करके घर की गली में पहुंचा। वहां राहुल नाम का युवक खड़ा था। संतोष का बेटा कालू भी मकान के सामने मौजूद था। राहुल ने अमन को रोककर गालियां दीं और कालू को भी गाली-गलौच की। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और हाथापाई शुरू हो गई। शोर-शराबा सुनकर जब संतोष मौके पर पहुंची, तब तक रोनी, राम और माण्डी भी वहां आ गए। झगड़ा बढ़ने लगा और राहुल ने छुरी से संतोष के बाएं हाथ पर वार कर दिया। भीड़ जमा होती देख चारों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल महिला को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। HTM थाना पुलिस ने संतोष की शिकायत पर राहुल, रोनी, राम और माण्डी के खिलाफ धारा 115, 118(1), 351(3), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हिसार के भारत नगर में एक मामूली विवाद में महिला पर छुरी से वार किया गया। 50 वर्षीय महिला छुरी लगने से घायल हो गई। वह अपने बेटे और भतीजे के बीच हुए झगड़े में बीच बचाव कर रही थी। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता संतोष का भतीजा अमन मजदूरी करके घर की गली में पहुंचा। वहां राहुल नाम का युवक खड़ा था। संतोष का बेटा कालू भी मकान के सामने मौजूद था। राहुल ने अमन को रोककर गालियां दीं और कालू को भी गाली-गलौच की। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और हाथापाई शुरू हो गई। शोर-शराबा सुनकर जब संतोष मौके पर पहुंची, तब तक रोनी, राम और माण्डी भी वहां आ गए। झगड़ा बढ़ने लगा और राहुल ने छुरी से संतोष के बाएं हाथ पर वार कर दिया। भीड़ जमा होती देख चारों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल महिला को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। HTM थाना पुलिस ने संतोष की शिकायत पर राहुल, रोनी, राम और माण्डी के खिलाफ धारा 115, 118(1), 351(3), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
