हिमाचल प्रदेश में बीजेपी ने सुक्खू सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर जोरदार हमला किया है। पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। सतपाल सत्ती ने कहा कि प्रदेश में अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, नशे का कारोबार अब गांवों तक पहुंच गया है। प्रशासन इस पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल है। पूर्व विधायक बंबर ही सुरक्षित नहीं उन्होंने बिलासपुर में हुई गोलीबारी और डीसी कैंपस में फायरिंग का मुद्दा उठाया। सत्ती ने कहा कि जब पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा कैसे होगी। बिक्रम सिंह ठाकुर ने विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य रुक गए हैं। सरकार सिर्फ कागजी घोषणाएं कर रही है। कांग्रेस सरकार जनता से किए वादे पूरे नहीं कर पा रही है। देहरा उपचुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन सत्ती ने देहरा उपचुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि आचार संहिता लागू होने के बाद भी केसीसी बैंक के जरिए महिला मंडलों के खातों में लाखों रुपए डाले गए। उन्होंने इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही कहा कि देहरा में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। बीजेपी को जल्द मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष संगठनात्मक बदलाव को लेकर सत्ती ने कहा कि बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष जल्द ही घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की सलाह के बाद सही समय पर यह फैसला लिया जाएगा। वहीं पूर्व मंत्री रमेश धवाला द्वारा बनाए गए पैरलल संगठन पर सत्ती ने इसे पार्टी का आंतरिक मामला बताया और कहा कि इसे संगठन के भीतर ही सुलझाया जाएगा। पुराने मित्र से मुलाकात अपने दौरे के दौरान सतपाल सत्ती ढलियारा में अपने पुराने मित्र अंकुश शर्मा के पास भी रुके और उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पुरानी यादें ताजा करने के साथ-साथ मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर भी चर्चा की। सरकार के खिलाफ जनसंपर्क अभियान तेज बैठक के दौरान बीजेपी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क अभियान तेज करने और सुक्खू सरकार की विफलताओं को जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीजेपी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो कार्यकर्ताओं की ताकत से आगे बढ़ती है और जनसेवा के संकल्प को पूरा करती है। विधानसभा घेराव की तैयारी बीजेपी ने 27 मार्च को विधानसभा के घेराव का ऐलान किया है। सतपाल सत्ती ने दावा किया कि इस प्रदर्शन में 10 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे और सरकार की विफलताओं का पर्दाफाश करेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल में जनता महंगाई, बेरोजगारी और खराब कानून-व्यवस्था से त्रस्त है, लेकिन सरकार केवल घोषणाओं में व्यस्त है। हिमाचल प्रदेश में बीजेपी ने सुक्खू सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर जोरदार हमला किया है। पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। सतपाल सत्ती ने कहा कि प्रदेश में अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, नशे का कारोबार अब गांवों तक पहुंच गया है। प्रशासन इस पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल है। पूर्व विधायक बंबर ही सुरक्षित नहीं उन्होंने बिलासपुर में हुई गोलीबारी और डीसी कैंपस में फायरिंग का मुद्दा उठाया। सत्ती ने कहा कि जब पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा कैसे होगी। बिक्रम सिंह ठाकुर ने विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य रुक गए हैं। सरकार सिर्फ कागजी घोषणाएं कर रही है। कांग्रेस सरकार जनता से किए वादे पूरे नहीं कर पा रही है। देहरा उपचुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन सत्ती ने देहरा उपचुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि आचार संहिता लागू होने के बाद भी केसीसी बैंक के जरिए महिला मंडलों के खातों में लाखों रुपए डाले गए। उन्होंने इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही कहा कि देहरा में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। बीजेपी को जल्द मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष संगठनात्मक बदलाव को लेकर सत्ती ने कहा कि बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष जल्द ही घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की सलाह के बाद सही समय पर यह फैसला लिया जाएगा। वहीं पूर्व मंत्री रमेश धवाला द्वारा बनाए गए पैरलल संगठन पर सत्ती ने इसे पार्टी का आंतरिक मामला बताया और कहा कि इसे संगठन के भीतर ही सुलझाया जाएगा। पुराने मित्र से मुलाकात अपने दौरे के दौरान सतपाल सत्ती ढलियारा में अपने पुराने मित्र अंकुश शर्मा के पास भी रुके और उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पुरानी यादें ताजा करने के साथ-साथ मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर भी चर्चा की। सरकार के खिलाफ जनसंपर्क अभियान तेज बैठक के दौरान बीजेपी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क अभियान तेज करने और सुक्खू सरकार की विफलताओं को जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीजेपी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो कार्यकर्ताओं की ताकत से आगे बढ़ती है और जनसेवा के संकल्प को पूरा करती है। विधानसभा घेराव की तैयारी बीजेपी ने 27 मार्च को विधानसभा के घेराव का ऐलान किया है। सतपाल सत्ती ने दावा किया कि इस प्रदर्शन में 10 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे और सरकार की विफलताओं का पर्दाफाश करेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल में जनता महंगाई, बेरोजगारी और खराब कानून-व्यवस्था से त्रस्त है, लेकिन सरकार केवल घोषणाओं में व्यस्त है। हिमाचल | दैनिक भास्कर
