हरियाणा में भाजपा ने जिलाध्यक्षों के मांगे आवेदन:16 मार्च को 2 बजे तक होंगे जमा, 17 मार्च को होगा चुनाव

हरियाणा में भाजपा ने जिलाध्यक्षों के मांगे आवेदन:16 मार्च को 2 बजे तक होंगे जमा, 17 मार्च को होगा चुनाव

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक चुनाव करवाए जाएंगे। जिसके बाद संगठन में फेरबदल देखने को मिलेगा। पार्टी के केंद्रीय चुनाव अधिकारी के निर्देश पर जिलाध्यक्षों के लिए आवेदन मांगे हैं। ये आवेदन रविवार दो बजे तक जमा होंगे और सोमवार को चुनाव संपन्न करवाया जाएगा। 17 मार्च को होगा जिलाध्यक्ष चुनाव
बता दे कि हरियाणा प्रदेश चुनाव अधिकारी डा. अर्चना गुप्ता की द्वारा संगठनात्मक चुनाव को लेकर एक पत्र जारी किया गया है। जिसमें लिखा गया है कि जो भी पार्टी कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष हेतू आवेदन करना चाहता है वह 16 मार्च 2025 को 2025 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिला चुनाव अधिकारी के पास प्रत्येक भाजपा जिला कार्यालय पर अपना फॉर्म जमा करवाए। दोपहर 2 से 4 बजे तक आवेदनों की छंटनी होगी। सायं 4 बजे से 5 बजे तक नामांकन वापिस किया जा सकता है। 17 मार्च को प्रातः 10 बजे सभी जिलों के चुनाव सम्पन्न होंगे। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक चुनाव करवाए जाएंगे। जिसके बाद संगठन में फेरबदल देखने को मिलेगा। पार्टी के केंद्रीय चुनाव अधिकारी के निर्देश पर जिलाध्यक्षों के लिए आवेदन मांगे हैं। ये आवेदन रविवार दो बजे तक जमा होंगे और सोमवार को चुनाव संपन्न करवाया जाएगा। 17 मार्च को होगा जिलाध्यक्ष चुनाव
बता दे कि हरियाणा प्रदेश चुनाव अधिकारी डा. अर्चना गुप्ता की द्वारा संगठनात्मक चुनाव को लेकर एक पत्र जारी किया गया है। जिसमें लिखा गया है कि जो भी पार्टी कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष हेतू आवेदन करना चाहता है वह 16 मार्च 2025 को 2025 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिला चुनाव अधिकारी के पास प्रत्येक भाजपा जिला कार्यालय पर अपना फॉर्म जमा करवाए। दोपहर 2 से 4 बजे तक आवेदनों की छंटनी होगी। सायं 4 बजे से 5 बजे तक नामांकन वापिस किया जा सकता है। 17 मार्च को प्रातः 10 बजे सभी जिलों के चुनाव सम्पन्न होंगे।   हरियाणा | दैनिक भास्कर