हरियाणा में प्रेमी जोड़े की लाश मिली:एक की डेडबॉडी छत, दूसरे की रसोईघर में थी; महिला दादरी, युवक भिवानी का निकला

हरियाणा में प्रेमी जोड़े की लाश मिली:एक की डेडबॉडी छत, दूसरे की रसोईघर में थी; महिला दादरी, युवक भिवानी का निकला

हरियाणा के चरखी दादरी के घर में प्रेमी जोड़े का शव मिला है। मरने वाली महिला दादरी की है जबकि युवक भिवानी का रहने वाला है। दोनों के प्रेम प्रसंग के चलते ही मौत होने का शक जताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक मरने वाली महिला मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। उसकी शादी दादरी के हुई गांव के संदीप के साथ हुई थी। दोनों की लाश संदीप के ही घर में मिली है। पुलिस जब वहां पहुंची तो महिला शांति देवी(28) का शव छत पर पड़ा था। वहीं भिवानी के गांव ओबरा के रहने वाले युवक दीपक(23) की लाश रसोईघर के पास पड़ी थी। दीपक अविवाहित था। पुलिस के मुताबिक परिवार के लोगों ने सुबह लाश देखी तो उन्हें इसके बारे में सूचना मिली। वहीं पति का कहना है कि उसके कमरे के बाहर से कुंडी लगी हुई थी। परिवार के दूसरे लोगों ने कुंडी खोली तो वह बाहर आया और इसका पता चला। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं… हरियाणा के चरखी दादरी के घर में प्रेमी जोड़े का शव मिला है। मरने वाली महिला दादरी की है जबकि युवक भिवानी का रहने वाला है। दोनों के प्रेम प्रसंग के चलते ही मौत होने का शक जताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक मरने वाली महिला मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। उसकी शादी दादरी के हुई गांव के संदीप के साथ हुई थी। दोनों की लाश संदीप के ही घर में मिली है। पुलिस जब वहां पहुंची तो महिला शांति देवी(28) का शव छत पर पड़ा था। वहीं भिवानी के गांव ओबरा के रहने वाले युवक दीपक(23) की लाश रसोईघर के पास पड़ी थी। दीपक अविवाहित था। पुलिस के मुताबिक परिवार के लोगों ने सुबह लाश देखी तो उन्हें इसके बारे में सूचना मिली। वहीं पति का कहना है कि उसके कमरे के बाहर से कुंडी लगी हुई थी। परिवार के दूसरे लोगों ने कुंडी खोली तो वह बाहर आया और इसका पता चला। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…   हरियाणा | दैनिक भास्कर