लुधियाना में युवक को खंभे से बांधकर पीटा:6 साल की बच्ची से छेड़छाड़ की, टॉफी देने के बहाने ले गया, 2 लड़कियों ने दी जानकारी

लुधियाना में युवक को खंभे से बांधकर पीटा:6 साल की बच्ची से छेड़छाड़ की, टॉफी देने के बहाने ले गया, 2 लड़कियों ने दी जानकारी

लुधियाना में आदर्श नगर के लोगों ने 42 साल के एक शख्स की पिटाई कर दी। बदमाश 6 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने की कोशिश कर रहा था। इससे पहले कि वह गंदी हरकत कर पाता, लोगों ने उसे पकड़ लिया। बदमाश भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन लोगों ने उसकी पिटाई कर दी और उसे खंभे से बांध दिया। लोगों ने मौके पर थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस को बुलाकर आरोपी को उनके हवाले कर दिया। आरोपी ने टॉफी खिलाने के बहाने बच्ची से छेड़छाड़ पुलिस को जानकारी देते हुए बच्ची के पिता ने बताया कि मैं बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रहा था। पड़ोस की सविता और शालू ने मुझे बताया कि आरोपी मनोज पासवान अपने कमरे के बाहर मेरी बेटी को टॉफी खिला रहा था। आरोपी गंदी नीयत से उसके गुप्तांगों को छू रहा था। जब उसने बच्ची के पजामे के अंदर हाथ डाला तो सविता और शालू ने तुरंत शोर मचा दिया। जब उन्होंने आरोपी मनोज पासवान से पूछा कि बच्ची के साथ यह गंदी हरकत क्यों कर रहा है तो मनोज ने उनके साथ भी गाली-गलौज की। लोगों की मदद से मनोज पासवान को पकड़ लिया गया और पुलिस को सूचना दी गई। आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज वहीं इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 7 के एसएचओ भूपिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी मनोज पासवान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पड़ोसी महिलाओं ने आरोपी को महिला से छेड़छाड़ करते देखा, जिसके बाद पुलिस ने उचित कार्रवाई की। लुधियाना में आदर्श नगर के लोगों ने 42 साल के एक शख्स की पिटाई कर दी। बदमाश 6 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने की कोशिश कर रहा था। इससे पहले कि वह गंदी हरकत कर पाता, लोगों ने उसे पकड़ लिया। बदमाश भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन लोगों ने उसकी पिटाई कर दी और उसे खंभे से बांध दिया। लोगों ने मौके पर थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस को बुलाकर आरोपी को उनके हवाले कर दिया। आरोपी ने टॉफी खिलाने के बहाने बच्ची से छेड़छाड़ पुलिस को जानकारी देते हुए बच्ची के पिता ने बताया कि मैं बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रहा था। पड़ोस की सविता और शालू ने मुझे बताया कि आरोपी मनोज पासवान अपने कमरे के बाहर मेरी बेटी को टॉफी खिला रहा था। आरोपी गंदी नीयत से उसके गुप्तांगों को छू रहा था। जब उसने बच्ची के पजामे के अंदर हाथ डाला तो सविता और शालू ने तुरंत शोर मचा दिया। जब उन्होंने आरोपी मनोज पासवान से पूछा कि बच्ची के साथ यह गंदी हरकत क्यों कर रहा है तो मनोज ने उनके साथ भी गाली-गलौज की। लोगों की मदद से मनोज पासवान को पकड़ लिया गया और पुलिस को सूचना दी गई। आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज वहीं इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 7 के एसएचओ भूपिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी मनोज पासवान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पड़ोसी महिलाओं ने आरोपी को महिला से छेड़छाड़ करते देखा, जिसके बाद पुलिस ने उचित कार्रवाई की।   पंजाब | दैनिक भास्कर