हिमाचल प्रदेश बिलासपुर में होली के दिन कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक बंबर ठाकुर हर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने देर शाम तक मंडी जिले के चक्कर से एक बोलेरो और पिस्तौल भी बरामद की है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रितेश, मंजीत नड्डा और रोहित राणा के रूप में हुई है। मंजीत नड्डा और रोहित राणा पर रेकी करवाने का आरोप है। यह तीनों बिलासपुर के ही रहने वाले हैं। वहीं, दो आरोपी शूटरों की एक इंस्टा वीडियो भी वायरल हो रही है, जिस पर पंजाबी गाना लगा है। शूटरों को ढूंढने में लगी पुलिस ये आरोपी हरियाणा के रोहतक के रिटौली गांव के बताए जा रहे हैं। उन्होंने ही पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर गोलियां चलाई थी। पुलिस की टीम इन शूटरों की ढूंढने में जुटी हैं। दोनों पहलवान बताए जा रहे हैं। इन तीनों पर आरोप है कि यह तीनों ही पूर्व विधायक बंपर ठाकुर की हर पल की अपडेट शूटरों को दे रहे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह हमला पिछले साल फरवरी में रेल लाइन कंपनी के कार्यालय पर हुए हमले से जुड़ा हो सकता है। हमलावरों ने की 22 से 24 राउंड फायरिंग बता दें कि घटना होली के दिन दोपहर करीब 3 बजे की है। जब बंबर ठाकुर बीआईपी चंगर सेक्टर स्थित आवास पर लोगों से मिल रहे थे। इसी दौरान हमलावरों ने 22 से 24 राउंड फायरिंग की। चार हमलावरों ने उनकी पत्नी के सरकारी आवास पर फायरिंग की। इस हमले में बंबर ठाकुर और उनके पीएसओ घायल हुए हैं। बंबर ठाकुर की टांग में लगी गोली इस हमले में बंबर ठाकुर की टांग में एक गोली लगी। वहीं पीएसओ संजीव कुमार को दो गोलियां लगीं। एक गोली पेट के पास लगी, जिससे छोटी आंत को नुकसान हुआ है। दूसरी गोली टांग में लगी है। हमलावरों की फायरिंग का पीएसओ ने भी जवाब दिया। मौके पर मौजूद बिशाल चंदेल को छर्रे लगे। उन्हें जिला अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। बंबर ठाकुर को आईजीएमसी में भर्ती कराया गया है। उनकी सुरक्षा के लिए 10-12 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पीएसओ का एम्स बिलासपुर में इलाज चल रहा है। बंबर ठाकुर का ऑर्थो में चल रहा इलाज IGMC MS राहुल राव ने बताया कि पूर्व विधायक बंबर ठाकुर का ऑर्थो में उपचार चल रहा है। विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं। उनकी हालत स्थिर है, अभी तक गोली अंदर ही है। एक दो दिनों में आवश्यक टेस्ट रिपोर्ट के बाद डॉक्टर गोली को लेकर फैसला करेंगे कि बाहर निकालनी है या क्या करना है। सुरक्षा के लिए एसआईटी गठित एडीजीपी के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है। डीआईजी सेंट्रल रेंज सौम्या सांबशियन को अध्यक्ष बनाया है। बिलासपुर के एसपी संदीप भावल, एसडीपीओ मुमारयों चंद्रपाल, सदन थाना के एसएचभी हरमन सिंह टीम में शामिल है। हिमाचल प्रदेश बिलासपुर में होली के दिन कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक बंबर ठाकुर हर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने देर शाम तक मंडी जिले के चक्कर से एक बोलेरो और पिस्तौल भी बरामद की है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रितेश, मंजीत नड्डा और रोहित राणा के रूप में हुई है। मंजीत नड्डा और रोहित राणा पर रेकी करवाने का आरोप है। यह तीनों बिलासपुर के ही रहने वाले हैं। वहीं, दो आरोपी शूटरों की एक इंस्टा वीडियो भी वायरल हो रही है, जिस पर पंजाबी गाना लगा है। शूटरों को ढूंढने में लगी पुलिस ये आरोपी हरियाणा के रोहतक के रिटौली गांव के बताए जा रहे हैं। उन्होंने ही पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर गोलियां चलाई थी। पुलिस की टीम इन शूटरों की ढूंढने में जुटी हैं। दोनों पहलवान बताए जा रहे हैं। इन तीनों पर आरोप है कि यह तीनों ही पूर्व विधायक बंपर ठाकुर की हर पल की अपडेट शूटरों को दे रहे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह हमला पिछले साल फरवरी में रेल लाइन कंपनी के कार्यालय पर हुए हमले से जुड़ा हो सकता है। हमलावरों ने की 22 से 24 राउंड फायरिंग बता दें कि घटना होली के दिन दोपहर करीब 3 बजे की है। जब बंबर ठाकुर बीआईपी चंगर सेक्टर स्थित आवास पर लोगों से मिल रहे थे। इसी दौरान हमलावरों ने 22 से 24 राउंड फायरिंग की। चार हमलावरों ने उनकी पत्नी के सरकारी आवास पर फायरिंग की। इस हमले में बंबर ठाकुर और उनके पीएसओ घायल हुए हैं। बंबर ठाकुर की टांग में लगी गोली इस हमले में बंबर ठाकुर की टांग में एक गोली लगी। वहीं पीएसओ संजीव कुमार को दो गोलियां लगीं। एक गोली पेट के पास लगी, जिससे छोटी आंत को नुकसान हुआ है। दूसरी गोली टांग में लगी है। हमलावरों की फायरिंग का पीएसओ ने भी जवाब दिया। मौके पर मौजूद बिशाल चंदेल को छर्रे लगे। उन्हें जिला अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। बंबर ठाकुर को आईजीएमसी में भर्ती कराया गया है। उनकी सुरक्षा के लिए 10-12 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पीएसओ का एम्स बिलासपुर में इलाज चल रहा है। बंबर ठाकुर का ऑर्थो में चल रहा इलाज IGMC MS राहुल राव ने बताया कि पूर्व विधायक बंबर ठाकुर का ऑर्थो में उपचार चल रहा है। विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं। उनकी हालत स्थिर है, अभी तक गोली अंदर ही है। एक दो दिनों में आवश्यक टेस्ट रिपोर्ट के बाद डॉक्टर गोली को लेकर फैसला करेंगे कि बाहर निकालनी है या क्या करना है। सुरक्षा के लिए एसआईटी गठित एडीजीपी के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है। डीआईजी सेंट्रल रेंज सौम्या सांबशियन को अध्यक्ष बनाया है। बिलासपुर के एसपी संदीप भावल, एसडीपीओ मुमारयों चंद्रपाल, सदन थाना के एसएचभी हरमन सिंह टीम में शामिल है। हिमाचल | दैनिक भास्कर
