झज्जर में व्यक्ति ने किया सुसाइड:​​​​​​​फांसी पर लटका मिला शव, परिवार के लोग गए थे बाहर, 2 बच्चों का था पिता

झज्जर में व्यक्ति ने किया सुसाइड:​​​​​​​फांसी पर लटका मिला शव, परिवार के लोग गए थे बाहर, 2 बच्चों का था पिता

हरियाणा के झज्जर जिले के एक गांव में व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। बीते दिन घर के अन्य सदस्य अपने काम से बाहर गए हुए थे। दोपहर में व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगा लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया। जिले के गांव भागलपुरी में शनिवार को 42 वर्षीय व्यक्ति विशाल ने अपने ही घर में फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि बीते दिन घर में दोपहर करीब 3 बजे कोई नहीं था उस समय विशाल ने आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी बच्चों के साथ प्लॉट पर गई थी। जहां उन्होंने सब्जी लगाई थी। घर पहुंचने पर देखा कि पंखे पर विशाल का शव लटका हुआ है। 2 लड़कों का पिता था मृतक परिजनों की सूचना पर बेरी थाना पुलिस पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मृतक शादी शुदा था जिसके दो लड़के हैं। परिजनों ने बताया कि वह मजदूरी करता था। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। हरियाणा के झज्जर जिले के एक गांव में व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। बीते दिन घर के अन्य सदस्य अपने काम से बाहर गए हुए थे। दोपहर में व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगा लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया। जिले के गांव भागलपुरी में शनिवार को 42 वर्षीय व्यक्ति विशाल ने अपने ही घर में फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि बीते दिन घर में दोपहर करीब 3 बजे कोई नहीं था उस समय विशाल ने आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी बच्चों के साथ प्लॉट पर गई थी। जहां उन्होंने सब्जी लगाई थी। घर पहुंचने पर देखा कि पंखे पर विशाल का शव लटका हुआ है। 2 लड़कों का पिता था मृतक परिजनों की सूचना पर बेरी थाना पुलिस पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मृतक शादी शुदा था जिसके दो लड़के हैं। परिजनों ने बताया कि वह मजदूरी करता था। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर