स्वामी प्रसाद बोले-औरंगजेब क्रूर तो गोडसे महाक्रूर:मिर्जापुर में कहा- योगी और अखिलेश में कोई अंतर नहीं, दोनों की सरकार में गुंडाराज

स्वामी प्रसाद बोले-औरंगजेब क्रूर तो गोडसे महाक्रूर:मिर्जापुर में कहा- योगी और अखिलेश में कोई अंतर नहीं, दोनों की सरकार में गुंडाराज

मिर्जापुर में अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा- अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ में ज्यादा अंतर नहीं है। अखिलेश PDA को लेकर खुद ही कन्फ्यूज हैं। कभी वह ‘ए’ का मतलब अल्पसंख्यक बताते हैं, तो कभी अगड़ा और कभी आधी आबादी। उनके PDA का फॉर्मूला समय-समय पर बदलता रहता है। भाजपा महात्मा गांधी की हत्या पर चर्चा नहीं करती। अपने पिता की हत्या करने वाला औरंगजेब क्रूर था तो राष्ट्रपिता की हत्या करने वाला गोडसे महाक्रूर। साजिश के तहत भाजपा उस पर चर्चा नहीं करती। सपा और बीजेपी सरकार में कोई अंतर नही है। सपा सरकार में भी गुंडाराज था, बीजेपी सरकार में भी गुंडाराज है। बीजेपी सरकार सभी सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों में बेच रही है। भाजपा आरक्षण को अजगर की तरह निगल रही
स्वामी प्रसाद मौर्य संविधान सम्मान और जन हुंकार यात्रा में शामिल होने मिर्जापुर पहुंचे। उन्होंने कहा- आरक्षण के नाम पर 80 और 20 का नारा उस दिन बंद कर दिया गया था। जिस दिन हमने नारा दिया था कि 85 तो हमारा है 15 में बंटवारा है। अखिलेश के सरकार में भी गुंडाराज था, आज भी बड़े पैमाने पर गुंडाराज है। हिंसात्मक और बलात्कार की घटनाएं बड़े पैमाने पर हो रही हैं। पहले भी सरकार मनमानेपन पर उतारू थी आज भी है। अखिलेश ने अनुसूचित जाति, जनजाति के प्रमोशन में आरक्षण खत्म किया था। आज भाजपा की सरकार पूरी तरीके से उस आरक्षण को अजगर की तरह निगल गई है। पहले नाथूराम पर चर्चा करें, फिर औरंगजेब पर करेंगे
विधानसभा में औरंगजेब पर चर्चा के मुद्दे पर कहा- सोची समझी साजिश के तहत भाजपा औरंगजेब के मुद्दे पर बहस करती है। लेकिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे पर चर्चा क्यों नहीं करती। जिसने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की गोलीमार का हत्या कर दी। उस पर चर्चा नहीं करते। इस पर उन्हें सांप सूंघ जाता है। नाथूराम पर पहले चर्चा करें फिर औरंगजेब पर चर्चा करेंगे। सरकारी मुस्लिम कार्ड खेल रही
स्वामी प्रसाद मौर्या ने मांग किया कि सभी आउटसोर्सिंग और संविदा कर्मियों को सरकारी कर्मचारी घोषित कर उनको पूरा वेतन दें। किसानों को फसल का सही मूल्य नहीं मिल रहा हैं। गांव में घूमने वाले छुट्टा जानवर किसानों की फसलों को खाकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। थानों में आम जनता का मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता। भाजपा नेता फर्जी मुकदमे लिखवाकर जबरन सुलह कराते हैं। सरकार मूलभूत समस्याओं पर चर्चा करने के बजाय हिंदू-मुस्लिम कार्ड खेल रही है। ——————————- ये भी खबर पढ़ें… औरंगजेब की कब्र के विवाद पर प्रमोद कृष्णम् बोले:कब्र तोड़ना तालिबान का काम, भारत की संस्कृति मुर्दों से लड़ने की नहीं औरंगजेब की कब्र को लेकर छिड़े विवाद के बीच के पूर्व कांग्रेसी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने रविवार को मुरादाबाद में बड़ा बयान दिया। कृष्णम् ने कहा- कब्र तोड़ना तालिबान का काम है। भारत की संस्कृति मुर्दों से लड़ने की नहीं है। बता दें कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हिंदू संगठनों द्वारा औरंगजेब की कब्र तोड़ने की मांग की गई है। इस पर विवाद छिड़ा है। पढ़ें पूरी खबर… मिर्जापुर में अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा- अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ में ज्यादा अंतर नहीं है। अखिलेश PDA को लेकर खुद ही कन्फ्यूज हैं। कभी वह ‘ए’ का मतलब अल्पसंख्यक बताते हैं, तो कभी अगड़ा और कभी आधी आबादी। उनके PDA का फॉर्मूला समय-समय पर बदलता रहता है। भाजपा महात्मा गांधी की हत्या पर चर्चा नहीं करती। अपने पिता की हत्या करने वाला औरंगजेब क्रूर था तो राष्ट्रपिता की हत्या करने वाला गोडसे महाक्रूर। साजिश के तहत भाजपा उस पर चर्चा नहीं करती। सपा और बीजेपी सरकार में कोई अंतर नही है। सपा सरकार में भी गुंडाराज था, बीजेपी सरकार में भी गुंडाराज है। बीजेपी सरकार सभी सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों में बेच रही है। भाजपा आरक्षण को अजगर की तरह निगल रही
स्वामी प्रसाद मौर्य संविधान सम्मान और जन हुंकार यात्रा में शामिल होने मिर्जापुर पहुंचे। उन्होंने कहा- आरक्षण के नाम पर 80 और 20 का नारा उस दिन बंद कर दिया गया था। जिस दिन हमने नारा दिया था कि 85 तो हमारा है 15 में बंटवारा है। अखिलेश के सरकार में भी गुंडाराज था, आज भी बड़े पैमाने पर गुंडाराज है। हिंसात्मक और बलात्कार की घटनाएं बड़े पैमाने पर हो रही हैं। पहले भी सरकार मनमानेपन पर उतारू थी आज भी है। अखिलेश ने अनुसूचित जाति, जनजाति के प्रमोशन में आरक्षण खत्म किया था। आज भाजपा की सरकार पूरी तरीके से उस आरक्षण को अजगर की तरह निगल गई है। पहले नाथूराम पर चर्चा करें, फिर औरंगजेब पर करेंगे
विधानसभा में औरंगजेब पर चर्चा के मुद्दे पर कहा- सोची समझी साजिश के तहत भाजपा औरंगजेब के मुद्दे पर बहस करती है। लेकिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे पर चर्चा क्यों नहीं करती। जिसने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की गोलीमार का हत्या कर दी। उस पर चर्चा नहीं करते। इस पर उन्हें सांप सूंघ जाता है। नाथूराम पर पहले चर्चा करें फिर औरंगजेब पर चर्चा करेंगे। सरकारी मुस्लिम कार्ड खेल रही
स्वामी प्रसाद मौर्या ने मांग किया कि सभी आउटसोर्सिंग और संविदा कर्मियों को सरकारी कर्मचारी घोषित कर उनको पूरा वेतन दें। किसानों को फसल का सही मूल्य नहीं मिल रहा हैं। गांव में घूमने वाले छुट्टा जानवर किसानों की फसलों को खाकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। थानों में आम जनता का मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता। भाजपा नेता फर्जी मुकदमे लिखवाकर जबरन सुलह कराते हैं। सरकार मूलभूत समस्याओं पर चर्चा करने के बजाय हिंदू-मुस्लिम कार्ड खेल रही है। ——————————- ये भी खबर पढ़ें… औरंगजेब की कब्र के विवाद पर प्रमोद कृष्णम् बोले:कब्र तोड़ना तालिबान का काम, भारत की संस्कृति मुर्दों से लड़ने की नहीं औरंगजेब की कब्र को लेकर छिड़े विवाद के बीच के पूर्व कांग्रेसी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने रविवार को मुरादाबाद में बड़ा बयान दिया। कृष्णम् ने कहा- कब्र तोड़ना तालिबान का काम है। भारत की संस्कृति मुर्दों से लड़ने की नहीं है। बता दें कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हिंदू संगठनों द्वारा औरंगजेब की कब्र तोड़ने की मांग की गई है। इस पर विवाद छिड़ा है। पढ़ें पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर