पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद अब गर्मी बढ़ने लगेगी। बीते 24 घंटों के तापमान में अभी अधिक बदलाव नहीं आया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.2°C की वृद्धि दर्ज की गई है, हालांकि यह राज्य में सामान्य के करीब है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान भटिंडा में 29.3°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में आने वाले दिनों में बारिश के असार नहीं बन रहे हैं और ना ही कोई पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जिसके बाद अनुमान यही है कि आने वाले दिनों में अब गर्मी बढ़ने लगेगी। लेकिन रात के तापमान में अभी अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। 5 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान पंजाब में आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा। जिसके चलते धूप खिलेगी और तापमान में बढ़ोतरी होगी। आने वाले 4 से 5 दिनों में तापमान में 5 डिग्री तक बढ़ौतरी हो सकती है। जिसके बाद पंजाब के अधिकतर शहरों का तापमान 30 डिग्री के पार हो जाएगा। अभी की बात करें तो पंजाब के शहरों का तापमान 26 से 29 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। सिर्फ बठिंडा में तापमान 29.3°C दर्ज किया गया। पंजाब के शहरों का मौसम अमृतसर- आज आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 12 से 26 डिग्री के करीब रह सकता है। जालंधर- आज आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 13 से 28 डिग्री के करीब रह सकता है। लुधियाना- आज आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 12 से 29 डिग्री के करीब रह सकता है। पटियाला- आज आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 14 से 29 डिग्री के करीब रह सकता है। मोहाली- आज आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 16 से 29 डिग्री के करीब रह सकता है। पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद अब गर्मी बढ़ने लगेगी। बीते 24 घंटों के तापमान में अभी अधिक बदलाव नहीं आया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.2°C की वृद्धि दर्ज की गई है, हालांकि यह राज्य में सामान्य के करीब है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान भटिंडा में 29.3°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में आने वाले दिनों में बारिश के असार नहीं बन रहे हैं और ना ही कोई पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जिसके बाद अनुमान यही है कि आने वाले दिनों में अब गर्मी बढ़ने लगेगी। लेकिन रात के तापमान में अभी अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। 5 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान पंजाब में आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा। जिसके चलते धूप खिलेगी और तापमान में बढ़ोतरी होगी। आने वाले 4 से 5 दिनों में तापमान में 5 डिग्री तक बढ़ौतरी हो सकती है। जिसके बाद पंजाब के अधिकतर शहरों का तापमान 30 डिग्री के पार हो जाएगा। अभी की बात करें तो पंजाब के शहरों का तापमान 26 से 29 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। सिर्फ बठिंडा में तापमान 29.3°C दर्ज किया गया। पंजाब के शहरों का मौसम अमृतसर- आज आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 12 से 26 डिग्री के करीब रह सकता है। जालंधर- आज आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 13 से 28 डिग्री के करीब रह सकता है। लुधियाना- आज आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 12 से 29 डिग्री के करीब रह सकता है। पटियाला- आज आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 14 से 29 डिग्री के करीब रह सकता है। मोहाली- आज आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 16 से 29 डिग्री के करीब रह सकता है। पंजाब | दैनिक भास्कर
