इमरान मसूद बोले-सहारनपुर स्टेशन का नाम मां शाकंभरी देवी हो:देवबंद स्टेशन का नाम मौलाना मदनी के नाम पर रखा जाए

इमरान मसूद बोले-सहारनपुर स्टेशन का नाम मां शाकंभरी देवी हो:देवबंद स्टेशन का नाम मौलाना मदनी के नाम पर रखा जाए

सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद ने लोकसभा में कहा- सहारनपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर मां शाकंभरी देवी किया जाए। क्योंकि सहारनपुर एक ऐतिहासिक जिला है। वहां मां शाकंभरी देवी का मंदिर है, जहां पर कई राज्यों से श्रद्धालु आते हैं। इसलिए स्टेशन का नाम बदल दिया जाए। इसके अलावा, देवबंद स्टेशन का नाम मौलाना हुसैन अहमद मदनी के नाम पर रखा जाए। इमरान मसूद ने कहा- सहारनपुर से इलाहाबाद हाईकोर्ट की दूरी 700 किलोमीटर है। इलाहाबाद जाने के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं है। इसलिए सहारनपुर से इलाहाबाद तक सीधी ट्रेन चलाई जाए। सहारनपुर से सीधी वंदे भारत ट्रेन लखनऊ के लिए है। इसे वाया अलीगढ़ चलाया जाए। इससे अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले बच्चों को फायदा होगा। रैपिड रेल को सहारनपुर तक लाया जाए
कांग्रेस सांसद मसूद ने कहा- देहरादून-हरिद्वार के बीच में हाथियों के कारण दुर्घटनाएं होती हैं। इस पर भी ध्यान देने की जरूरत है। रैपिड रेल को सहारनपुर तक लाया जाए। उन्होंने कहा- मैंने रतलाम से दिल्ली तक राजधानी एक्सप्रेस से सफर किया। आज से 20 साल पहले जब यात्रा की थी, तब उससे कहीं ज्यादा बेहतर व्यवस्था थी। जबसे प्राइवेट हाथों में व्यवस्था गई है, तब से स्थिति और खराब हो गई है। 40 साल बाद कांग्रेस को जीत दिलाई
सहारनपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस को 40 साल बाद जीत मिली थी। इमरान मसूद खुद 2024 में 12 साल बाद चुनाव जीते थे। इससे पहले उन्होंने 2007 में मुजफ्फराबाद विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव जीता था। ————————- ये खबर भी पढ़ें- होली खेलना मेरे और अल्लाह के बीच का मामला:सहारनपुर में सांसद इमरान मसूद बोले- मुझे उलेमाओं के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं सहारनपुर में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा- होली खेलना मेरे और अल्लाह के बीच का मामला है। इसमें मुझे किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। किसी को मुझसे व्यक्तिगत नाराजगी है तो बनी रहे। जो विरोध कर रहे हैं, वो ये बोल रहे हैं कि “ला इलाहा इल अल्लाह मोहम्मद रसूलल्लाह।” इसके बाद किसी को कुछ बताने की जरूरत नहीं है। ये अल्लाह का काम है। हम सियासत कर रहे हैं, सियासत की बात करेंगे। राजनीति में जो फैसले होंगे, वो मैं खुद लूंगा। जिसका जो काम है, वह अपना-अपना काम करे। पढ़ें पूरी खबर सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद ने लोकसभा में कहा- सहारनपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर मां शाकंभरी देवी किया जाए। क्योंकि सहारनपुर एक ऐतिहासिक जिला है। वहां मां शाकंभरी देवी का मंदिर है, जहां पर कई राज्यों से श्रद्धालु आते हैं। इसलिए स्टेशन का नाम बदल दिया जाए। इसके अलावा, देवबंद स्टेशन का नाम मौलाना हुसैन अहमद मदनी के नाम पर रखा जाए। इमरान मसूद ने कहा- सहारनपुर से इलाहाबाद हाईकोर्ट की दूरी 700 किलोमीटर है। इलाहाबाद जाने के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं है। इसलिए सहारनपुर से इलाहाबाद तक सीधी ट्रेन चलाई जाए। सहारनपुर से सीधी वंदे भारत ट्रेन लखनऊ के लिए है। इसे वाया अलीगढ़ चलाया जाए। इससे अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले बच्चों को फायदा होगा। रैपिड रेल को सहारनपुर तक लाया जाए
कांग्रेस सांसद मसूद ने कहा- देहरादून-हरिद्वार के बीच में हाथियों के कारण दुर्घटनाएं होती हैं। इस पर भी ध्यान देने की जरूरत है। रैपिड रेल को सहारनपुर तक लाया जाए। उन्होंने कहा- मैंने रतलाम से दिल्ली तक राजधानी एक्सप्रेस से सफर किया। आज से 20 साल पहले जब यात्रा की थी, तब उससे कहीं ज्यादा बेहतर व्यवस्था थी। जबसे प्राइवेट हाथों में व्यवस्था गई है, तब से स्थिति और खराब हो गई है। 40 साल बाद कांग्रेस को जीत दिलाई
सहारनपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस को 40 साल बाद जीत मिली थी। इमरान मसूद खुद 2024 में 12 साल बाद चुनाव जीते थे। इससे पहले उन्होंने 2007 में मुजफ्फराबाद विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव जीता था। ————————- ये खबर भी पढ़ें- होली खेलना मेरे और अल्लाह के बीच का मामला:सहारनपुर में सांसद इमरान मसूद बोले- मुझे उलेमाओं के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं सहारनपुर में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा- होली खेलना मेरे और अल्लाह के बीच का मामला है। इसमें मुझे किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। किसी को मुझसे व्यक्तिगत नाराजगी है तो बनी रहे। जो विरोध कर रहे हैं, वो ये बोल रहे हैं कि “ला इलाहा इल अल्लाह मोहम्मद रसूलल्लाह।” इसके बाद किसी को कुछ बताने की जरूरत नहीं है। ये अल्लाह का काम है। हम सियासत कर रहे हैं, सियासत की बात करेंगे। राजनीति में जो फैसले होंगे, वो मैं खुद लूंगा। जिसका जो काम है, वह अपना-अपना काम करे। पढ़ें पूरी खबर   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर