कैथल के गांव कांगथली में कार की टक्कर से बाइक सवार 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। व्यक्ति गांव कांगथली से सब्जी लेकर अपने घर आ रहा था। जैसे ही वह कांगथली में डेरा दिल्लूराम के पास पहुंचा तो कार चालक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया। मामले में पुलिस ने मामा के बयान पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामा के बयान पर केस मृतक के मामा रजवंत सिंह ने सीवन थाने में दी शिकायत में बताया कि उसका भांजा अशोक कुमार सब्जी बेचने का काम करता था। वीरवार की सुबह वह सब्जी लेकर कांगथली से लौट रहा था। जैसे ही डेरा दिल्लूराम के पास पहुंचा तो कार ने उसे टक्कर मार दी। कार चालक मौके से भाग गया। वे अशोक को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में एक बेटा व एक बेटी शिकायतकर्ता ने कहा कि यह हादसा कार चालक की लापरवाही से हुआ है। रजवंत ने बताया कि अशोक परिवार में अकेला कमाने वाला था। पत्नी के अलावा उसका एक बेटा है और एक बेटी है। दोनों की शादी नहीं हुई है। उसके बाद परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो जाएगी। सीवन थाना के जांच अधिकारी रजत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैथल के गांव कांगथली में कार की टक्कर से बाइक सवार 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। व्यक्ति गांव कांगथली से सब्जी लेकर अपने घर आ रहा था। जैसे ही वह कांगथली में डेरा दिल्लूराम के पास पहुंचा तो कार चालक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया। मामले में पुलिस ने मामा के बयान पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामा के बयान पर केस मृतक के मामा रजवंत सिंह ने सीवन थाने में दी शिकायत में बताया कि उसका भांजा अशोक कुमार सब्जी बेचने का काम करता था। वीरवार की सुबह वह सब्जी लेकर कांगथली से लौट रहा था। जैसे ही डेरा दिल्लूराम के पास पहुंचा तो कार ने उसे टक्कर मार दी। कार चालक मौके से भाग गया। वे अशोक को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में एक बेटा व एक बेटी शिकायतकर्ता ने कहा कि यह हादसा कार चालक की लापरवाही से हुआ है। रजवंत ने बताया कि अशोक परिवार में अकेला कमाने वाला था। पत्नी के अलावा उसका एक बेटा है और एक बेटी है। दोनों की शादी नहीं हुई है। उसके बाद परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो जाएगी। सीवन थाना के जांच अधिकारी रजत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
