पानीपत में फैक्ट्री में मालिक ने लगाया फंदा:पंखे से लटका मिला शव, कर्ज में डूबने से था परेशान

पानीपत में फैक्ट्री में मालिक ने लगाया फंदा:पंखे से लटका मिला शव, कर्ज में डूबने से था परेशान

पानीपत शहर के कच्ची काबड़ी गेट पर 33 वर्षीय फैक्ट्री मालिक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक को फंदे पर लटका देख लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा और शव को घर ले गए। जहां से सूचना पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां पंचनामा भरकर शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। श्री महाकाल जनसेवा दल के संस्थापक कपिल मल्होत्रा ​​ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक का नाम शोभित (33) था। वह नारायण सिंह पार्क इलाके का रहने वाला था। कच्ची काबड़ी गेट पर उसकी गुरु कृपा नाम से चादर की फैक्ट्री थी। गुरुवार को उसने संदिग्ध परिस्थितियों में फैक्ट्री में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कपिल के अनुसार मृतक को कई लोगों को पैसे देने थे। पानीपत शहर के कच्ची काबड़ी गेट पर 33 वर्षीय फैक्ट्री मालिक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक को फंदे पर लटका देख लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा और शव को घर ले गए। जहां से सूचना पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां पंचनामा भरकर शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। श्री महाकाल जनसेवा दल के संस्थापक कपिल मल्होत्रा ​​ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक का नाम शोभित (33) था। वह नारायण सिंह पार्क इलाके का रहने वाला था। कच्ची काबड़ी गेट पर उसकी गुरु कृपा नाम से चादर की फैक्ट्री थी। गुरुवार को उसने संदिग्ध परिस्थितियों में फैक्ट्री में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कपिल के अनुसार मृतक को कई लोगों को पैसे देने थे।   हरियाणा | दैनिक भास्कर