हरियाणा में आज 12वीं और डी.एल.एड परीक्षा:28 हजार से ज्यादा छात्र देंगे होम साइंस का पेपर, अब तक 520 नकलची पकड़े गए

हरियाणा में आज 12वीं और डी.एल.एड परीक्षा:28 हजार से ज्यादा छात्र देंगे होम साइंस का पेपर, अब तक 520 नकलची पकड़े गए

हरियाणा में शुक्रवार को 12वीं बोर्ड और डीएलएड की परीक्षा होगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) गृह विज्ञान की परीक्षा में 28,859 छात्र शामिल होंगे। वहीं, डीएलएड (रि-अपीयर/मर्सी चांस) उर्दू, पंजाबी और संस्कृत भाषा की परीक्षा में 218 छात्र-अध्यापक परीक्षा देंगे। वीरवार को 12वीं गणित और डीएलएड की परीक्षा हुई थी, जिसमें नकल के 22 मामले पकड़े गए। इसके अलावा, एक पर्यवेक्षक को लापरवाही के कारण ड्यूटी से हटा दिया गया और उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग को सूचित किया गया। 10वीं की रद्द परीक्षा 27 और 12वीं की 29 मार्च को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं की कुछ परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं, जिन्हें अब दोबारा आयोजित किया जाएगा। 10वीं की परीक्षा 27 मार्च और 12वीं की 29 मार्च को दोपहर 12:30 से 3:30 बजे तक होगी। इस परीक्षा में कुल 2044 छात्र शामिल होंगे। इसके अलावा, जो छात्र राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं के कारण 12वीं की मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे, उनकी परीक्षा भी 29 मार्च को होगी। अब तक 520 नकलची पकड़े गए अब तक 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में कुल 520 छात्रों को नकल करते पकड़ा गया है। लापरवाही बरतने पर 71 पर्यवेक्षक, 2 लिपिक और 3 केंद्र अधीक्षकों को ड्यूटी से हटा दिया गया है। परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं और सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात की गई है। हरियाणा में 12वीं की परीक्षाएं 29 मार्च को होंगी समाप्त हरियाणा में 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 29 मार्च को समाप्त होंगी। 10वीं की परीक्षाएं 28 फरवरी से शुरू होकर 19 मार्च को समाप्त हो चुकी हैं, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से जारी हैं। सभी परीक्षाएं दोपहर 12:30 से शाम 3:30 बजे तक आयोजित की जाती हैं। 5.16 लाख विद्यार्थी परीक्षा में हुए शामिल हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में इस साल कुल 5,16,787 छात्र शामिल हुए हैं। इनमें 4,75,620 रेगुलर और 41,167 डिस्टेंस से परीक्षा दे रहे हैं। हरियाणा में शुक्रवार को 12वीं बोर्ड और डीएलएड की परीक्षा होगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) गृह विज्ञान की परीक्षा में 28,859 छात्र शामिल होंगे। वहीं, डीएलएड (रि-अपीयर/मर्सी चांस) उर्दू, पंजाबी और संस्कृत भाषा की परीक्षा में 218 छात्र-अध्यापक परीक्षा देंगे। वीरवार को 12वीं गणित और डीएलएड की परीक्षा हुई थी, जिसमें नकल के 22 मामले पकड़े गए। इसके अलावा, एक पर्यवेक्षक को लापरवाही के कारण ड्यूटी से हटा दिया गया और उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग को सूचित किया गया। 10वीं की रद्द परीक्षा 27 और 12वीं की 29 मार्च को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं की कुछ परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं, जिन्हें अब दोबारा आयोजित किया जाएगा। 10वीं की परीक्षा 27 मार्च और 12वीं की 29 मार्च को दोपहर 12:30 से 3:30 बजे तक होगी। इस परीक्षा में कुल 2044 छात्र शामिल होंगे। इसके अलावा, जो छात्र राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं के कारण 12वीं की मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे, उनकी परीक्षा भी 29 मार्च को होगी। अब तक 520 नकलची पकड़े गए अब तक 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में कुल 520 छात्रों को नकल करते पकड़ा गया है। लापरवाही बरतने पर 71 पर्यवेक्षक, 2 लिपिक और 3 केंद्र अधीक्षकों को ड्यूटी से हटा दिया गया है। परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं और सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात की गई है। हरियाणा में 12वीं की परीक्षाएं 29 मार्च को होंगी समाप्त हरियाणा में 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 29 मार्च को समाप्त होंगी। 10वीं की परीक्षाएं 28 फरवरी से शुरू होकर 19 मार्च को समाप्त हो चुकी हैं, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से जारी हैं। सभी परीक्षाएं दोपहर 12:30 से शाम 3:30 बजे तक आयोजित की जाती हैं। 5.16 लाख विद्यार्थी परीक्षा में हुए शामिल हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में इस साल कुल 5,16,787 छात्र शामिल हुए हैं। इनमें 4,75,620 रेगुलर और 41,167 डिस्टेंस से परीक्षा दे रहे हैं।   हरियाणा | दैनिक भास्कर