वायनाड से लोकसभा सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार शाम के वक्त शिमला पहुंच गई है। प्रियंका गांधी कुछ दिन शिमला के छराबड़ा में छुट्टियां मनाएगी। दिल्ली से चंडीगढ़ तक वह हवाई मार्ग से आई, जबकि चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से होते हुए छराबड़ा पहुंची। प्रियंका गांधी का काफिला शाम सात बजे शिमला से छराबड़ा के लिए रवाना हुआ, जो कि सवा सात बजे के करीब छराबड़ा पहुंचा। प्रियंका गांधी ने शिमला से लगभग 13 किलोमीटर दूर राष्ट्रपति निवासी रिट्रीट के साथ छराबड़ा में अपना घर बना रखा है। प्रियंका गांधी अकसर छुट्टियां मनाने के लिए यहां आती रहती हैं। सोनिया-राहुल भी कई बार आ चुके सोनिया गांधी, राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी कई बार छराबड़ा आ चुके हैं। बताया जा रहाहै कि प्रियंका गांधी अगले चार-पांच दिन यहीं रुकेगी। इस दौरान वह हनुमान मंदिर जाखू भी जा सकती हैं। उनका यह निजी दौरा है। इस दौरान वह किसी भी नेता से नहीं मिलेगी। छराबड़ा में बढ़ाई गई सुरक्षा प्रियंका के दौरे को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। छराबड़ा में प्रियंका वाड्रा के घर के आसपास जवान तैनात किए हैं ताकि सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न हो वायनाड से लोकसभा सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार शाम के वक्त शिमला पहुंच गई है। प्रियंका गांधी कुछ दिन शिमला के छराबड़ा में छुट्टियां मनाएगी। दिल्ली से चंडीगढ़ तक वह हवाई मार्ग से आई, जबकि चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से होते हुए छराबड़ा पहुंची। प्रियंका गांधी का काफिला शाम सात बजे शिमला से छराबड़ा के लिए रवाना हुआ, जो कि सवा सात बजे के करीब छराबड़ा पहुंचा। प्रियंका गांधी ने शिमला से लगभग 13 किलोमीटर दूर राष्ट्रपति निवासी रिट्रीट के साथ छराबड़ा में अपना घर बना रखा है। प्रियंका गांधी अकसर छुट्टियां मनाने के लिए यहां आती रहती हैं। सोनिया-राहुल भी कई बार आ चुके सोनिया गांधी, राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी कई बार छराबड़ा आ चुके हैं। बताया जा रहाहै कि प्रियंका गांधी अगले चार-पांच दिन यहीं रुकेगी। इस दौरान वह हनुमान मंदिर जाखू भी जा सकती हैं। उनका यह निजी दौरा है। इस दौरान वह किसी भी नेता से नहीं मिलेगी। छराबड़ा में बढ़ाई गई सुरक्षा प्रियंका के दौरे को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। छराबड़ा में प्रियंका वाड्रा के घर के आसपास जवान तैनात किए हैं ताकि सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न हो हिमाचल | दैनिक भास्कर
