हरियाणा के पानीपत शहर के तहसील कैंप में एक युवक पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक खून से लथपथ हालत में नीचे गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए एक निज अस्पताल ले जाया गया। निजी अस्पताल में वह उपचाराधीन है। आरोपी ने आते ही ताबड़तोड़ चाकुओं से किया हमला जानकारी के अनुसार घायल की पहचान विनय निवासी तहसील कैंप के रूप में हुई है। युवक प्रॉपर्टी एडवाइजरी का काम करता है। रविवार दोपहर को वह किसी काम से तहसील कैंप में ही मौजूद था। इसी दौरान वहां एक राणा नाम का युवक आया। जिसने आते ही विनय पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी ने एकाएक विनय के पेट में चाकू मारे। जिससे विनय के पेट की अंतड़ियां तक बाहर आ गई। अचेत हो कर विनय नीचे गिरा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। हरियाणा के पानीपत शहर के तहसील कैंप में एक युवक पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक खून से लथपथ हालत में नीचे गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए एक निज अस्पताल ले जाया गया। निजी अस्पताल में वह उपचाराधीन है। आरोपी ने आते ही ताबड़तोड़ चाकुओं से किया हमला जानकारी के अनुसार घायल की पहचान विनय निवासी तहसील कैंप के रूप में हुई है। युवक प्रॉपर्टी एडवाइजरी का काम करता है। रविवार दोपहर को वह किसी काम से तहसील कैंप में ही मौजूद था। इसी दौरान वहां एक राणा नाम का युवक आया। जिसने आते ही विनय पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी ने एकाएक विनय के पेट में चाकू मारे। जिससे विनय के पेट की अंतड़ियां तक बाहर आ गई। अचेत हो कर विनय नीचे गिरा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। हरियाणा | दैनिक भास्कर
