भास्कर न्यूज | जालंधर नेशनल आई केयर और लेसिक हब की ओर से 30 मार्च को आयोजित की जाने वाली हाफ मैराथन ‘रफ्तार के सूरमे’ की तैयारियों की समीक्षा के लिए वीरवार को बैठक की गई। इस बारे में डॉ. पीयूष सूद, गगन लूथरा, डॉ. रुचि सिंह गौड़, राजेश बाहरी ने बताया कि इसमें तीन इवेंट होंगे। धावकों को 21 किलोमीटर दौड़ के लिए सुबह 5:30 बजे, 10 किलोमीटर के लिए सुबह 6 और 5 किलोमीटर के लिए सुबह 6:30 बजे रवाना किया जाएगा। हाफ मैराथन का उद्देश्य नशा रहित स्वस्थ समाज, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वर्ल्ड आई डोनेशन और विमन इंपावरमेंट है। दौड़ शुरू होने से पहले परिंदे अकादमी से राजन सियोल सभी धावकों के साथ वार्मअप सेशन करेंगे। दौड़ सरकारी आर्ट्स एंड स्पोर्ट्स कॉलेज से शुरू होगी और विधिपुर फाटक से वापस स्पोर्ट्स कॉलेज में समाप्त होगी। डॉ. सूद ने यह भी बताया की 30 मार्च को होने वाली हाफ मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन के माध्यम से इकट्ठी की जाने वाली राशि से 100 जरूरतमंद मरीजों की आंखों के निशुल्क कैट्रिक ऑपरेशन भी किए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इस दौड़ में 5 किलोमीटर 10 किलोमीटर और 21 किलोमीटर में प्रथम पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले धारकों को नगद राशि से सम्मानित किया जाएगा। भास्कर न्यूज | जालंधर नेशनल आई केयर और लेसिक हब की ओर से 30 मार्च को आयोजित की जाने वाली हाफ मैराथन ‘रफ्तार के सूरमे’ की तैयारियों की समीक्षा के लिए वीरवार को बैठक की गई। इस बारे में डॉ. पीयूष सूद, गगन लूथरा, डॉ. रुचि सिंह गौड़, राजेश बाहरी ने बताया कि इसमें तीन इवेंट होंगे। धावकों को 21 किलोमीटर दौड़ के लिए सुबह 5:30 बजे, 10 किलोमीटर के लिए सुबह 6 और 5 किलोमीटर के लिए सुबह 6:30 बजे रवाना किया जाएगा। हाफ मैराथन का उद्देश्य नशा रहित स्वस्थ समाज, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वर्ल्ड आई डोनेशन और विमन इंपावरमेंट है। दौड़ शुरू होने से पहले परिंदे अकादमी से राजन सियोल सभी धावकों के साथ वार्मअप सेशन करेंगे। दौड़ सरकारी आर्ट्स एंड स्पोर्ट्स कॉलेज से शुरू होगी और विधिपुर फाटक से वापस स्पोर्ट्स कॉलेज में समाप्त होगी। डॉ. सूद ने यह भी बताया की 30 मार्च को होने वाली हाफ मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन के माध्यम से इकट्ठी की जाने वाली राशि से 100 जरूरतमंद मरीजों की आंखों के निशुल्क कैट्रिक ऑपरेशन भी किए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इस दौड़ में 5 किलोमीटर 10 किलोमीटर और 21 किलोमीटर में प्रथम पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले धारकों को नगद राशि से सम्मानित किया जाएगा। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा चूक मामला:3 साल बाद IPC धारा 307 जोड़ी गई; 25 किसानों के खिलाफ अरेस्ट वारंट हुए जारी
प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा चूक मामला:3 साल बाद IPC धारा 307 जोड़ी गई; 25 किसानों के खिलाफ अरेस्ट वारंट हुए जारी 5 जनवरी 2022 को फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान हुई सुरक्षा चूक का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। फिरोजपुर जिले के भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) और क्रांतिकारी पेंडू मजदूर यूनियन के 25 सदस्यों के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। दरअसल, 3 साल पुराने मामले में अब पुलिस ने IPC की धारा 307, 353, 341, 186, 149 और नेशनल हाईवे एक्ट की धारा 8-बी को जोड़ दिया है। प्रधानमंत्री उस दिन फिरोजपुर में एक रैली को संबोधित करने वाले थे और शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि देने के लिए हुसैनीवाला जा रहे थे। पहले उन्हें हेलिकॉप्टर से जाना था, लेकिन अचानक उनके रूट में बदलाव किया गया और उन्हें सड़क मार्ग से ले जाया गया। लेकिन पियाराना फ्लाईओवर पर प्रदर्शनकारियों द्वारा रास्ता रोकने के कारण उन्हें कार्यक्रम रद्द कर दिल्ली वापस लौटना पड़ा। एफआईआर और जांच का घटनाक्रम 6 जनवरी 2022 को इस मामले में IPC की धारा 283 (सार्वजनिक रास्ते में बाधा पहुंचाने) के तहत एक FIR दर्ज की गई, जो जमानती अपराध है। हालांकि, भाजपा नेताओं द्वारा कमजोर एफआईआर पर आपत्ति जताए जाने के बाद एक तीन-सदस्यीय SIT का गठन किया गया। जांच के आधार पर अब FIR में गंभीर धाराएं जोड़ी गईं, जिनमें धारा 307 (हत्या का प्रयास), 353 (लोक सेवक पर हमला), 341 (गलत तरीके से रोकना), 186 (ड्यूटी में बाधा), 149 (गैरकानूनी सभा), और नेशनल हाईवे एक्ट की धारा 8-बी शामिल हैं। एफआईआर में 26 लोगों के नाम शामिल थे, जिनमें बीकेयू क्रांतिकारी के महासचिव बलदेव सिंह जीरा और अन्य किसान नेता व सदस्य शामिल थे। इनमें से एक आरोपी मेजर सिंह की मौत हो चुकी है, जबकि बाकी 25 के खिलाफ अब कार्रवाई तेज कर दी गई है। अदालत ने जारी किए गिरफ्तारी वारंट 3 जनवरी 2025 को फिरोजपुर की अदालत ने इन 25 किसानों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। आरोपियों को पहले भी अदालत में पेश होने के लिए समन और वारंट भेजे गए थे, लेकिन अनुपस्थिति के चलते अब पुलिस को 22 जनवरी तक उन्हें गिरफ्तार कर पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। किसान संगठनों का विरोध और आरोप भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) के अध्यक्ष सुरजीत सिंह फूल ने पंजाब सरकार पर केंद्रीय दबाव में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिस किसानों को गिरफ्तार करने के लिए उनके घरों पर छापेमारी कर रही है। फूल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हम सरकार को चेतावनी देते हैं कि किसानों को निशाना न बनाया जाए। हमारे विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण थे और हत्या का प्रयास जैसे आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। यह केवल किसानों और उनके नेताओं को डराने की साजिश है। फूल ने यह भी आरोप लगाया कि नवंबर में भी पंजाब पुलिस ने किसान नेता जगजीत सिंह डाल्लेवाल को खनौरी बॉर्डर से जबरन उठाया था, लेकिन बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार किसानों के आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। जानें क्या हुआ था 5 जनवरी 2022 को प्रधानमंत्री मोदी बारिश के कारण हेलीकॉप्टर से नहीं जा सके और उन्हें बठिंडा से सड़क मार्ग के जरिए फिरोजपुर जाना पड़ा। लेकिन पियाराना फ्लाईओवर पर किसान प्रदर्शनकारियों ने सड़क अवरुद्ध कर दी। इस वजह से प्रधानमंत्री का काफिला तकरीबन 20-25 मिनट फंसा रहा और उन्हें वापस लौटना पड़ा। फिरोजपुर पुलिस ने गिरफ्तारी वारंट जारी होने की पुष्टि की है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी तेज कर दी है। वहीं, किसान संगठन इस कार्रवाई को केंद्र सरकार द्वारा दबाव में की गई कार्रवाई बता रहे हैं।

पंजाब में 18 अफसरों को मिलेगा DGP डिस्क अवार्ड:इनमें 3 IPS और 7 PPS शामिल, DGP गौरव यादव ने जारी की सूची
पंजाब में 18 अफसरों को मिलेगा DGP डिस्क अवार्ड:इनमें 3 IPS और 7 PPS शामिल, DGP गौरव यादव ने जारी की सूची पंजाब पुलिस के तीन आईपीएस अफसरों समेत 18 अधिकारियों को डीजीपी डिस्क अवॉर्ड मिलेगा। यह अवॉर्ड बेहतरीन सेवाओं के लिए दिया जाएगा। इस संबंध में जारी सूची में एसएसपी पटियाला नानक सिंह, एसएसपी संगरूर सरताज सिंह चहल, एसएसपी बरनाला संदीप कुमार मलिक और एसएसपी मलेरकोटला गगन अजीत सिंह पीपीएस अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस की अन्य शाखाओं में तैनात अफसरों के नाम भी शामिल हैं। पढ़ें डीजीपी द्वारा जारी की गई लिस्ट, जिसमें अधिकारियों के नाम….

पत्नी किसी के साथ भाग गई तो शराब पीकर 5 साल की बेटी को स्टेशन पर भूला
पत्नी किसी के साथ भाग गई तो शराब पीकर 5 साल की बेटी को स्टेशन पर भूला जालंधर | सिटी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बुधवार को 5 साल की बच्ची जोर-जोर से रो रही थी। यात्रियों ने उसे चुप कराने की काफी कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। बच्ची के माता-पिता की भी तलाश की, लेकिन कोई नहीं मिला। इसकी सूचना जीआरपी को दी गई। मौके पर एसएचओ पलविंदर सिंह भिंडर पहुंचे और बच्ची के माता-पिता के बारे पूछताछ शुरू की। आखिर 5 घंटे की तलाश के बाद ऑटो स्टैंड के पास नशे की हालत एक व्यक्ति गिरा पड़ा मिला। उसे देखते ही बच्ची ने कहा- यही हैं मेरे डैडी। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ कि उमेश कुमार छत्तीसगढ़ से ट्रेन में जालंधर आया था। उसकी पत्नी उसे छोड़कर किसी के साथ चली गई थी। इसी कारण वह काफी परेशान था। उसने शराब पी तो नशा होने पर बच्ची को स्टेशन पर ही भूल गया। पुलिस बच्ची और उसके पिता उमेश को थाने में ले आई। करीब छह घंटे तक उमेश को नशा उतरने तक वहीं रखा गया। उसने बच्ची का नाम प्रतिमा बताया। एसएचओ ने कहा कि इसके बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (18238) ट्रेन की टिकट और बच्चे के लिए खाने का सामान दिया। बच्ची को ट्रेन में बिठाकर पिता उमेश से कहा कि जो पैसे दिए हैं, उसकी शराब मत पीना। उन्हें बच्ची पर ही खर्च करना। इसे सही सलामत घर ले जाना। एसएचओ ने कहा कि अगर बच्ची का पिता न मिलता तो उन्होंने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के साथ संपर्क कर लिया था। बच्ची को वहां पर भेज देना था, लेकिन समय रहते ही उनके मुलाजिमों ने ढूंढ निकाला। उन्होंने कहा कि खुशी है एक बच्ची अनाथ होने से बच गई।