यूपी में रामनवमी को लेकर हाई अलर्ट है। वाराणसी, मथुरा में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। कड़ी सुरक्षा में शोभायात्रा और जुलूस निकाले जाएंगे। जुलूस और शोभायात्रा के लिए नए रास्तों पर रोक लगाई गई है। प्रदेशभर के मंदिरों में लोग सुबह 5 बजे से ही दर्शन करने पहुंच रहे हैं। सीएम योगी गोरखपुर में हैं। वहां कन्यापूजन करेंगे। उन्हें भोजन भी कराएंगे। DGP प्रशांत कुमार ने अयोध्या, वाराणसी, मथुरा, चित्रकूट, संभल, रामपुर सहित 42 जिलों में विशेष सुरक्षा निगरानी के लिए आदेश दिया है। इधर, कानपुर में रामनवमी जुलूस से ठीक एक दिन पहले मंदिर से लाउडस्पीकर हटाने पर हिंदू संगठन सड़क पर उतर आए। शनिवार रात 1 बजे तक रावतपुर में राम मंदिर के सामने प्रदर्शन किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामा-बवाल बढ़ता देख इलाके में भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात की गई है। संभल में बनी सत्यव्रत पुलिस चौकी का उद्घाटन रामनवमी पर हो रहा है। इसमें डीएम-एसपी समेत पुलिस अधिकारी शामिल होंगे। इसी चौकी से जिले का पुलिस कंट्रोल रूम संचालित होगा। अयोध्या के राम मंदिर में रामलला आज 18 घंटे दर्शन देंगे। मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे से खुल गए हैं। बाद रात 11 बजे तक दर्शन होंगे। सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक राम मंदिर में दर्शन के लिए VIP पास नहीं बनेंगे। ठीक 12 बजे रामलला का जन्म होगा। इसके बाद 4 मिनट तक सूर्य तिलक होगा। रामलला काे खीर-हलवा से भोग लगेगा। अयोध्या की पल-पल की अपडेट, क्लिक कर पढ़ें… यूपी में रामनवमी पर क्या चल रहा, नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए… यूपी में रामनवमी को लेकर हाई अलर्ट है। वाराणसी, मथुरा में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। कड़ी सुरक्षा में शोभायात्रा और जुलूस निकाले जाएंगे। जुलूस और शोभायात्रा के लिए नए रास्तों पर रोक लगाई गई है। प्रदेशभर के मंदिरों में लोग सुबह 5 बजे से ही दर्शन करने पहुंच रहे हैं। सीएम योगी गोरखपुर में हैं। वहां कन्यापूजन करेंगे। उन्हें भोजन भी कराएंगे। DGP प्रशांत कुमार ने अयोध्या, वाराणसी, मथुरा, चित्रकूट, संभल, रामपुर सहित 42 जिलों में विशेष सुरक्षा निगरानी के लिए आदेश दिया है। इधर, कानपुर में रामनवमी जुलूस से ठीक एक दिन पहले मंदिर से लाउडस्पीकर हटाने पर हिंदू संगठन सड़क पर उतर आए। शनिवार रात 1 बजे तक रावतपुर में राम मंदिर के सामने प्रदर्शन किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामा-बवाल बढ़ता देख इलाके में भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात की गई है। संभल में बनी सत्यव्रत पुलिस चौकी का उद्घाटन रामनवमी पर हो रहा है। इसमें डीएम-एसपी समेत पुलिस अधिकारी शामिल होंगे। इसी चौकी से जिले का पुलिस कंट्रोल रूम संचालित होगा। अयोध्या के राम मंदिर में रामलला आज 18 घंटे दर्शन देंगे। मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे से खुल गए हैं। बाद रात 11 बजे तक दर्शन होंगे। सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक राम मंदिर में दर्शन के लिए VIP पास नहीं बनेंगे। ठीक 12 बजे रामलला का जन्म होगा। इसके बाद 4 मिनट तक सूर्य तिलक होगा। रामलला काे खीर-हलवा से भोग लगेगा। अयोध्या की पल-पल की अपडेट, क्लिक कर पढ़ें… यूपी में रामनवमी पर क्या चल रहा, नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
रामनवमी पर यूपी में हाईअलर्ट, ड्रोन से निगरानी:कानपुर में रामनवमी जुलूस से पहले हंगामा,योगी कन्या पूजन करेंगे, संभल की सत्यव्रत चौकी उद्घाटन आज
