हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने रविवार को नवमी के शुभ अवसर पर पंचकूला स्थित माता मनसा देवी मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने सपरिवार पूजा-अर्चना कर महामायी का आशीर्वाद प्राप्त किया। राज्यपाल के साथ उनकी धर्मपत्नी वसंता बंडारू भी मौजूद रहीं। परिवार के अन्य सदस्यों में उनके भतीजे आकाश, मितेश, विनोद और भतीजी स्वरूपा ने भी माता के दर्शन किए। मंदिर में राज्यपाल ने हवन यज्ञ में भी भाग लिया और आहुति प्रदान की। नवमी के विशेष अवसर पर उन्होंने 21 कन्याओं को भोजन करवाया। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को नवमी की शुभकामनाएं दीं इस दौरान राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को नवमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रदेश के लोगों से भाईचारे के साथ रहने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी नागरिक हरियाणा को देश का अग्रणी राज्य बनाने में अपना योगदान दें। श्रद्धा और भक्ति का माहौल रामनवमी के अवसर पर पंचकूला में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। पूरे जिले में विभिन्न धार्मिक आयोजनों और कार्यक्रमों के साथ इस पर्व को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने मां दुर्गा और भगवान श्री राम के जयकारों के साथ माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर माता मनसा देवी मंदिर, जो पंचकूला का प्रमुख धार्मिक स्थल है, वहां भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोगों ने माता रानी के दर्शन कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम इसके अलावा भी शहर में कई स्थानों पर रामनवमी के कार्यक्रम आयोजित किये गए और प्रभु श्री राम की महिमा का गुणगान किया गया। श्रद्धालुओं ने कई जगह अटूट भंडारे भी लगाए। प्रशासन की ओर से मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने रविवार को नवमी के शुभ अवसर पर पंचकूला स्थित माता मनसा देवी मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने सपरिवार पूजा-अर्चना कर महामायी का आशीर्वाद प्राप्त किया। राज्यपाल के साथ उनकी धर्मपत्नी वसंता बंडारू भी मौजूद रहीं। परिवार के अन्य सदस्यों में उनके भतीजे आकाश, मितेश, विनोद और भतीजी स्वरूपा ने भी माता के दर्शन किए। मंदिर में राज्यपाल ने हवन यज्ञ में भी भाग लिया और आहुति प्रदान की। नवमी के विशेष अवसर पर उन्होंने 21 कन्याओं को भोजन करवाया। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को नवमी की शुभकामनाएं दीं इस दौरान राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को नवमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रदेश के लोगों से भाईचारे के साथ रहने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी नागरिक हरियाणा को देश का अग्रणी राज्य बनाने में अपना योगदान दें। श्रद्धा और भक्ति का माहौल रामनवमी के अवसर पर पंचकूला में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। पूरे जिले में विभिन्न धार्मिक आयोजनों और कार्यक्रमों के साथ इस पर्व को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने मां दुर्गा और भगवान श्री राम के जयकारों के साथ माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर माता मनसा देवी मंदिर, जो पंचकूला का प्रमुख धार्मिक स्थल है, वहां भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोगों ने माता रानी के दर्शन कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम इसके अलावा भी शहर में कई स्थानों पर रामनवमी के कार्यक्रम आयोजित किये गए और प्रभु श्री राम की महिमा का गुणगान किया गया। श्रद्धालुओं ने कई जगह अटूट भंडारे भी लगाए। प्रशासन की ओर से मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। हरियाणा | दैनिक भास्कर
