हिसार एयरपोर्ट परिसर में अभी भी नील गाय:फॉरेस्ट ऑफिसर को शोकॉज नोटिस; 14 अप्रैल को PM मोदी उद्घाटन करने आएंगे

हिसार एयरपोर्ट परिसर में अभी भी नील गाय:फॉरेस्ट ऑफिसर को शोकॉज नोटिस; 14 अप्रैल को PM मोदी उद्घाटन करने आएंगे

हरियाणा में हिसार एयरपोर्ट पर वन्य प्राणियों की मौजूदगी को लेकर 2 रिपोर्ट सामने आई हैं। 6 मार्च को वाइल्ड लाइफ विभाग ने एयरपोर्ट परिसर में कोई भी नीलगाय या अन्य वन्य जीव के न होने का सर्टिफिकेट दिया था। अब रिपोर्ट में कहा गया है कि एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल में 6 से 8 नील गाय हो सकती हैं। इसके अलावा जंगली सुअर, कुत्ते, लोमड़ी और गीदड़ भी देखे गए हैं। बाउंड्री वॉल के नीचे लगभग 200 मीटर पर खोल बने हुए हैं, जिससे ये जानवर अंदर घुस आते हैं। इन्हें बाहर निकालना आसान नहीं है। गुरुग्राम के फॉरेस्ट ऑफिसर सुभाष यादव ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट फॉरेस्ट ऑफिसर (DFO) को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उनसे पूछा गया है कि पहले सर्टिफिकेट किस आधार पर दिया गया था। बता दें कि 14 अप्रैल को अयोध्या के लिए उड़ने वाले विमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाएंगे। सिर्फ 2 घंटे में हिसार से अयोध्या पहुंच जाएंगे। 8 माह से एयरपोर्ट पर टीम तैनात, पहले नहीं ली सुध
एयरपोर्ट पर पिछले 8 महीने से एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम तैनात है। हरियाणा सरकार अब तक इनके वेतन और मेंटीनेंस पर करीब 5 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है। इसके बावजूद सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। सिविल एविएशन की टीम भी यहां तैनात है। अधिकतर कर्मचारी कॉन्ट्रैक्ट पर हैं, जो जिम्मेदारी लेने में रुचि नहीं दिखा रहे। बिना सुरक्षा मानक जांचे कैसे दिया लाइसेंस
सवाल उठ रहे हैं कि बिना सुरक्षा मानकों की जांच के DGCA ने लाइसेंस कैसे जारी कर दिया। सिविल एविएशन सिक्योरिटी ब्यूरो ने हिसार एयरपोर्ट को सेफ्टी सर्टिफिकेट कैसे दे दिया। निर्माण के दौरान जिन एजेंसियों की जिम्मेदारी थी, वे अलर्ट क्यों नहीं थीं। 10 गेटों और वॉच टावरों पर जिनकी ड्यूटी थी, वे क्या कर रहे थे। सुरक्षा को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं दिखे। 13 मार्च को मिला था लाइसेंस हिसार से अयोध्या के सिर्फ 2 घंटे लगेंगे
हिसार एयरपोर्ट से 70 सीटर जहाज में अयोध्या और दिल्ली का किराया तय हो गया है। हिसार से अयोध्या का 3,393 रुपए और अयोध्या से हिसार का 3,730 रुपए किराया लगेगा। वहीं हिसार से दिल्ली का किराया 1,300 रुपए रहेगा। यात्री 15 किलो तक का सामान ले जा सकेंगे। प्रति यात्री यही फिक्स किया गया है। 15 किलो से ज्यादा सामान होने पर अतिरिक्त पैसे देने पड़ेंगे। विमान सुबह 10:40 बजे अयोध्या के लिए उड़ान भरेगा। 12:40 पर विमान अयोध्या पहुंच जाएगा। हर शुक्रवार और रविवार को फ्लाइट जाएंगी। अयोध्या के लिए जाने वाला ‌‌‌विमान सुबह दिल्ली से हिसार आएगा। इसके अलावा जम्मू, जयपुर और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू की जाएंगी। हरियाणा में हिसार एयरपोर्ट पर वन्य प्राणियों की मौजूदगी को लेकर 2 रिपोर्ट सामने आई हैं। 6 मार्च को वाइल्ड लाइफ विभाग ने एयरपोर्ट परिसर में कोई भी नीलगाय या अन्य वन्य जीव के न होने का सर्टिफिकेट दिया था। अब रिपोर्ट में कहा गया है कि एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल में 6 से 8 नील गाय हो सकती हैं। इसके अलावा जंगली सुअर, कुत्ते, लोमड़ी और गीदड़ भी देखे गए हैं। बाउंड्री वॉल के नीचे लगभग 200 मीटर पर खोल बने हुए हैं, जिससे ये जानवर अंदर घुस आते हैं। इन्हें बाहर निकालना आसान नहीं है। गुरुग्राम के फॉरेस्ट ऑफिसर सुभाष यादव ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट फॉरेस्ट ऑफिसर (DFO) को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उनसे पूछा गया है कि पहले सर्टिफिकेट किस आधार पर दिया गया था। बता दें कि 14 अप्रैल को अयोध्या के लिए उड़ने वाले विमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाएंगे। सिर्फ 2 घंटे में हिसार से अयोध्या पहुंच जाएंगे। 8 माह से एयरपोर्ट पर टीम तैनात, पहले नहीं ली सुध
एयरपोर्ट पर पिछले 8 महीने से एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम तैनात है। हरियाणा सरकार अब तक इनके वेतन और मेंटीनेंस पर करीब 5 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है। इसके बावजूद सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। सिविल एविएशन की टीम भी यहां तैनात है। अधिकतर कर्मचारी कॉन्ट्रैक्ट पर हैं, जो जिम्मेदारी लेने में रुचि नहीं दिखा रहे। बिना सुरक्षा मानक जांचे कैसे दिया लाइसेंस
सवाल उठ रहे हैं कि बिना सुरक्षा मानकों की जांच के DGCA ने लाइसेंस कैसे जारी कर दिया। सिविल एविएशन सिक्योरिटी ब्यूरो ने हिसार एयरपोर्ट को सेफ्टी सर्टिफिकेट कैसे दे दिया। निर्माण के दौरान जिन एजेंसियों की जिम्मेदारी थी, वे अलर्ट क्यों नहीं थीं। 10 गेटों और वॉच टावरों पर जिनकी ड्यूटी थी, वे क्या कर रहे थे। सुरक्षा को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं दिखे। 13 मार्च को मिला था लाइसेंस हिसार से अयोध्या के सिर्फ 2 घंटे लगेंगे
हिसार एयरपोर्ट से 70 सीटर जहाज में अयोध्या और दिल्ली का किराया तय हो गया है। हिसार से अयोध्या का 3,393 रुपए और अयोध्या से हिसार का 3,730 रुपए किराया लगेगा। वहीं हिसार से दिल्ली का किराया 1,300 रुपए रहेगा। यात्री 15 किलो तक का सामान ले जा सकेंगे। प्रति यात्री यही फिक्स किया गया है। 15 किलो से ज्यादा सामान होने पर अतिरिक्त पैसे देने पड़ेंगे। विमान सुबह 10:40 बजे अयोध्या के लिए उड़ान भरेगा। 12:40 पर विमान अयोध्या पहुंच जाएगा। हर शुक्रवार और रविवार को फ्लाइट जाएंगी। अयोध्या के लिए जाने वाला ‌‌‌विमान सुबह दिल्ली से हिसार आएगा। इसके अलावा जम्मू, जयपुर और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू की जाएंगी।   हरियाणा | दैनिक भास्कर