कुरुक्षेत्र में दीपेंद्र हुड्डा बोले- जल संकट पर सरकार संग:सीएम सैनी पीएम से मिले, कांग्रेस साथ चलने को तैयार

कुरुक्षेत्र में दीपेंद्र हुड्डा बोले- जल संकट पर सरकार संग:सीएम सैनी पीएम से मिले, कांग्रेस साथ चलने को तैयार

कुरुक्षेत्र में कांग्रेस के संविधान बचाओ अभियान के तहत प्रदेशाध्यक्ष उदयभान और सांसद दीपेंद्र हुड्डा पिपली पहुंचे। इस जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आना था, मगर उनकी जगह उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा पहुंचे। यहां से कांग्रेस ने साफ किया कि चाहे बात हो पानी की या संविधान की, अब वे चुप नहीं बैठेंगे। अगर संविधान और जनता के हकों से खिलवाड़ हुआ तो जोरदार विरोध होगा। मीडिया से बातचीत में सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने जल संकट को लेकर सरकार को घेरा। कहा कि पानी के मुद्दे पर कांग्रेस दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सरकार के साथ खड़ी है, लेकिन आज जो हालात हैं, उसके लिए खुद भाजपा जिम्मेदार है। BBMB में हरियाणा का कोई अफसर नहीं है। पहले हरियाणा से SE, सिंचाई सदस्य और सचिव होते थे, लेकिन अब सरकार चुप बैठी है। SC का फैसला क्यों नहीं लागू हुआ
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट सतलज यमुना लिंक नहर (SYL) मामले में फैसला दे चुका है, फिर भी डबल इंजन सरकार लागू नहीं करवा सकी। सीएम को चाहिए कि प्रधानमंत्री से तुरंत मिलें। अगर वो पहल करें, तो कांग्रेस साथ चलने को तैयार है। तंज कसते हुए कहा कि बीते साढ़े 9 साल से पीएम से मिलने का इंतजार हो रहा है, लेकिन उनको समय तक नहीं दिया जा रहा। विपक्ष को दबाने की कोशिश
केंद्र की भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। बाबा साहब का बनाया संविधान सबको बराबरी का अधिकार देता है, लेकिन आज उसे कमजोर किया जा रहा है। आरक्षण जैसे अधिकार खत्म करने की कोशिश हो रही है। संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस पूरी ताकत से खड़ी है। असली मुद्दे से भटका रही भाजपा
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने मीडिया में कहा कि आज नफरत की राजनीति के जरिए असली मुद्दों से ध्यान हटाया जा रहा है। देश में अघोषित आपातकाल जैसा माहौल है, जिन्होंने कभी संविधान की प्रतियां जलाई थीं, आज वही लोग संविधान को तोड़ने में लगे हैं। संविधान सामाजिक और आर्थिक बराबरी का गारंटर है। कुरुक्षेत्र में कांग्रेस के संविधान बचाओ अभियान के तहत प्रदेशाध्यक्ष उदयभान और सांसद दीपेंद्र हुड्डा पिपली पहुंचे। इस जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आना था, मगर उनकी जगह उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा पहुंचे। यहां से कांग्रेस ने साफ किया कि चाहे बात हो पानी की या संविधान की, अब वे चुप नहीं बैठेंगे। अगर संविधान और जनता के हकों से खिलवाड़ हुआ तो जोरदार विरोध होगा। मीडिया से बातचीत में सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने जल संकट को लेकर सरकार को घेरा। कहा कि पानी के मुद्दे पर कांग्रेस दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सरकार के साथ खड़ी है, लेकिन आज जो हालात हैं, उसके लिए खुद भाजपा जिम्मेदार है। BBMB में हरियाणा का कोई अफसर नहीं है। पहले हरियाणा से SE, सिंचाई सदस्य और सचिव होते थे, लेकिन अब सरकार चुप बैठी है। SC का फैसला क्यों नहीं लागू हुआ
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट सतलज यमुना लिंक नहर (SYL) मामले में फैसला दे चुका है, फिर भी डबल इंजन सरकार लागू नहीं करवा सकी। सीएम को चाहिए कि प्रधानमंत्री से तुरंत मिलें। अगर वो पहल करें, तो कांग्रेस साथ चलने को तैयार है। तंज कसते हुए कहा कि बीते साढ़े 9 साल से पीएम से मिलने का इंतजार हो रहा है, लेकिन उनको समय तक नहीं दिया जा रहा। विपक्ष को दबाने की कोशिश
केंद्र की भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। बाबा साहब का बनाया संविधान सबको बराबरी का अधिकार देता है, लेकिन आज उसे कमजोर किया जा रहा है। आरक्षण जैसे अधिकार खत्म करने की कोशिश हो रही है। संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस पूरी ताकत से खड़ी है। असली मुद्दे से भटका रही भाजपा
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने मीडिया में कहा कि आज नफरत की राजनीति के जरिए असली मुद्दों से ध्यान हटाया जा रहा है। देश में अघोषित आपातकाल जैसा माहौल है, जिन्होंने कभी संविधान की प्रतियां जलाई थीं, आज वही लोग संविधान को तोड़ने में लगे हैं। संविधान सामाजिक और आर्थिक बराबरी का गारंटर है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर