फरीदाबाद में शराब के ठेके के बाहर मिला शव:बिहार के रहने वाले 50 वर्षीय श्याम सिंह की मौत, शराब से मरने की आशंका

फरीदाबाद में शराब के ठेके के बाहर मिला शव:बिहार के रहने वाले 50 वर्षीय श्याम सिंह की मौत, शराब से मरने की आशंका

हरियाणा के फरीदाबाद में पर्वतीय कॉलोनी इलाके में स्थित नैन चौक पर शराब के ठेके के बाहर एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान बिहार के रहने वाले श्याम सिंह के रूप में हुई है? पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। शराब के ठेके के बाहर मिला शव रविवार की देर शाम को पुलिस को सूचना मिली कि, पर्वतीय कॉलोनी इलाके में स्थित नैन चौक पर शराब के ठेके के बाहर एक व्यक्ति बेहोशी की हालात में पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर जाकर चेक किया तो व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतक के पास मौजूद कुछ दस्तावेजों से उसकी पहचान की और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। बिहार का रहने वाला मृतक की पहचान श्याम सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। श्याम सिंह हाल में फरीदाबाद की जवाहर कॉलोनी में किराए पर रहता था। श्याम सिंह का परिवार इस समय किसी काम से बिहार गया हुआ है। ज्यादा शराब पीने से मौत पर्वतीय कॉलोनी चौकी इंचार्ज महेश शर्मा ने बताया कि,प्रथम दृष्टि में यह मामला शराब से जुड़ा प्रतीत होता है। मृतक शराब पीने का आदी था और संभवतः इसी कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। हरियाणा के फरीदाबाद में पर्वतीय कॉलोनी इलाके में स्थित नैन चौक पर शराब के ठेके के बाहर एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान बिहार के रहने वाले श्याम सिंह के रूप में हुई है? पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। शराब के ठेके के बाहर मिला शव रविवार की देर शाम को पुलिस को सूचना मिली कि, पर्वतीय कॉलोनी इलाके में स्थित नैन चौक पर शराब के ठेके के बाहर एक व्यक्ति बेहोशी की हालात में पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर जाकर चेक किया तो व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतक के पास मौजूद कुछ दस्तावेजों से उसकी पहचान की और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। बिहार का रहने वाला मृतक की पहचान श्याम सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। श्याम सिंह हाल में फरीदाबाद की जवाहर कॉलोनी में किराए पर रहता था। श्याम सिंह का परिवार इस समय किसी काम से बिहार गया हुआ है। ज्यादा शराब पीने से मौत पर्वतीय कॉलोनी चौकी इंचार्ज महेश शर्मा ने बताया कि,प्रथम दृष्टि में यह मामला शराब से जुड़ा प्रतीत होता है। मृतक शराब पीने का आदी था और संभवतः इसी कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।   हरियाणा | दैनिक भास्कर