यूपी के 9 जिलों में मौसम विभाग ने लू चलने का अलर्ट जारी किया है। अप्रैल के पहले सप्ताह में ही गर्मी ने लोगों को अपनी गिरफ्त में लेना शुरू कर दिया है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दिन चढ़ने के साथ तपिश भरी धूप ने लोगों को परेशान किया। दोपहर तक 7 से ज्यादा जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। 3-4 दिन में पारा जाएगा 40 डिग्री के पार
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन-चार दिनों में कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार चला जाएगा। मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि अगले तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़त देखने को मिलेगी। वहीं रात के पारे में भी बढ़ोतरी आएगी। सबसे गर्म रहा प्रयागराज
मौसम विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा दर्ज की गई तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक तापमान प्रयागराज का रहा। जिसका तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस बहराइच में दर्ज किया गया। यूपी के 9 जिलों में मौसम विभाग ने लू चलने का अलर्ट जारी किया है। अप्रैल के पहले सप्ताह में ही गर्मी ने लोगों को अपनी गिरफ्त में लेना शुरू कर दिया है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दिन चढ़ने के साथ तपिश भरी धूप ने लोगों को परेशान किया। दोपहर तक 7 से ज्यादा जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। 3-4 दिन में पारा जाएगा 40 डिग्री के पार
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन-चार दिनों में कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार चला जाएगा। मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि अगले तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़त देखने को मिलेगी। वहीं रात के पारे में भी बढ़ोतरी आएगी। सबसे गर्म रहा प्रयागराज
मौसम विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा दर्ज की गई तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक तापमान प्रयागराज का रहा। जिसका तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस बहराइच में दर्ज किया गया। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
यूपी के 9 जिलों में अगले 4 दिन चलेगी लू:40 डिग्री पहुंचा 7 जिलों का पारा; प्रयागराज रहा सबसे गर्म
