भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना राजासांसी पुलिस ने सोशल मीडिया पर पत्नी सहित परिवार की शादी वाली तस्वीर पर गंदे कमेंट लिखकर अपलोड और दहेज के सामान को खुर्द बुर्द करने के आरोप में एनआरआई पति और ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान सुखचैन सिंह और उसके पिता तरसेम सिंह निवासी न्यूजीलैंड के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में सुखदेव सिंह निवासी बगा कलां ने बताया कि 10 जनवरी को उसकी बेटी सहित उनके परिवार की शादी वाली तस्वीर पर गंदे कमेंट लिखकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। इसके अलावा आरोपियों ने एकतरफा तालाक कर दहेज के सामान को खुर्द-बुर्द किया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना सोशल मीडिया के दुरुपयोग और दहेज उत्पीड़न जैसे गंभीर मुद्दों को उजागर करती है, जिसके खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना राजासांसी पुलिस ने सोशल मीडिया पर पत्नी सहित परिवार की शादी वाली तस्वीर पर गंदे कमेंट लिखकर अपलोड और दहेज के सामान को खुर्द बुर्द करने के आरोप में एनआरआई पति और ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान सुखचैन सिंह और उसके पिता तरसेम सिंह निवासी न्यूजीलैंड के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में सुखदेव सिंह निवासी बगा कलां ने बताया कि 10 जनवरी को उसकी बेटी सहित उनके परिवार की शादी वाली तस्वीर पर गंदे कमेंट लिखकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। इसके अलावा आरोपियों ने एकतरफा तालाक कर दहेज के सामान को खुर्द-बुर्द किया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना सोशल मीडिया के दुरुपयोग और दहेज उत्पीड़न जैसे गंभीर मुद्दों को उजागर करती है, जिसके खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

मोगा में दो बेटियों की पिता की गला दबाकर हत्या:कार सवार बदमाशों ने की वारदात, थाने बाहर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन
मोगा में दो बेटियों की पिता की गला दबाकर हत्या:कार सवार बदमाशों ने की वारदात, थाने बाहर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन पंजाब के मोगा में कार सवार वर्दीधारी दो बदमाशों ने गला दबाकर एक युवक की हतया कर दी और फरार हो गए। हत्याकांड के बाद परिजनों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को थाना फतेहगढ़ पंजतूर के बाहर प्रदर्शन किया। जानकारी देते हुए मृतक युवक के चचेरे भाई गुरप्रीत गोपी ने बताया कि, वह और उसका चचेरा भाई 24 वर्षीय विजय कुमार अपनी बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। जब वह गांव लल्लेहंदी पहुंचे तो तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर गए। इससे पहले दोनों संभल पाते कि कार से वर्दीधारी दो व्यक्ति उतरे और आते ही विजय से मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने विजय के गले में परना डालकर उसका गला दबा दिया। जिस कारण विजय कुमार की मौत हो गई। मृतक की दो छोटी बेटियां हत्याकांड को वाददात देकर कार सवार मौके से फरार हो गए। मृतक की दो छोटी बेटियां है। विजय की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। जिसके बाद परिजनों ने शव को थाना फतेहगढ़ पंजतूर के बाहर रखकर प्रदर्शन किया और इंसाफ की मांग की। डीएसपी अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस मृतक के चचेरे भाई गुरप्रीत गोपी के बयान ले रही है। कार सवार हत्यारों की तलाश की जा रही है। गुरप्रीत गोपी के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पंजाब में कोरोना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री बोले:घबराने की नहीं सिर्फ एहतियात की जरूरत, फतेहगढ़ साहिब में पराली प्रबंधन का जायजा लिया
पंजाब में कोरोना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री बोले:घबराने की नहीं सिर्फ एहतियात की जरूरत, फतेहगढ़ साहिब में पराली प्रबंधन का जायजा लिया पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने फतेहगढ़ साहिब में कोरोना की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पंजाब में कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है। यह कोई नया वेरिएंट नहीं है। विश्व स्वास्थ्य संगठन और भारत सरकार ने भी इसे ‘वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ नहीं माना है। स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने कहा कि कोरोना को लेकर पंजाब सरकार पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की। गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। डायलिसिस, कैंसर, अनियंत्रित ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीजों को भी सतर्क रहने को कहा। पराली डंप प्लांट का किया निरीक्षण डा. बलबीर सिंह ने गांव जखवाली में पराली डंप का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां के बायो-सीएनजी प्लांट की सराहना की। यह प्लांट पराली की गांठों को स्टोर कर ईंधन बनाता है। इससे खेत साफ रहते हैं और पराली जलाने की समस्या भी नहीं होती। मंत्री ने बताया कि आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। एंबुलेंस सेवा 24 घंटे उपलब्ध है। आसपास की आबादी की सुरक्षा के लिए डंप और रिहायशी इलाके के बीच ग्रीन बेल्ट बनाई जाएगी।

पंचायत चुनाव को लेकर HC में सुनवाई आज:700 के करीब याचिकाएं हुई दाखिल, पहले 250 पंचायतों के चुनाव पर लगी रोक
पंचायत चुनाव को लेकर HC में सुनवाई आज:700 के करीब याचिकाएं हुई दाखिल, पहले 250 पंचायतों के चुनाव पर लगी रोक पंजाब में पंचायत चुनावों को लेकर आज (सोमवार) पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। इस दौरान करीब 700 याचिकाओं की सुनवाई होगी। इससे पहले बुधवार को मामले की सुनवाई करते हुए 250 के करीब पंचायतों के चुनाव पर 16 अक्टूबर तक रोक लगा दी है। पार्टी सिंबल पर चुनाव नहीं, फिर भी विवाद पंजाब में 15 अक्टूबर को पंचायत चुनाव होने हैं। इस बार पार्टी सिंबल पर भी चुनाव नहीं हो रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद विपक्षी दलों का आरोप है कि उनसे जुड़े लोगों और उम्मीदवारों के नामांकन जबरन रद्द किए गए हैं। किसी को भी एनओसी जारी नहीं की गई है। कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल ने प्रदेश की आम आदमी पार्टी की सरकार पर सवाल उठाए हैं। मामला चुनाव आयोग तक भी पहुंच गया है। हालांकि, आम आदमी पार्टी का कहना है कि अकाली दल और कांग्रेस धक्का-मुक्की कर रहे हैं। यहां तक कि हमारे कार्यकर्ताओं की हत्या भी हो चुकी है। अब लोगों ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की शरण ली है। 1.33 करोड़ लोग करेंगे मतदान राज्य में इस समय 13937 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें चुनाव हो रहे हैं। 15 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में कुल 1 करोड़ 33 लाख मतदाता वोट डालेंगे। चुनाव में 96 हजार कर्मचारियों को तैनात किया गया है। चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। चुनाव तक सभी पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा मतदान के दिन पूरे पंजाब में छुट्टी घोषित की गई है। कंट्रोल रूम भी किया है गठित पंचायत चुनावों के लिए राज्य इलेक्शन कमीशन की तरफ से चंडीगढ़ के सेक्टर 17-ई स्थित अपने कार्यालय एससीओ नंबर 49 में कंट्रोल रूम गठित किया गया है। इसके अलावा लोगों की सुविधा के लिए एक स्पेशल नंबर पर शुरू किया है। जहां पर रोजाना सुबह साढ़े 8 बजे से रात 9 बजे तक लोगों की शिकायतों को सुना जाता है। कंट्रोल रूम पर संपर्क करने के लिए लोगों को लैंडलाइन नंबर 0172- 2771326 पर कॉल करनी होगी। इसके अलावा विभाग की वेबसाइट पर भी जानकारी अपलोड की गई है।