भिवानी में 2 प्रॉपर्टी डीलरों को गोलियां मारीं:ऑफिस जाते हुए बदमाशों ने घेरकर फायरिंग की, पुलिस बोली- इनकी आपस में रंजिश

भिवानी में 2 प्रॉपर्टी डीलरों को गोलियां मारीं:ऑफिस जाते हुए बदमाशों ने घेरकर फायरिंग की, पुलिस बोली- इनकी आपस में रंजिश

हरियाणा के भिवानी में शुक्रवार को 2 प्रॉपर्टी डीलरों पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जीतू वाला जोड़ क्षेत्र की है। दोनों बाइक पर ऑफिस में जा रहे थे। रास्ते में बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी अस्पताल पहुंचे। आरोपियों को पकड़ने के लिए 5 टीमें बनाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एक प्रॉपर्टी डीलर भिवानी ट्रक यूनियन का प्रधान भी है। उस पर भी मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि इनका पहले भी झगड़ा हो चुका है। आज रंजिश में ही फायरिंग की गई है। भाई बोला- बाइक पर देखते ही पथराव किया
घायल विनोद के भाई मोहन ने बताया कि ताऊ का लड़का विनोद घर से रुद्रा कॉलोनी अपने प्रॉपर्टी डीलिंग के ऑफिस में जा रहा था। उसके साथ बाइक पर प्रशांत भी था। जब वे सुभाष हलवाई की दुकान के पास पहुंचे तो 15-20 लड़कों ने प्रशांत और विनोद को घेर लिया। इनमें प्रदीप, बीरपाल, राजा, साहिल उर्फ काला, गौरव उर्फ गोरा, सैंडी थे। इन सभी के पास हथियार थे। उन्होंने पहले पथराव कर दिया। पहले भी हमला हो चुका
इसके बाद प्रदीप ने पिस्तौल से विनोद और प्रशांत पर फायरिंग कर दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। विनोद भिवानी ट्रक यूनियन का भी प्रधान है और साथ में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। पहले भी उस पर हमला हुआ था। हमला करने वालों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। ये चोरी और झगड़ा करने वाली गैंग है। हमला करने वालों में 3 के पास पिस्तौल थी, बाकी के पास तलवार और तेजधार हथियार थे। DSP बोले- घायल भी हिस्ट्रीशीटर
DSP आर्यन चौधरी ने बताया कि विनोद और प्रशांत को गोली लगी है। विनोद हिस्ट्रीशीटर है। दूसरे पक्ष में भी हिस्ट्रीशीटर हैं। जो भी इस मामले में शामिल हैं, उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इनका आपस में झगड़ा है। पहले भी लड़ाई हो चुकी है। मामले की जांच की जा रही है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…. हरियाणा के भिवानी में शुक्रवार को 2 प्रॉपर्टी डीलरों पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जीतू वाला जोड़ क्षेत्र की है। दोनों बाइक पर ऑफिस में जा रहे थे। रास्ते में बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी अस्पताल पहुंचे। आरोपियों को पकड़ने के लिए 5 टीमें बनाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एक प्रॉपर्टी डीलर भिवानी ट्रक यूनियन का प्रधान भी है। उस पर भी मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि इनका पहले भी झगड़ा हो चुका है। आज रंजिश में ही फायरिंग की गई है। भाई बोला- बाइक पर देखते ही पथराव किया
घायल विनोद के भाई मोहन ने बताया कि ताऊ का लड़का विनोद घर से रुद्रा कॉलोनी अपने प्रॉपर्टी डीलिंग के ऑफिस में जा रहा था। उसके साथ बाइक पर प्रशांत भी था। जब वे सुभाष हलवाई की दुकान के पास पहुंचे तो 15-20 लड़कों ने प्रशांत और विनोद को घेर लिया। इनमें प्रदीप, बीरपाल, राजा, साहिल उर्फ काला, गौरव उर्फ गोरा, सैंडी थे। इन सभी के पास हथियार थे। उन्होंने पहले पथराव कर दिया। पहले भी हमला हो चुका
इसके बाद प्रदीप ने पिस्तौल से विनोद और प्रशांत पर फायरिंग कर दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। विनोद भिवानी ट्रक यूनियन का भी प्रधान है और साथ में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। पहले भी उस पर हमला हुआ था। हमला करने वालों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। ये चोरी और झगड़ा करने वाली गैंग है। हमला करने वालों में 3 के पास पिस्तौल थी, बाकी के पास तलवार और तेजधार हथियार थे। DSP बोले- घायल भी हिस्ट्रीशीटर
DSP आर्यन चौधरी ने बताया कि विनोद और प्रशांत को गोली लगी है। विनोद हिस्ट्रीशीटर है। दूसरे पक्ष में भी हिस्ट्रीशीटर हैं। जो भी इस मामले में शामिल हैं, उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इनका आपस में झगड़ा है। पहले भी लड़ाई हो चुकी है। मामले की जांच की जा रही है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं….   हरियाणा | दैनिक भास्कर