हरियाणा के अंबाला पुलिस ने एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य को धमकी देने के मामले में 2 खालिस्तान और भिंडरावाला समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी को पंजाब और दूसरे को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि खालिस्तानी समर्थक ने वीरेश शांडिल्य को खालिस्तान के खिलाफ मुहिम चलाने पर अंबाला आकर मौत उतारने की धमकी दी थी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उस जेल भेजा गया है।
सब इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि वीरेश शांडिल्य की 28 मार्च को दी शिकायत में कहा था कि किसी व्यक्ति ने उनको फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया था अब दो अन्य आरोपी भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। यह है पूरा मामला देश में खालिस्तान के खिलाफ मुहिम चलाने वाले एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य को 28 मार्च 2025 को खालिस्तानी समर्थक ने फोन कर अंबाला शहर आकर मौत के घाट उतारने की धमकी दी थी जिसके बाद वीरेश शांडिल्य ने अंबाला पुलिस को इसकी लिखित जानकारी दी।
अंबाला पुलिस ने वीरेश शांडिल्य को धमकी देने वाले खालिस्तानी समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया। अंबाला पुलिस ने एक को पंजाब से तो दूसरे को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है। खालिस्तान के विरोध में बोलते हैं वीरेश अंबाला के वीरेश शांडिल्य पिछले 25 साल से पाकिस्तानी आतंकवाद सहित खालिस्तानी और देशद्रोही ताकतों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। बब्बर खालसा जैसे आतंकवादी संगठनों के खिलाफ 2004 व 2010 में पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार बेअंत सिंह की हत्या करने वाले आतंकवादी जगतार सिंह हव्वारा और परमजीत सिंह भ्यौरा के खिलाफ एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया की तरफ से जनहित याचिका दायर की थी। जिस पर हाईकोर्ट ने अहम फैसले दिए हैं। हरियाणा सरकार कर चुकी सम्मानित हरियाणा सरकार भी वीरेश शांडिल्य को आतंकवाद के खिलाफ लड़ने पर सम्मानित कर चुकी है। पिछले दिनों जब हिमाचल की बसों पर जरनैल सिंह भिंडरावाला के पोस्टर लगाए जा रहे थे। जिसके बाद खालिस्तानी हिमाचल की बसों पर हमले कर रहे थे। उस वक्त वीरेश शांडिल्य अपने समर्थकों के साथ हिमाचल देवभूमि की जनता के समर्थन में उतरे और बसों पर भारत माता की फोटो लगाकर खालिस्तान व आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाला के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद वीरेश शांडिल्य को खालिस्तानी मौत के घाट उतारने की धमकी दे डाली। आगे भी जारी रहेगी मुहिम एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने अंबाला पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा कि दहशत फैलाने वालों व देशद्रोहियों पर ऐसे ही कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, वीरेश शांडिल्य ने कहा कि भारत के संविधान व तिरंगे के खिलाफ बोलने वाले खालिस्तान व देशद्रोहियों क खिलाफ उनकी मुहिम लगातार जारी रहेगी। हरियाणा के अंबाला पुलिस ने एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य को धमकी देने के मामले में 2 खालिस्तान और भिंडरावाला समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी को पंजाब और दूसरे को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि खालिस्तानी समर्थक ने वीरेश शांडिल्य को खालिस्तान के खिलाफ मुहिम चलाने पर अंबाला आकर मौत उतारने की धमकी दी थी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उस जेल भेजा गया है।
सब इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि वीरेश शांडिल्य की 28 मार्च को दी शिकायत में कहा था कि किसी व्यक्ति ने उनको फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया था अब दो अन्य आरोपी भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। यह है पूरा मामला देश में खालिस्तान के खिलाफ मुहिम चलाने वाले एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य को 28 मार्च 2025 को खालिस्तानी समर्थक ने फोन कर अंबाला शहर आकर मौत के घाट उतारने की धमकी दी थी जिसके बाद वीरेश शांडिल्य ने अंबाला पुलिस को इसकी लिखित जानकारी दी।
अंबाला पुलिस ने वीरेश शांडिल्य को धमकी देने वाले खालिस्तानी समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया। अंबाला पुलिस ने एक को पंजाब से तो दूसरे को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है। खालिस्तान के विरोध में बोलते हैं वीरेश अंबाला के वीरेश शांडिल्य पिछले 25 साल से पाकिस्तानी आतंकवाद सहित खालिस्तानी और देशद्रोही ताकतों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। बब्बर खालसा जैसे आतंकवादी संगठनों के खिलाफ 2004 व 2010 में पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार बेअंत सिंह की हत्या करने वाले आतंकवादी जगतार सिंह हव्वारा और परमजीत सिंह भ्यौरा के खिलाफ एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया की तरफ से जनहित याचिका दायर की थी। जिस पर हाईकोर्ट ने अहम फैसले दिए हैं। हरियाणा सरकार कर चुकी सम्मानित हरियाणा सरकार भी वीरेश शांडिल्य को आतंकवाद के खिलाफ लड़ने पर सम्मानित कर चुकी है। पिछले दिनों जब हिमाचल की बसों पर जरनैल सिंह भिंडरावाला के पोस्टर लगाए जा रहे थे। जिसके बाद खालिस्तानी हिमाचल की बसों पर हमले कर रहे थे। उस वक्त वीरेश शांडिल्य अपने समर्थकों के साथ हिमाचल देवभूमि की जनता के समर्थन में उतरे और बसों पर भारत माता की फोटो लगाकर खालिस्तान व आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाला के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद वीरेश शांडिल्य को खालिस्तानी मौत के घाट उतारने की धमकी दे डाली। आगे भी जारी रहेगी मुहिम एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने अंबाला पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा कि दहशत फैलाने वालों व देशद्रोहियों पर ऐसे ही कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, वीरेश शांडिल्य ने कहा कि भारत के संविधान व तिरंगे के खिलाफ बोलने वाले खालिस्तान व देशद्रोहियों क खिलाफ उनकी मुहिम लगातार जारी रहेगी। पंजाब | दैनिक भास्कर
