रोहतक में भाजपा नेता लालसिंह का कांग्रेस पर हमला:बोले- यूपीए झूठ की फैक्ट्री- राहुल गांधी मशीन, दलितों का विकास नहीं चाहती पार्टी

रोहतक में भाजपा नेता लालसिंह का कांग्रेस पर हमला:बोले- यूपीए झूठ की फैक्ट्री- राहुल गांधी मशीन, दलितों का विकास नहीं चाहती पार्टी

रोहतक में भाजपा प्रदेश कार्यालय पर मीटिंग में पहुंचे भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह ने यूपीए और I.N.D.I.A. गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि यूपीए एक झूठ की फैक्ट्री है और राहुल गांधी झूठ की मशीन है। गठबंधन में शामिल पार्टी इसके पुर्जे हैं, जो लगातार झूठ फैलाकर भाजपा को दलित विरोधी बताने का काम करते हैं। लाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि आरक्षण खत्म कर देंगे, लेकिन आर्थिक व धार्मिक आधार पर आरक्षण का संविधान में कोई प्रावधान नहीं है। कांग्रेस कर्नाटक, केरल व तेलंगाना में धार्मिक आधार पर 4 प्रतिशत आरक्षण दे रही है, जो बाबा साहेब के संविधान का अपमान है। बाबा साहेब की सोच का अपमान है। दलित व आदिवासियों का उत्थान नहीं चाहती कांग्रेस
लाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस दलित व आदिवासियों का उत्थान नहीं चाहती, बल्कि उन्हें केवल वोट बैंक बनाकर रखना चाहती है। कांग्रेस एक षड़यंत्र के तहत काम कर रही है। कांग्रेस की दुकान बंद हो गई है, शटर बंद हो गया है। अपनी दुकान को खोलने के लिए षड़यंत्र रच रही है। कांग्रेस ने किया दलित नेताओं का अपमान
लाल सिंह ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस ने दलित नेताओं का हमेशा अपमान किया। भीमराव अंबेडकर का अपमान किया, हरियाणा में कुमारी शैलजा का अपमान किया। भाजपा ने जब आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाया तो कांग्रेस ने कहा कि यह तो रबड़ की स्टैंप है। कांग्रेस केवल दिखावा करती है, करती कुछ नहीं। कांग्रेस के सभी पत्ते हो गए फेल
लाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस में अब ऊर्जा ही नहीं बची। कांग्रेस के सभी पत्ते फेल हो गए। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व सोनिया गांधी, तीनों को प्रेजेंट कर चुके हैं, लेकिन अब कुछ नहीं बचा। जनता ने तीनों को नकार दिया है। जनता जानती है कि कांग्रेस जो कहती है वह कभी नहीं करती। बंगाल में 1984 जैसा बना माहौल
लाल सिंह ने कहा कि जिस प्रकार 1984 में कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा निर्दोष सिखों को मारने, उनकी दुकान व मकान को जलाने का षड़यंत्र हुआ था, आज उसी प्रकार पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी व टीएमसी के गुंडों ने उपद्रव करवाया हुआ है, जहां निर्दोष लोगों की हत्या की गई है। ममता बनर्जी की जिम्मेदारी है कि वहां शांति स्थापित करवाए। कांग्रेस ने केवल वोट की राजनीति की, बाबा साहेब का नहीं किया सम्मान
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस ने कभी बाबा साहेब का सम्मान नहीं किया, केवल वोट की राजनीति की। कांग्रेस हमेशा से झूठ फैलाती आई है। महम का एयरपोर्ट दूसरी जगह जा सकता है क्या, यह सफेद झूठ है। वहीं, बंगाल में जिस प्रकार हिंसात्मक स्वरूप देखने को मिल रहा है, ममता बनर्जी को शांति स्थापित करनी चाहिए, यह उनकी जिम्मेदारी है। रोहतक में भाजपा प्रदेश कार्यालय पर मीटिंग में पहुंचे भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह ने यूपीए और I.N.D.I.A. गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि यूपीए एक झूठ की फैक्ट्री है और राहुल गांधी झूठ की मशीन है। गठबंधन में शामिल पार्टी इसके पुर्जे हैं, जो लगातार झूठ फैलाकर भाजपा को दलित विरोधी बताने का काम करते हैं। लाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि आरक्षण खत्म कर देंगे, लेकिन आर्थिक व धार्मिक आधार पर आरक्षण का संविधान में कोई प्रावधान नहीं है। कांग्रेस कर्नाटक, केरल व तेलंगाना में धार्मिक आधार पर 4 प्रतिशत आरक्षण दे रही है, जो बाबा साहेब के संविधान का अपमान है। बाबा साहेब की सोच का अपमान है। दलित व आदिवासियों का उत्थान नहीं चाहती कांग्रेस
लाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस दलित व आदिवासियों का उत्थान नहीं चाहती, बल्कि उन्हें केवल वोट बैंक बनाकर रखना चाहती है। कांग्रेस एक षड़यंत्र के तहत काम कर रही है। कांग्रेस की दुकान बंद हो गई है, शटर बंद हो गया है। अपनी दुकान को खोलने के लिए षड़यंत्र रच रही है। कांग्रेस ने किया दलित नेताओं का अपमान
लाल सिंह ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस ने दलित नेताओं का हमेशा अपमान किया। भीमराव अंबेडकर का अपमान किया, हरियाणा में कुमारी शैलजा का अपमान किया। भाजपा ने जब आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाया तो कांग्रेस ने कहा कि यह तो रबड़ की स्टैंप है। कांग्रेस केवल दिखावा करती है, करती कुछ नहीं। कांग्रेस के सभी पत्ते हो गए फेल
लाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस में अब ऊर्जा ही नहीं बची। कांग्रेस के सभी पत्ते फेल हो गए। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व सोनिया गांधी, तीनों को प्रेजेंट कर चुके हैं, लेकिन अब कुछ नहीं बचा। जनता ने तीनों को नकार दिया है। जनता जानती है कि कांग्रेस जो कहती है वह कभी नहीं करती। बंगाल में 1984 जैसा बना माहौल
लाल सिंह ने कहा कि जिस प्रकार 1984 में कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा निर्दोष सिखों को मारने, उनकी दुकान व मकान को जलाने का षड़यंत्र हुआ था, आज उसी प्रकार पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी व टीएमसी के गुंडों ने उपद्रव करवाया हुआ है, जहां निर्दोष लोगों की हत्या की गई है। ममता बनर्जी की जिम्मेदारी है कि वहां शांति स्थापित करवाए। कांग्रेस ने केवल वोट की राजनीति की, बाबा साहेब का नहीं किया सम्मान
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस ने कभी बाबा साहेब का सम्मान नहीं किया, केवल वोट की राजनीति की। कांग्रेस हमेशा से झूठ फैलाती आई है। महम का एयरपोर्ट दूसरी जगह जा सकता है क्या, यह सफेद झूठ है। वहीं, बंगाल में जिस प्रकार हिंसात्मक स्वरूप देखने को मिल रहा है, ममता बनर्जी को शांति स्थापित करनी चाहिए, यह उनकी जिम्मेदारी है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर