जेल में मुस्कान की नई सहेली…वो भी पति की कातिल:मेरठ में लाश के सामने बॉयफ्रेंड से मांग में सिंदूर भरवाया; फिर चेहरा देखा; अब दोनों प्रेग्नेंट

जेल में मुस्कान की नई सहेली…वो भी पति की कातिल:मेरठ में लाश के सामने बॉयफ्रेंड से मांग में सिंदूर भरवाया; फिर चेहरा देखा; अब दोनों प्रेग्नेंट

मेरठ जिला जेल में 19 मार्च से बंद मुस्कान को जेल में नई सहेली मिली है। उसका नाम संगीता है, वह भी 3 महीने की प्रेग्नेंट है। मुस्कान को सामान्य बैरक से हटाकर अलग बैरक में रखा गया है। यहां मुस्कान और संगीता, दोनों साथ में रहती हैं। दोनों की क्रिमिनल हिस्ट्री भी तीन पॉइंट पर एक जैसी है। पहला- दोनों ने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने-अपने पतियों को मार डाला। दूसरा- दोनों ही महिलाएं पति को मारकर बॉयफ्रेंड से शादी करना चाहती थीं। तीसरा- दोनों के प्रेग्नेंसी की बात जेल में कन्फर्म हुई। अभी तक किसी को पता नहीं है कि उनके गर्भ में पल रहा बच्चा पति से है या बॉयफ्रेंड का है। जेल प्रशासन से दैनिक भास्कर ने नए सिरे से बातचीत की। सामने आया कि इस वक्त संगीता और मुस्कान की एक जैसी डाइट और रूटीन है। जेल मैनुअल के मुताबिक, डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं। अभी तक किसी तरह का कोई हेल्थ इश्यू सामने नहीं आया है। पूरी रिपोर्ट पढ़िए… संगीता ने अपने पति को कैसे मारा, ये जानिए… बॉयफ्रेंड पति को बाइक पर लेकर गया, मार डाला
संगीता के अपराध की कहानी 25 फरवरी, 2025 को शुरू होती है। जानी इलाके के गांव कुसेड़ी के जंगल में एक युवक की लाश मिली। उसके पास से जो पेपर मिले, उससे सामने आया कि वह अजय उर्फ बिट्‌टू (28) है। वह देहरादून में जॉब करता था। मेरठ में अपने ताऊ के पोते की शादी में शामिल होने आया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर और चेहरे को भारी चीज से कुचलने की बात सामने आई। सिर की हड्‌डी टूट गई थी। जांच शुरू हुई। परिवार के सदस्यों की मोबाइल कॉल डिटेल में पत्नी संगीता पर शक गहराया। उसने एक खास नंबर पर लगातार और लंबी बातचीत की थी। इस नंबर की लोकेशन गाजियाबाद में मिली। यह नंबर अवनीश था, जो उसका रिश्तेदार था। अवनीश को पकड़े जाने के बाद संगीता के साथ उसका अफेयर भी सामने आया। दोनों शादी करना चाहते थे, इसलिए अजय को मार डाला
पूछताछ में सामने आया कि संगीता और अवनीश शादी करना चाहते थे, इसलिए अजय को रास्ते हटाने की प्लानिंग की थी। 24 फरवरी की रात को अवनीश अजय को बाइक पर बैठाकर खेत पर ले गया, दोनों ने साथ में शराब पी। अजय जब ज्यादा धुत हो गया, तब उसका सिर हैंडपंप से लड़ा दिया। अजय भागने लगा तो अवनीश उसे दबोच लिया और गला घोंटकर मार दिया। पुलिस ने 48 घंटे के अंदर ही संगीता, अवनीश और उसकी बहन पूनम को पकड़ लिया। उन्होंने पुलिस के सामने अपना जुर्म भी कबूल किया। अजय की हत्या मामले में 28 फरवरी से संगीता, बहन पूनम, प्रेमी अवनीश जेल में बंद हैं। अब संगीता भी 3 महीने की प्रेग्नेंट है। चर्चा चल रही है कि उसका बच्चा पति अजय का है या बॉयफ्रेंड अवनीश का। ब्वॉयफ्रेंड से डेडबॉडी बाइक पर मंगवाकर देखी
संगीता को जब अवनीश ने कॉल करके कहा कि अजय को मार दिया है। तब उसने कहा कि मुझे आखिरी बार अजय की शक्ल दिखा दो। तब अवनीश और आशू मिलकर अजय की डेडबॉडी को बाइक पर उसके घर तक लेकर गए। अवनीश ने संगीता की मांग में सिंदूर भरा। संगीता ने इसके बाद अपने पति अजय का चेहरा देखा था। फिर लाश को जंगल में फेंक दिया। अब मुस्कान और संगीता के अपराध में 4 समानताएं पढ़िए… 1. भाई ने मर्डर केस पुलिस तक पहुंचाया
सौरभ के बड़े भाई राहुल की तरह अजय के भाई हरिओम ने थाने पहुंचकर अपने भाई की हत्या का केस दर्ज कराया था। मुस्कान ने साहिल की मदद से पति को रास्ते से हटाया, इधर संगीता ने अपने ब्वॉयफ्रेंड अवनीश की मदद से अजय की हत्या कराई। 2. पति की गैर मौजूदगी में बॉयफ्रेंड से रिलेशन बनाए
सौरभ घर से दूर लंदन में रहकर जॉब करता था। मुस्कान यहां मेरठ में अकेली रहती और वो साहिल के करीब आ गई। इसी तरह संगीता का पति अजय देहरादून में रहकर जॉब करता था। अजय भी कभी-कभी मेरठ आता था, संगीता भी घर पर अकेली रहती। इसी अकेलेपन में उसकी दोस्ती अवनीश से हो गई। दोनों बेहद करीब आ गए। दोनों ने अपने-अपने पति की मौजूदगी में बॉयफ्रेंड से रिलेशन बनाए थे। 3. दोनों के पति 22 फरवरी को ही मेरठ आए
सौरभ की हत्या 3 मार्च की रात को हुई, मगर वो मेरठ में 22 फरवरी को आया था। ठीक इसी तरह अजय की हत्या 25 फरवरी को हुई, मगर वो 22 फरवरी को ही मेरठ आया था। अजय बहन की शादी के लिए मेरठ आया था। 4. दोनों का मकसद, पति की हत्या, ब्वॉयफ्रेंड से शादी
मुस्कान सौरभ को रास्ते से हटाकर साहिल से शादी करना चाहती थी। इसी तरह संगीता ने अपने पति अजय को सिर्फ इसलिए मरवा दिया, ताकि बॉयफ्रेंड अवनीश से शादी कर सके। उससे पहले ही दोनों पकड़ी गईं। मुस्कान की एक बेटी पीहू है। जबकि संगीता के 2 बेटे हैं। मेरठ जिला जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया, जेल में 2 महिला बंदी गर्भवती हैं। दोनों की डॉक्टरों के प्रिस्क्रिप्शन के बाद जांच कराई, अल्ट्रासाउंड भी कराया गया। जिसमें प्रेग्नेंसी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सौरभ हत्याकांड की आरोपित उसकी पत्नी मुस्कान डेढ़ महीने और जानी कुसैढ़ी के अजय हत्याकांड की आरोपित उसकी पत्नी संगीता 3 महीने की गर्भवती है। मुस्कान 19 मार्च से और संगीता लगभग 28 फरवरी से मेरठ जेल में बंद हैं। दोनों को जेल मैनुअल के अनुसार डाइट, दवाएं दी जा रही हैं। दोनों को एक ही बैरक में रखा गया है। ……………… यह खबर भी पढ़िए… मेरठ जेल में मुस्कान बोली- सरकारी वकील पर भरोसा नहीं:प्राइवेट वकील केस लड़े; इशारों में बॉयफ्रेंड साहिल को बताया- प्रेग्नेंट हूं मेरठ जेल में बंद हत्यारोपी मुस्कान और साहिल प्राइवेट वकील से अपना केस लड़वाना चाहते हैं, उन्हें सरकारी वकील पर भरोसा नहीं है। जेल प्रशासन ने उन्हें इसकी इजाजत दे दी है। मंगलवार को मुस्कान और साहिल की जेल से दूसरी बार ऑनलाइन पेशी हुई। इस दौरान दोनों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम में लाया गया। यहां दोनों एक-दूसरे को देखकर एक बार फिर इमोशनल हो गए। पढ़ें पूरी खबर… मेरठ जिला जेल में 19 मार्च से बंद मुस्कान को जेल में नई सहेली मिली है। उसका नाम संगीता है, वह भी 3 महीने की प्रेग्नेंट है। मुस्कान को सामान्य बैरक से हटाकर अलग बैरक में रखा गया है। यहां मुस्कान और संगीता, दोनों साथ में रहती हैं। दोनों की क्रिमिनल हिस्ट्री भी तीन पॉइंट पर एक जैसी है। पहला- दोनों ने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने-अपने पतियों को मार डाला। दूसरा- दोनों ही महिलाएं पति को मारकर बॉयफ्रेंड से शादी करना चाहती थीं। तीसरा- दोनों के प्रेग्नेंसी की बात जेल में कन्फर्म हुई। अभी तक किसी को पता नहीं है कि उनके गर्भ में पल रहा बच्चा पति से है या बॉयफ्रेंड का है। जेल प्रशासन से दैनिक भास्कर ने नए सिरे से बातचीत की। सामने आया कि इस वक्त संगीता और मुस्कान की एक जैसी डाइट और रूटीन है। जेल मैनुअल के मुताबिक, डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं। अभी तक किसी तरह का कोई हेल्थ इश्यू सामने नहीं आया है। पूरी रिपोर्ट पढ़िए… संगीता ने अपने पति को कैसे मारा, ये जानिए… बॉयफ्रेंड पति को बाइक पर लेकर गया, मार डाला
संगीता के अपराध की कहानी 25 फरवरी, 2025 को शुरू होती है। जानी इलाके के गांव कुसेड़ी के जंगल में एक युवक की लाश मिली। उसके पास से जो पेपर मिले, उससे सामने आया कि वह अजय उर्फ बिट्‌टू (28) है। वह देहरादून में जॉब करता था। मेरठ में अपने ताऊ के पोते की शादी में शामिल होने आया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर और चेहरे को भारी चीज से कुचलने की बात सामने आई। सिर की हड्‌डी टूट गई थी। जांच शुरू हुई। परिवार के सदस्यों की मोबाइल कॉल डिटेल में पत्नी संगीता पर शक गहराया। उसने एक खास नंबर पर लगातार और लंबी बातचीत की थी। इस नंबर की लोकेशन गाजियाबाद में मिली। यह नंबर अवनीश था, जो उसका रिश्तेदार था। अवनीश को पकड़े जाने के बाद संगीता के साथ उसका अफेयर भी सामने आया। दोनों शादी करना चाहते थे, इसलिए अजय को मार डाला
पूछताछ में सामने आया कि संगीता और अवनीश शादी करना चाहते थे, इसलिए अजय को रास्ते हटाने की प्लानिंग की थी। 24 फरवरी की रात को अवनीश अजय को बाइक पर बैठाकर खेत पर ले गया, दोनों ने साथ में शराब पी। अजय जब ज्यादा धुत हो गया, तब उसका सिर हैंडपंप से लड़ा दिया। अजय भागने लगा तो अवनीश उसे दबोच लिया और गला घोंटकर मार दिया। पुलिस ने 48 घंटे के अंदर ही संगीता, अवनीश और उसकी बहन पूनम को पकड़ लिया। उन्होंने पुलिस के सामने अपना जुर्म भी कबूल किया। अजय की हत्या मामले में 28 फरवरी से संगीता, बहन पूनम, प्रेमी अवनीश जेल में बंद हैं। अब संगीता भी 3 महीने की प्रेग्नेंट है। चर्चा चल रही है कि उसका बच्चा पति अजय का है या बॉयफ्रेंड अवनीश का। ब्वॉयफ्रेंड से डेडबॉडी बाइक पर मंगवाकर देखी
संगीता को जब अवनीश ने कॉल करके कहा कि अजय को मार दिया है। तब उसने कहा कि मुझे आखिरी बार अजय की शक्ल दिखा दो। तब अवनीश और आशू मिलकर अजय की डेडबॉडी को बाइक पर उसके घर तक लेकर गए। अवनीश ने संगीता की मांग में सिंदूर भरा। संगीता ने इसके बाद अपने पति अजय का चेहरा देखा था। फिर लाश को जंगल में फेंक दिया। अब मुस्कान और संगीता के अपराध में 4 समानताएं पढ़िए… 1. भाई ने मर्डर केस पुलिस तक पहुंचाया
सौरभ के बड़े भाई राहुल की तरह अजय के भाई हरिओम ने थाने पहुंचकर अपने भाई की हत्या का केस दर्ज कराया था। मुस्कान ने साहिल की मदद से पति को रास्ते से हटाया, इधर संगीता ने अपने ब्वॉयफ्रेंड अवनीश की मदद से अजय की हत्या कराई। 2. पति की गैर मौजूदगी में बॉयफ्रेंड से रिलेशन बनाए
सौरभ घर से दूर लंदन में रहकर जॉब करता था। मुस्कान यहां मेरठ में अकेली रहती और वो साहिल के करीब आ गई। इसी तरह संगीता का पति अजय देहरादून में रहकर जॉब करता था। अजय भी कभी-कभी मेरठ आता था, संगीता भी घर पर अकेली रहती। इसी अकेलेपन में उसकी दोस्ती अवनीश से हो गई। दोनों बेहद करीब आ गए। दोनों ने अपने-अपने पति की मौजूदगी में बॉयफ्रेंड से रिलेशन बनाए थे। 3. दोनों के पति 22 फरवरी को ही मेरठ आए
सौरभ की हत्या 3 मार्च की रात को हुई, मगर वो मेरठ में 22 फरवरी को आया था। ठीक इसी तरह अजय की हत्या 25 फरवरी को हुई, मगर वो 22 फरवरी को ही मेरठ आया था। अजय बहन की शादी के लिए मेरठ आया था। 4. दोनों का मकसद, पति की हत्या, ब्वॉयफ्रेंड से शादी
मुस्कान सौरभ को रास्ते से हटाकर साहिल से शादी करना चाहती थी। इसी तरह संगीता ने अपने पति अजय को सिर्फ इसलिए मरवा दिया, ताकि बॉयफ्रेंड अवनीश से शादी कर सके। उससे पहले ही दोनों पकड़ी गईं। मुस्कान की एक बेटी पीहू है। जबकि संगीता के 2 बेटे हैं। मेरठ जिला जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया, जेल में 2 महिला बंदी गर्भवती हैं। दोनों की डॉक्टरों के प्रिस्क्रिप्शन के बाद जांच कराई, अल्ट्रासाउंड भी कराया गया। जिसमें प्रेग्नेंसी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सौरभ हत्याकांड की आरोपित उसकी पत्नी मुस्कान डेढ़ महीने और जानी कुसैढ़ी के अजय हत्याकांड की आरोपित उसकी पत्नी संगीता 3 महीने की गर्भवती है। मुस्कान 19 मार्च से और संगीता लगभग 28 फरवरी से मेरठ जेल में बंद हैं। दोनों को जेल मैनुअल के अनुसार डाइट, दवाएं दी जा रही हैं। दोनों को एक ही बैरक में रखा गया है। ……………… यह खबर भी पढ़िए… मेरठ जेल में मुस्कान बोली- सरकारी वकील पर भरोसा नहीं:प्राइवेट वकील केस लड़े; इशारों में बॉयफ्रेंड साहिल को बताया- प्रेग्नेंट हूं मेरठ जेल में बंद हत्यारोपी मुस्कान और साहिल प्राइवेट वकील से अपना केस लड़वाना चाहते हैं, उन्हें सरकारी वकील पर भरोसा नहीं है। जेल प्रशासन ने उन्हें इसकी इजाजत दे दी है। मंगलवार को मुस्कान और साहिल की जेल से दूसरी बार ऑनलाइन पेशी हुई। इस दौरान दोनों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम में लाया गया। यहां दोनों एक-दूसरे को देखकर एक बार फिर इमोशनल हो गए। पढ़ें पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर