भिवानी में पति की हत्यारन यू-ट्यूबर पत्नी अरेस्ट:प्रेमी को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार; नाटक मंडली में मिले, 1 साल से रिलेशन में थे

भिवानी में पति की हत्या करने वाली यू-ट्यूबर पत्नी और उसके साथी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। दोनों ने पुलिस पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। महिला ने साथी के साथ मिलकर घर पर ही पति की हत्या की थी। हत्या से पहले दोनों में झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने साथी को बुलाया और पहले चद्दर से पति का मुंह दबाया फिर प्रेमी ने चुनरी से गला दबाया और महिला ने सिर पर डंडा मारा। मौत होने के बाद लाश को मोटरसाइकिल पर ले जाकर नाले के पास फेंक दिया। CCTV में दिखी शव को ले जाते हुए
जब मृतक का शव ड्रेन में मिला और सीसीटीवी फुटेज में आरोपी महिला अपने प्रेमी के साथ मिलकर शव को ले जाती हुई दिखाई दी। वहीं पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने इस हत्याकांड को कबूल कर लिया है। मृतक की पहचान भिवानी के पुराना बस स्टैंड के नजदीक गुजरों की ढाणी निवासी प्रवीण के रूप में हुई है। यू-ट्यूब पर नाटक से मना करता था पति
मृतक प्रवीण की आरोपी पत्नी रवीना यू-ट्यूब पर वीडियो बनाती थी। यू-ट्यूब पर नाटक में काम करते समय वह करीब एक साल पहले हिसार जिले के हांसी के गांव प्रेमनगर निवासी सुरेश के संपर्क में आई। जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। प्रवीण और उसका परिवार यू-ट्यूब पर वीडियो बनाने का विरोध करता था। जिसको लेकर घर पर झगड़े भी होते रहते थे। महिला कई दफा घर से बाहर भी रहती थी। पति के साथ झगड़ा हुआ तो प्रेमी को बुलाया
सदर थाने के एसएचओ नरेंद्र ने बताया कि मृतक प्रवीण की पत्नी रवीना यू-ट्यूब पर वीडियो बनाती थी। एक यू-ट्यूब पर हरियाणवी पारिवारिक नाटक में काम भी करती थी। इसलिए उनके परिवार में झगड़ा रहता था। इसके चलते महिला बाहर भी रहती थी। कभी-कभी वह यहां पर आती थी। 25 मार्च की रात को भी रवीना घर पर आई थी। इस दौरान दोनों का झगड़ा हुआ और महिला ने अपने साथी को बुलाकर इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी युवक भी यू-ट्यूब पर नाटक में ही काम करता है। दोनों एक साथ काम करने के चलते दोनों करीब एक साल से आपस में रिश्ते थे और साथ भी रहे हैं। चद्दर से मुंह ढका और चुन्नी से गला घोंटा
एसएचओ नरेंद्र ने बताया कि पहले प्रवीण के मुंह पर चद्दर लपेट दी और मुंह ढक दिया। इसके बाद चुन्नी से प्रवीण का गला दबा दिया। वहीं रवीना ने प्रवीण के सिर पर सोटा (डंडा) भी मारा। जिससे हत्या की गई है। इसमें सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने महिला रवीना और उसके साथी सुरेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में कबूल किया है कि उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया है। जिस बाइक पर प्रवीण को लेकर गए थे, वह भी बरामद कर ली है। वहीं जिस चुन्नी से गला दबाया था, वह भी बरामद कर ली है। घर पर हत्या शव को फेंककर आए थे। 6 साल का बेटा
भिवानी के पुराना बस स्टैंड के नजदीक गुजरों की ढाणी निवासी सुभाष ने सदर थाना में दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे प्रवीन की शादी रेवाड़ी के गांव जुड़ी निवासी रवीना के साथ हुई थी। जिसका एक करीब 6 साल का लड़का भी है। महिला अपने पति के साथ अनबन रखती थी और अक्सर झगड़ा करती थी। वहीं, रवीना का हांसी के गांव प्रेमनगर निवासी सुरेश के साथ अवैध संबंध थे। वहीं आरोपी महिला यूट्यूब के लिए वीडियो बनाती है। एतराज करने पर देते थे धमकी
इसका प्रवीण और परिवार वालों ने एतराज किया। एतराज करने पर प्रेमी सुरेश जान से मारने की धमकी देता था। रवीना ने 25 मार्च को घर पर आई थी। दिन में अपने अपने पति प्रवीण के साथ झगड़ा किया। रात को प्रवीण घर गया, लेकिन सुबह प्रवीण घर नहीं मिला। इसके बाद परिवार वालों ने ढूंढने का प्रयास किया। आरोपियों ने परिजनों को गुमराह करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि प्रवीण कहीं किसी दूसरी गाड़ी पर बाहर चला गया होगा। वहीं दोनों आरोपियों ने प्रवीण की गला घोंटकर हत्या कर दी। 28 मार्च मिला था शव
28 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव दिनोद रोड पर ड्रेन में पड़ा हुआ है। जिस पर पुलिस मृतक के शरीर को जिला अस्पताल में ले आई। इसके बाद 29 मार्च को इसकी सूचना मिलते ही सुभाष और उसका लड़का संदीप और परिवार सहित शिनाख्त के लिए पहुंचे। जहां पर पहचाना कि शव प्रवीण का ही था। इस घटना को षड्यंत्र के तहत अंजाम दिया गया है। बाइक पर लेकर गए थे शव
सुभाष ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपी प्रवीण को बाइक पर घर से उसकी हत्या करके बाइक पर ले जाते हुए सीसीटीवी में नजर आ रहे हैं। दोनों ने ही उसके बेटे प्रवीण की हत्या की है। वहीं सबूत मिटाने का भी प्रयास किया है। सुभाष ने बताया कि उसे और उसे परिवार को आरोपियों से जान-माल का खतरा भी है। दोनों के खिलाफ किया केस दर्ज
इधर, जब शव मिला उस समय पुलिस ने घटना पर सीन ऑफ क्राइम की टीम को भी बुलाया। वहीं घटनास्थल पर शव का निरीक्षण किया। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। साथ ही पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। भिवानी में पति की हत्या करने वाली यू-ट्यूबर पत्नी और उसके साथी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। दोनों ने पुलिस पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। महिला ने साथी के साथ मिलकर घर पर ही पति की हत्या की थी। हत्या से पहले दोनों में झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने साथी को बुलाया और पहले चद्दर से पति का मुंह दबाया फिर प्रेमी ने चुनरी से गला दबाया और महिला ने सिर पर डंडा मारा। मौत होने के बाद लाश को मोटरसाइकिल पर ले जाकर नाले के पास फेंक दिया। CCTV में दिखी शव को ले जाते हुए
जब मृतक का शव ड्रेन में मिला और सीसीटीवी फुटेज में आरोपी महिला अपने प्रेमी के साथ मिलकर शव को ले जाती हुई दिखाई दी। वहीं पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने इस हत्याकांड को कबूल कर लिया है। मृतक की पहचान भिवानी के पुराना बस स्टैंड के नजदीक गुजरों की ढाणी निवासी प्रवीण के रूप में हुई है। यू-ट्यूब पर नाटक से मना करता था पति
मृतक प्रवीण की आरोपी पत्नी रवीना यू-ट्यूब पर वीडियो बनाती थी। यू-ट्यूब पर नाटक में काम करते समय वह करीब एक साल पहले हिसार जिले के हांसी के गांव प्रेमनगर निवासी सुरेश के संपर्क में आई। जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। प्रवीण और उसका परिवार यू-ट्यूब पर वीडियो बनाने का विरोध करता था। जिसको लेकर घर पर झगड़े भी होते रहते थे। महिला कई दफा घर से बाहर भी रहती थी। पति के साथ झगड़ा हुआ तो प्रेमी को बुलाया
सदर थाने के एसएचओ नरेंद्र ने बताया कि मृतक प्रवीण की पत्नी रवीना यू-ट्यूब पर वीडियो बनाती थी। एक यू-ट्यूब पर हरियाणवी पारिवारिक नाटक में काम भी करती थी। इसलिए उनके परिवार में झगड़ा रहता था। इसके चलते महिला बाहर भी रहती थी। कभी-कभी वह यहां पर आती थी। 25 मार्च की रात को भी रवीना घर पर आई थी। इस दौरान दोनों का झगड़ा हुआ और महिला ने अपने साथी को बुलाकर इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी युवक भी यू-ट्यूब पर नाटक में ही काम करता है। दोनों एक साथ काम करने के चलते दोनों करीब एक साल से आपस में रिश्ते थे और साथ भी रहे हैं। चद्दर से मुंह ढका और चुन्नी से गला घोंटा
एसएचओ नरेंद्र ने बताया कि पहले प्रवीण के मुंह पर चद्दर लपेट दी और मुंह ढक दिया। इसके बाद चुन्नी से प्रवीण का गला दबा दिया। वहीं रवीना ने प्रवीण के सिर पर सोटा (डंडा) भी मारा। जिससे हत्या की गई है। इसमें सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने महिला रवीना और उसके साथी सुरेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में कबूल किया है कि उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया है। जिस बाइक पर प्रवीण को लेकर गए थे, वह भी बरामद कर ली है। वहीं जिस चुन्नी से गला दबाया था, वह भी बरामद कर ली है। घर पर हत्या शव को फेंककर आए थे। 6 साल का बेटा
भिवानी के पुराना बस स्टैंड के नजदीक गुजरों की ढाणी निवासी सुभाष ने सदर थाना में दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे प्रवीन की शादी रेवाड़ी के गांव जुड़ी निवासी रवीना के साथ हुई थी। जिसका एक करीब 6 साल का लड़का भी है। महिला अपने पति के साथ अनबन रखती थी और अक्सर झगड़ा करती थी। वहीं, रवीना का हांसी के गांव प्रेमनगर निवासी सुरेश के साथ अवैध संबंध थे। वहीं आरोपी महिला यूट्यूब के लिए वीडियो बनाती है। एतराज करने पर देते थे धमकी
इसका प्रवीण और परिवार वालों ने एतराज किया। एतराज करने पर प्रेमी सुरेश जान से मारने की धमकी देता था। रवीना ने 25 मार्च को घर पर आई थी। दिन में अपने अपने पति प्रवीण के साथ झगड़ा किया। रात को प्रवीण घर गया, लेकिन सुबह प्रवीण घर नहीं मिला। इसके बाद परिवार वालों ने ढूंढने का प्रयास किया। आरोपियों ने परिजनों को गुमराह करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि प्रवीण कहीं किसी दूसरी गाड़ी पर बाहर चला गया होगा। वहीं दोनों आरोपियों ने प्रवीण की गला घोंटकर हत्या कर दी। 28 मार्च मिला था शव
28 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव दिनोद रोड पर ड्रेन में पड़ा हुआ है। जिस पर पुलिस मृतक के शरीर को जिला अस्पताल में ले आई। इसके बाद 29 मार्च को इसकी सूचना मिलते ही सुभाष और उसका लड़का संदीप और परिवार सहित शिनाख्त के लिए पहुंचे। जहां पर पहचाना कि शव प्रवीण का ही था। इस घटना को षड्यंत्र के तहत अंजाम दिया गया है। बाइक पर लेकर गए थे शव
सुभाष ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपी प्रवीण को बाइक पर घर से उसकी हत्या करके बाइक पर ले जाते हुए सीसीटीवी में नजर आ रहे हैं। दोनों ने ही उसके बेटे प्रवीण की हत्या की है। वहीं सबूत मिटाने का भी प्रयास किया है। सुभाष ने बताया कि उसे और उसे परिवार को आरोपियों से जान-माल का खतरा भी है। दोनों के खिलाफ किया केस दर्ज
इधर, जब शव मिला उस समय पुलिस ने घटना पर सीन ऑफ क्राइम की टीम को भी बुलाया। वहीं घटनास्थल पर शव का निरीक्षण किया। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। साथ ही पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर