पूर्व CM चौ. ओमप्रकाश चौटाला की मौत के बाद चौटाला परिवार के एक साथ होने के सवाल पर अभय चौटाला और अजय चौटाला के बयान के बाद इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी (इनेलो) से महिला सेल की राज्य प्रभारी सुनैना चौटाला भी सामने आ गई है। उन्होंने जन नायक जनता पार्टी (JJP) पर निशाना साधा है। साथ ही इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने भी पूर्व सीएम मनोहर लाल को नसीहत दी है। INLD महिला सेल की राज्य प्रभारी सुनैना चौटाला ने चौटाला परिवार के एक साथ होने के पूछे जाने के सवाल पर बोलते हुए कहा कि दो किनारे, एक किनारे को नहीं झेल सकते, तो आप ये प्रश्न ही पूछना नहीं चाहते। कार्यकर्ता यह भी नहीं चाहते थे परिवार टूटे ना। लेकिन तोड़ा किसने है, कार्यकर्ताओं को भ्रमित किसने किया। आज कार्यकर्ता तो इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी की ओर देख रहा है, जो कार्यकर्ता चौ. देवीलाल जी के साथ जुड़ा था। चौ. ओमप्रकाश चौटाला से जुड़ा था। वो वापस आ गया है। यह विषय सभी में चर्चाओं का विषय बना हुआ है। जजपा के बीजेपी से हाथ मिलाने पर कार्यकर्ताओं ने ठगा हुआ किया महसूस सुनैना बोलीं कि उसी मंशा से जजपा पार्टी बनी, उनका ध्येय ये ही था कि लोगों के लिए वोट करे। जैसे संघर्षशील पार्टी होगी। जैसे ही इनका कार्यकर्ता को पता चला कि बीजेपी से हाथ मिला लिया। वो ठगा हुआ महसूस कर रहे थे। आज कार्यकर्ता कोई नहीं कहता। वो सिर्फ कुछ एजेंट है, जजपा के, जो इस बात को फैला रहे हैं। कार्यकर्ता तो वापस आ चुका है। कार्यकर्ता अभय चौटाला से वापस मिल चुका है। कार्यकर्ता तो आज वापस इस बात के लिए हमारे साथ आकर खड़ा हो गया कि हम वापस जो चौटाला साइब का राज बनाएंगे। यह बात उन्होंने सिरसा के इनेलो पार्टी कार्यालय में कही। यह फैसला हमारा, मनोहर बीच में क्यों आए
रानियां विस सीट से विधायक अर्जुन चौटाला पूर्व सीएम एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के चौटाला परिसार के एक साथ होने के बयान पर बोले कि एक बात कहना चाहूंगा कि परिवार हमारा, फैसला हमारा, आप क्यों बीच में पड़ रहे हो। हमारे परिवार के फैसले हमारे बड़े अपने आप लेंगे। अजय चौटाला बोल चुके- चैप्टर क्लॉज
इनेलो-जजपा पार्टियों के एक होने के सवाल पर अजय चौटाला ने कहा कि यह पॉसिबल ही नहीं है, इस चैप्टर को यहीं क्लॉज कर देना। ये रेल की पटरी है। इससे उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि वह एक साथ काम नहीं करेंगे।
अजय चौटाला केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल द्वारा चिंता जताते हुए इनेलो-जजपा के एक होने के बयान पर बोले कि मनोहर लाल अपनी पार्टी के लिए काम करे। हमारी पार्टी के बारे में क्यों सोचते हैं। अभय चौटाला ने बयान दिया था कि दुष्यंत पार्टी में शामिल हो सकते हैं, एक शर्त पर कि अपनी गलती मान लें तो। परिवार में नहीं। इसी पर अजय चौटाला ने उलटा पलटवार किया है। इस प्रकार शुरू हुआ मामला वहीं चंडीगढ़ में आयोजित पत्रकार वार्ता में इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने दुष्यंत चौटाला द्वारा अपनी गलती मानने की शर्त पर जजपा-इनेलो के एक होने की बात कही थी। इस पर भी अजय चौटाला का बयान आया है। मनोहर लाल जैसे बिचौलों की हमें जरूरत नहीं
चौटाला परिवार एक साथ आने के सवाल पर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के चिंता जताने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मनोहर लाल जैसे बिचौलों की हमें जरूरत ही नहीं। मनोहर लाल का अपना कोई परिवार नहीं है, हमारे परिवार की चिंता करते हैं। उनको कहो, अपनी चिंता करें। हमारी चिंता नहीं। चौटाला ने कहा कि चौ. देवीलाल के परिवार की चिंता मनोहर लाल को करने की क्या जरूरत है, कौन-सा हमारा रिश्तेदार हैं कि उनको हमारी चिंता है। जिस दिन हम आगै, उस दिन थारा कै बंटेगा कै। पहले तोड़ते हो, फिर इस तरह की बात कहकर के सहानुभूति लेना चाहते हैं। पूर्व CM चौ. ओमप्रकाश चौटाला की मौत के बाद चौटाला परिवार के एक साथ होने के सवाल पर अभय चौटाला और अजय चौटाला के बयान के बाद इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी (इनेलो) से महिला सेल की राज्य प्रभारी सुनैना चौटाला भी सामने आ गई है। उन्होंने जन नायक जनता पार्टी (JJP) पर निशाना साधा है। साथ ही इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने भी पूर्व सीएम मनोहर लाल को नसीहत दी है। INLD महिला सेल की राज्य प्रभारी सुनैना चौटाला ने चौटाला परिवार के एक साथ होने के पूछे जाने के सवाल पर बोलते हुए कहा कि दो किनारे, एक किनारे को नहीं झेल सकते, तो आप ये प्रश्न ही पूछना नहीं चाहते। कार्यकर्ता यह भी नहीं चाहते थे परिवार टूटे ना। लेकिन तोड़ा किसने है, कार्यकर्ताओं को भ्रमित किसने किया। आज कार्यकर्ता तो इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी की ओर देख रहा है, जो कार्यकर्ता चौ. देवीलाल जी के साथ जुड़ा था। चौ. ओमप्रकाश चौटाला से जुड़ा था। वो वापस आ गया है। यह विषय सभी में चर्चाओं का विषय बना हुआ है। जजपा के बीजेपी से हाथ मिलाने पर कार्यकर्ताओं ने ठगा हुआ किया महसूस सुनैना बोलीं कि उसी मंशा से जजपा पार्टी बनी, उनका ध्येय ये ही था कि लोगों के लिए वोट करे। जैसे संघर्षशील पार्टी होगी। जैसे ही इनका कार्यकर्ता को पता चला कि बीजेपी से हाथ मिला लिया। वो ठगा हुआ महसूस कर रहे थे। आज कार्यकर्ता कोई नहीं कहता। वो सिर्फ कुछ एजेंट है, जजपा के, जो इस बात को फैला रहे हैं। कार्यकर्ता तो वापस आ चुका है। कार्यकर्ता अभय चौटाला से वापस मिल चुका है। कार्यकर्ता तो आज वापस इस बात के लिए हमारे साथ आकर खड़ा हो गया कि हम वापस जो चौटाला साइब का राज बनाएंगे। यह बात उन्होंने सिरसा के इनेलो पार्टी कार्यालय में कही। यह फैसला हमारा, मनोहर बीच में क्यों आए
रानियां विस सीट से विधायक अर्जुन चौटाला पूर्व सीएम एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के चौटाला परिसार के एक साथ होने के बयान पर बोले कि एक बात कहना चाहूंगा कि परिवार हमारा, फैसला हमारा, आप क्यों बीच में पड़ रहे हो। हमारे परिवार के फैसले हमारे बड़े अपने आप लेंगे। अजय चौटाला बोल चुके- चैप्टर क्लॉज
इनेलो-जजपा पार्टियों के एक होने के सवाल पर अजय चौटाला ने कहा कि यह पॉसिबल ही नहीं है, इस चैप्टर को यहीं क्लॉज कर देना। ये रेल की पटरी है। इससे उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि वह एक साथ काम नहीं करेंगे।
अजय चौटाला केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल द्वारा चिंता जताते हुए इनेलो-जजपा के एक होने के बयान पर बोले कि मनोहर लाल अपनी पार्टी के लिए काम करे। हमारी पार्टी के बारे में क्यों सोचते हैं। अभय चौटाला ने बयान दिया था कि दुष्यंत पार्टी में शामिल हो सकते हैं, एक शर्त पर कि अपनी गलती मान लें तो। परिवार में नहीं। इसी पर अजय चौटाला ने उलटा पलटवार किया है। इस प्रकार शुरू हुआ मामला वहीं चंडीगढ़ में आयोजित पत्रकार वार्ता में इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने दुष्यंत चौटाला द्वारा अपनी गलती मानने की शर्त पर जजपा-इनेलो के एक होने की बात कही थी। इस पर भी अजय चौटाला का बयान आया है। मनोहर लाल जैसे बिचौलों की हमें जरूरत नहीं
चौटाला परिवार एक साथ आने के सवाल पर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के चिंता जताने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मनोहर लाल जैसे बिचौलों की हमें जरूरत ही नहीं। मनोहर लाल का अपना कोई परिवार नहीं है, हमारे परिवार की चिंता करते हैं। उनको कहो, अपनी चिंता करें। हमारी चिंता नहीं। चौटाला ने कहा कि चौ. देवीलाल के परिवार की चिंता मनोहर लाल को करने की क्या जरूरत है, कौन-सा हमारा रिश्तेदार हैं कि उनको हमारी चिंता है। जिस दिन हम आगै, उस दिन थारा कै बंटेगा कै। पहले तोड़ते हो, फिर इस तरह की बात कहकर के सहानुभूति लेना चाहते हैं। हरियाणा | दैनिक भास्कर
