हरियाणा के झज्जर में इनेलो पार्टी ऑफिस में करण सिंह चौटाला पहुंचे। कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर पार्टी के संगठन की मजबूती को लेकर विचार विमर्श किया। केन्द्र सरकार द्वारा पास किए गए वक्फ बोर्ड के नए कानून को लेकर अब इनेलो भी मैदान में कूदने जा रही है। इनेलो नेता करण चौटाला ने कहा है कि उनकी पार्टी स्थिति का अवलोकन कर रही है और जरूरत पड़ी तो इस लड़ाई को लड़ने में पीछे नहीं हटेगी। करण चौटाला झज्जर के इनेलो ऑफिस में संगठन की मजबूती को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू होने आए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा मुद्दों से ध्यान भटकाने और किसान, गरीब और हर वर्ग को कमजोर करने के चक्कर में इस प्रकार के बिल लाती रहती है। प्रदेशभर में फैल रहे नशे के नेटवर्क पर भी करण चौटाला ने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बगैर सरकारी संरक्षण के नशा नहीं बिक सकता। नशा और क्राइम दोनों हरियाणा में बढ़ रहे है और सरकार का इस पर कतई कंट्रोल नहीं है। केन्द्र सरकार ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रही
सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर दर्ज मामले में कांग्रेस द्वारा देशभर में किए जा रहे प्रदर्शन को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए करण चौटाला ने कहा कि विपक्षी दलों को दबाने के लिए केन्द्र सरकार समय-समय पर इस प्रकार से ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग करती रहती है। करण चौटाला ने कहा कि इनेलो दबने वाली पार्टी नहीं है और वह गरीब,मजदूरों और कमेरे वर्ग की लड़ाई हमेशा लड़ती रहेगी। जेजेपी और इनेलो के समझौते होने की सम्भावना पर करण चौटाला ने एक बार फिर से अपना जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इनेलो चौ.देवीलाल और ओमप्रकाश चौटाला की नीतियों को आगे बढ़ाने वाली पार्टी है। लेकिन जिन लोगों ने इन महान नेताओं के सम्मान की पगड़ी को भाजपा के चरणों में रखने का काम किया हो उनसे समझौता कतई नहीं हो सकता। इनेलो अध्यक्ष नफे सिंह राठी हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भी करण चौटाला ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह इनेलो के परिवार का मामला है और इनेलो इसके लिए लड़ाई लड़ती रहेगी। प्रदेश में गन कल्चर के गानों पर प्रतिबंध लगाने पर भी उन्होंने सरकार को संदेह के कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि यह उनके लोगों को दबाने का प्रयास है। सरकार को चाहिए कि यदि वह इतनी ही पक्षधर है तो जिन फिल्मों में हत्याएं और क्राइम दिखाए जाते हैं उन फिल्मों को बंद करने के साथ-साथ थियेटरों को भी बंद करके दिखाएं। हरियाणा के झज्जर में इनेलो पार्टी ऑफिस में करण सिंह चौटाला पहुंचे। कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर पार्टी के संगठन की मजबूती को लेकर विचार विमर्श किया। केन्द्र सरकार द्वारा पास किए गए वक्फ बोर्ड के नए कानून को लेकर अब इनेलो भी मैदान में कूदने जा रही है। इनेलो नेता करण चौटाला ने कहा है कि उनकी पार्टी स्थिति का अवलोकन कर रही है और जरूरत पड़ी तो इस लड़ाई को लड़ने में पीछे नहीं हटेगी। करण चौटाला झज्जर के इनेलो ऑफिस में संगठन की मजबूती को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू होने आए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा मुद्दों से ध्यान भटकाने और किसान, गरीब और हर वर्ग को कमजोर करने के चक्कर में इस प्रकार के बिल लाती रहती है। प्रदेशभर में फैल रहे नशे के नेटवर्क पर भी करण चौटाला ने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बगैर सरकारी संरक्षण के नशा नहीं बिक सकता। नशा और क्राइम दोनों हरियाणा में बढ़ रहे है और सरकार का इस पर कतई कंट्रोल नहीं है। केन्द्र सरकार ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रही
सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर दर्ज मामले में कांग्रेस द्वारा देशभर में किए जा रहे प्रदर्शन को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए करण चौटाला ने कहा कि विपक्षी दलों को दबाने के लिए केन्द्र सरकार समय-समय पर इस प्रकार से ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग करती रहती है। करण चौटाला ने कहा कि इनेलो दबने वाली पार्टी नहीं है और वह गरीब,मजदूरों और कमेरे वर्ग की लड़ाई हमेशा लड़ती रहेगी। जेजेपी और इनेलो के समझौते होने की सम्भावना पर करण चौटाला ने एक बार फिर से अपना जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इनेलो चौ.देवीलाल और ओमप्रकाश चौटाला की नीतियों को आगे बढ़ाने वाली पार्टी है। लेकिन जिन लोगों ने इन महान नेताओं के सम्मान की पगड़ी को भाजपा के चरणों में रखने का काम किया हो उनसे समझौता कतई नहीं हो सकता। इनेलो अध्यक्ष नफे सिंह राठी हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भी करण चौटाला ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह इनेलो के परिवार का मामला है और इनेलो इसके लिए लड़ाई लड़ती रहेगी। प्रदेश में गन कल्चर के गानों पर प्रतिबंध लगाने पर भी उन्होंने सरकार को संदेह के कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि यह उनके लोगों को दबाने का प्रयास है। सरकार को चाहिए कि यदि वह इतनी ही पक्षधर है तो जिन फिल्मों में हत्याएं और क्राइम दिखाए जाते हैं उन फिल्मों को बंद करने के साथ-साथ थियेटरों को भी बंद करके दिखाएं। हरियाणा | दैनिक भास्कर
