रेवाड़ी में दो बच्चों को छोड़ महिला लापता:बिना बताए घर से निकली, परिजनों को तलाश पर नहीं लगा सुराग

रेवाड़ी में दो बच्चों को छोड़ महिला लापता:बिना बताए घर से निकली, परिजनों को तलाश पर नहीं लगा सुराग

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक महिला बिना बताए घर से कहीं चली गई। धारुहेड़ा के सैक्टर-6 की रहने वाली 26 वर्षीय महिला घर से लापता हो गई। कंचन के पति ने सेक्टर-6 थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला की तलाश शुरू कर दी है। अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं लग पाया है। तलाश पर नहीं लगा सुराग शिकायत में महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी 16 अप्रैल दोपहर 1:30 बजे से घर से बिना बताए कहीं चली गई। जिसकी तलाश के लिए सभी रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क किया, लेकिन कहीं से भी कोई जानकारी नहीं मिली। बताया कि उनके दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा 9 साल का है और छोटा बेटा 8 साल का है। महिला की तलाश में जुटी पुलिस पति ने पुलिस से पत्नी की जल्द तलाश करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी संभावित स्थानों पर छानबीन की जा रही है। लेकिन अभी तक महिला का कोई सुराग नहीं लग पाया है। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक महिला बिना बताए घर से कहीं चली गई। धारुहेड़ा के सैक्टर-6 की रहने वाली 26 वर्षीय महिला घर से लापता हो गई। कंचन के पति ने सेक्टर-6 थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला की तलाश शुरू कर दी है। अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं लग पाया है। तलाश पर नहीं लगा सुराग शिकायत में महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी 16 अप्रैल दोपहर 1:30 बजे से घर से बिना बताए कहीं चली गई। जिसकी तलाश के लिए सभी रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क किया, लेकिन कहीं से भी कोई जानकारी नहीं मिली। बताया कि उनके दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा 9 साल का है और छोटा बेटा 8 साल का है। महिला की तलाश में जुटी पुलिस पति ने पुलिस से पत्नी की जल्द तलाश करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी संभावित स्थानों पर छानबीन की जा रही है। लेकिन अभी तक महिला का कोई सुराग नहीं लग पाया है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर