पंचकूला में अवैध प्रवासियों की जांच:5543 लोगों का हुआ वेरिफिकेशन, 92 परिवारों के दस्तावेज संदिग्ध मिले

पंचकूला में अवैध प्रवासियों की जांच:5543 लोगों का हुआ वेरिफिकेशन, 92 परिवारों के दस्तावेज संदिग्ध मिले

पंचकूला जिला पुलिस ने अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए चलाए जा रहे सत्यापन अभियान में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। पुलिस को 92 परिवारों के दस्तावेज संदिग्ध मिले हैं। पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य की निगरानी में यह अभियान चल रहा है। शहर को तीन जोन में बांटा गया है। अलग-अलग पहचान पत्रों विवरण भिन्न
वहीं चंडीमंदिर, रायपुररानी, कालका, पिंजौर और सेक्टर-5, 7, 14, 20, एमडीसी में पुलिस टीमें जांच कर रही हैं। आधार कार्ड की जांच MAadhaar ऐप से की जा रही है। अब तक 5 हजार 543 लोगों का सत्यापन हो चुका है। कई लोगों के पास अलग-अलग पहचान पत्रों में भिन्न विवरण मिले हैं। कुछ लोग जानकारी देने से बच रहे हैं। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट और छेड़छाड़ की गई नंबर प्लेट वाली कई बाइकें जब्त की हैं। संदिग्ध गतिविधियों की मांगी सूचना
पुलिस अब 92 संदिग्ध परिवारों का दोबारा सत्यापन करेगी। यह पता लगाया जाएगा कि क्या वे रोहिंग्या या बांग्लादेशी नागरिक हैं। इसके लिए संबंधित विभागों से संपर्क किया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि जांच पूरी होने तक अभियान जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है। यह अभियान शहर की सुरक्षा को मजबूत करने के साथ अवैध प्रवासियों की पहचान में भी मददगार साबित हो रहा है। ​​​​​​​ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष सत्यापन अभियान में अब तक 5543 लोगों का वेरिफिकेशन किया जा चुका है। इस दौरान 92 परिवार ऐसे पाए गए हैं, जिनके दस्तावेज संदिग्ध माने गए हैं। पंचकूला पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य स्वयं इस अभियान की निगरानी कर रहे हैं और इसे तब तक जारी रखने के निर्देश दिए हैं, जब तक सभी क्षेत्रों की जांच पूरी नहीं हो जाती। पंचकूला जिला पुलिस ने अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए चलाए जा रहे सत्यापन अभियान में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। पुलिस को 92 परिवारों के दस्तावेज संदिग्ध मिले हैं। पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य की निगरानी में यह अभियान चल रहा है। शहर को तीन जोन में बांटा गया है। अलग-अलग पहचान पत्रों विवरण भिन्न
वहीं चंडीमंदिर, रायपुररानी, कालका, पिंजौर और सेक्टर-5, 7, 14, 20, एमडीसी में पुलिस टीमें जांच कर रही हैं। आधार कार्ड की जांच MAadhaar ऐप से की जा रही है। अब तक 5 हजार 543 लोगों का सत्यापन हो चुका है। कई लोगों के पास अलग-अलग पहचान पत्रों में भिन्न विवरण मिले हैं। कुछ लोग जानकारी देने से बच रहे हैं। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट और छेड़छाड़ की गई नंबर प्लेट वाली कई बाइकें जब्त की हैं। संदिग्ध गतिविधियों की मांगी सूचना
पुलिस अब 92 संदिग्ध परिवारों का दोबारा सत्यापन करेगी। यह पता लगाया जाएगा कि क्या वे रोहिंग्या या बांग्लादेशी नागरिक हैं। इसके लिए संबंधित विभागों से संपर्क किया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि जांच पूरी होने तक अभियान जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है। यह अभियान शहर की सुरक्षा को मजबूत करने के साथ अवैध प्रवासियों की पहचान में भी मददगार साबित हो रहा है। ​​​​​​​ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष सत्यापन अभियान में अब तक 5543 लोगों का वेरिफिकेशन किया जा चुका है। इस दौरान 92 परिवार ऐसे पाए गए हैं, जिनके दस्तावेज संदिग्ध माने गए हैं। पंचकूला पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य स्वयं इस अभियान की निगरानी कर रहे हैं और इसे तब तक जारी रखने के निर्देश दिए हैं, जब तक सभी क्षेत्रों की जांच पूरी नहीं हो जाती।   हरियाणा | दैनिक भास्कर