एक रुपए में शादी, 21 लाख लौटाए:भिवानी के बिजनेसमैन का राजस्थान की बेटी से बिना दहेज विवाह, माता-पिता से मिली प्रेरणा

एक रुपए में शादी, 21 लाख लौटाए:भिवानी के बिजनेसमैन का राजस्थान की बेटी से बिना दहेज विवाह, माता-पिता से मिली प्रेरणा

भिवानी के बेटे ने राजस्थान की बेटी से बिना दहेज शादी की है। दहेज में मिले 21 लाख रुपए लौटाते हुए केवल एक रुपया व नारियल में शादी की है। बिना दहेज शादी करने पर लोग उनकी सराहना भी कर रहे हैं। भिवानी के गांव जाटू लोहारी निवासी मोहित ने कहा कि वह बिजनेसमैन है और उन्होंने अपने माता-पिता से प्रेरणा लेकर बिना दहेज के शादी की है। भिवानी के गांव जाटू लोहारी के रहने वाले बिजनेसमैन मोहित ने बताया कि वे देव नगर कॉलोनी में रहता है। वे बीए पास हैं। उन्होंने बताया कि उसने बिना दहेज के शादी की है। उनका शुरू से दहेज के प्रति कोई विचार ही नहीं था। देखने में आता था कि आए दिन लड़कियों के साथ घटनाएं होती रहती थी। कई जगह देख है कि जिस लड़की से दहेज ले लिया तो वह शादी के बाद परिवार का मान-सम्मान नहीं करती और परिवार में दरार आती है। मां-बाप भी खुश नहीं रहते। 21 लाख रुपए की बजाय एक रुपया नारियल में शादी की
मोहित ने कहा कि दहेज के कारण सास-बहू में अनबन रहती है। जब बिना दहेज के शादी करते हैं तो परिवार में खुशहाली रहती है। उनकी आपस में विचार भी अच्छे रहते हैं। लड़की माता-पिता की सेवा भी करती है। उन्हें अपने माता-पिता से प्रेरणा मिली है। उनके पिता ने भी अपनी शादी में दहेज नहीं लिया थ। शुरू से ही यही रीत चली आ रही है। उन्होंने कहा कि दूसरे भी बिना दहेज के शादी करनी चाहिए। इससे परिवार में भी खुशहाली रहती है। दहेज से होता क्या है, कोई बड़ा तो बनता नहीं। मोहित ने बताया कि उसके ससुराल वालों द्वारा 21 लाख रुपए दिए जा रहे थे। लेकिन उन्होंने एक रुपया व नारियल लेकर शादी की है। 12वीं तक पढ़ी हैं मीनू, परिवार वाले दे रहे थे 21 लाख
राजस्थान के जिला सीकर के डाबला निवासी मीनू ने बताया कि वे 12वीं कक्षा तक पढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि वे बिना दहेज शादी करने पर काफी खुश है। उनके पति ने 21 लाख रुपए की बजाय एक रुपया व नारियल में शादी की है। करीब डेढ़ साल पहले उनका रिश्ता हुआ था और अब शादी की है। कभी भी दहेज की मांग नहीं की गई। सास-ससुर, ननंद व पति से बातचीत की थी, लेकिन इन्होंने कभी दहेज की बात नहीं कही। इनका शुरू से ही कहना था कि दहेज कभी नहीं चाहिए। पत्नी बोली- मेरे पति ने पैसों की बजाय प्यार को स्वीकारा
मीनू ने कहा कि समाज में हर मां-बाप को डर रहता है कि हम दहेज नहीं देंगे तो हमारी बेटी को ससुराल वाले तंग ना करें। वहीं बेटी दुखी ना रहे। रिश्ता ना छोड़ें और घर ना भेजें। कई कुरीतियां समाज में हैं। गरीब मां-बाप जो दहेज नहीं जुटा पाते और शादी हो जाती है तो उनका शादीशुदा जीवन बर्बाद हो जाता है। उनके मां-बाप ने भी इसी डर से रुपयों का इंतजाम किया था। उनके पति ने रुपयों को ज्यादा अहमियत देने की बजाय उनके प्यार को स्वीकार किया है। मीनू ने बताया कि वे तीन बहन-भाई (2 बहनें व एक भाई) हैं। बेटी से बड़ा दहेज कुछ नहीं
दूल्हे के पिता कंवर पाल ने कहा कि वे शुरू से ही दहेज के खिलाफ थे। एक मां-बाप ने बेटी को बालिग करके दे दिया, उससे बड़ा दहेज क्या होगा। जो दूसरा बेटा है, उसकी शादी भी बिना दहेज के की जाएगी। जब लड़की को बिना खर्चे लेकर आएंगे तो वह इज्जत करेगी। अगर उसकी जमीन बिकवाकर या मां-बाप पर कर्ज करवाकर लाएंगे तो वह इज्जत नहीं करेगी। शुरूआत से ही तम्मन्ना है कि दहेज नहीं लेंगे। दूसरों को भी यही संदेश है कि गोद में ही विवाह करके लाएं। बेटी को लेकर मां-बाप की चिंता होती है। उन्होंने कहा कि जो परिवार की मान-तान होता है, वह भी सिर्फ एक रुपए में की है। उनको तीन बच्चे (2 बेटी व एक बेटा) हैं। बड़े बेटे मोहित की शादी की है। भिवानी के बेटे ने राजस्थान की बेटी से बिना दहेज शादी की है। दहेज में मिले 21 लाख रुपए लौटाते हुए केवल एक रुपया व नारियल में शादी की है। बिना दहेज शादी करने पर लोग उनकी सराहना भी कर रहे हैं। भिवानी के गांव जाटू लोहारी निवासी मोहित ने कहा कि वह बिजनेसमैन है और उन्होंने अपने माता-पिता से प्रेरणा लेकर बिना दहेज के शादी की है। भिवानी के गांव जाटू लोहारी के रहने वाले बिजनेसमैन मोहित ने बताया कि वे देव नगर कॉलोनी में रहता है। वे बीए पास हैं। उन्होंने बताया कि उसने बिना दहेज के शादी की है। उनका शुरू से दहेज के प्रति कोई विचार ही नहीं था। देखने में आता था कि आए दिन लड़कियों के साथ घटनाएं होती रहती थी। कई जगह देख है कि जिस लड़की से दहेज ले लिया तो वह शादी के बाद परिवार का मान-सम्मान नहीं करती और परिवार में दरार आती है। मां-बाप भी खुश नहीं रहते। 21 लाख रुपए की बजाय एक रुपया नारियल में शादी की
मोहित ने कहा कि दहेज के कारण सास-बहू में अनबन रहती है। जब बिना दहेज के शादी करते हैं तो परिवार में खुशहाली रहती है। उनकी आपस में विचार भी अच्छे रहते हैं। लड़की माता-पिता की सेवा भी करती है। उन्हें अपने माता-पिता से प्रेरणा मिली है। उनके पिता ने भी अपनी शादी में दहेज नहीं लिया थ। शुरू से ही यही रीत चली आ रही है। उन्होंने कहा कि दूसरे भी बिना दहेज के शादी करनी चाहिए। इससे परिवार में भी खुशहाली रहती है। दहेज से होता क्या है, कोई बड़ा तो बनता नहीं। मोहित ने बताया कि उसके ससुराल वालों द्वारा 21 लाख रुपए दिए जा रहे थे। लेकिन उन्होंने एक रुपया व नारियल लेकर शादी की है। 12वीं तक पढ़ी हैं मीनू, परिवार वाले दे रहे थे 21 लाख
राजस्थान के जिला सीकर के डाबला निवासी मीनू ने बताया कि वे 12वीं कक्षा तक पढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि वे बिना दहेज शादी करने पर काफी खुश है। उनके पति ने 21 लाख रुपए की बजाय एक रुपया व नारियल में शादी की है। करीब डेढ़ साल पहले उनका रिश्ता हुआ था और अब शादी की है। कभी भी दहेज की मांग नहीं की गई। सास-ससुर, ननंद व पति से बातचीत की थी, लेकिन इन्होंने कभी दहेज की बात नहीं कही। इनका शुरू से ही कहना था कि दहेज कभी नहीं चाहिए। पत्नी बोली- मेरे पति ने पैसों की बजाय प्यार को स्वीकारा
मीनू ने कहा कि समाज में हर मां-बाप को डर रहता है कि हम दहेज नहीं देंगे तो हमारी बेटी को ससुराल वाले तंग ना करें। वहीं बेटी दुखी ना रहे। रिश्ता ना छोड़ें और घर ना भेजें। कई कुरीतियां समाज में हैं। गरीब मां-बाप जो दहेज नहीं जुटा पाते और शादी हो जाती है तो उनका शादीशुदा जीवन बर्बाद हो जाता है। उनके मां-बाप ने भी इसी डर से रुपयों का इंतजाम किया था। उनके पति ने रुपयों को ज्यादा अहमियत देने की बजाय उनके प्यार को स्वीकार किया है। मीनू ने बताया कि वे तीन बहन-भाई (2 बहनें व एक भाई) हैं। बेटी से बड़ा दहेज कुछ नहीं
दूल्हे के पिता कंवर पाल ने कहा कि वे शुरू से ही दहेज के खिलाफ थे। एक मां-बाप ने बेटी को बालिग करके दे दिया, उससे बड़ा दहेज क्या होगा। जो दूसरा बेटा है, उसकी शादी भी बिना दहेज के की जाएगी। जब लड़की को बिना खर्चे लेकर आएंगे तो वह इज्जत करेगी। अगर उसकी जमीन बिकवाकर या मां-बाप पर कर्ज करवाकर लाएंगे तो वह इज्जत नहीं करेगी। शुरूआत से ही तम्मन्ना है कि दहेज नहीं लेंगे। दूसरों को भी यही संदेश है कि गोद में ही विवाह करके लाएं। बेटी को लेकर मां-बाप की चिंता होती है। उन्होंने कहा कि जो परिवार की मान-तान होता है, वह भी सिर्फ एक रुपए में की है। उनको तीन बच्चे (2 बेटी व एक बेटा) हैं। बड़े बेटे मोहित की शादी की है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर