लुधियाना में उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आज आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सांसद संजीव अरोड़ा द्वारा सतपाल मित्तल रोड, जी-ब्लॉक, सराभा नगर में चुनाव मुख्यालय का उद्घाटन किया जा रहा है। मुख्यालय का उद्घाटन आप पंजाब के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा करेंगे। उनके साथ मोहिंदर भगत, बरिंदर गोयल, कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर भी मौजूद रहेंगे। विधायक गोगी के निधन के कारण हलका पश्चिमी में हो रहे हैं उपचुनाव बता दें कि विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन के बाद अब हलका पश्चिमी की सीट खाली हो गई है। इस सीट पर उपचुनाव होने हैं। कांग्रेस ने भारत भूषण आशु को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं शिअद ने एडवोकेट परुपकर सिंह घुमन को मैदान में उतारा है। फिलहाल भाजपा ने किसी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है। लुधियाना में उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आज आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सांसद संजीव अरोड़ा द्वारा सतपाल मित्तल रोड, जी-ब्लॉक, सराभा नगर में चुनाव मुख्यालय का उद्घाटन किया जा रहा है। मुख्यालय का उद्घाटन आप पंजाब के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा करेंगे। उनके साथ मोहिंदर भगत, बरिंदर गोयल, कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर भी मौजूद रहेंगे। विधायक गोगी के निधन के कारण हलका पश्चिमी में हो रहे हैं उपचुनाव बता दें कि विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन के बाद अब हलका पश्चिमी की सीट खाली हो गई है। इस सीट पर उपचुनाव होने हैं। कांग्रेस ने भारत भूषण आशु को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं शिअद ने एडवोकेट परुपकर सिंह घुमन को मैदान में उतारा है। फिलहाल भाजपा ने किसी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है। पंजाब | दैनिक भास्कर
