पंजाब के लुधियाना में जल्द उप चुनाव होने जा रहे हैं। प्रत्येक पार्टी हर वर्ग को लुभाने में जुटी है। हलका पश्चमी में जवाहर नगर कैंप और नजदीकी इलाकों में बड़ी संख्या में SC समाज का वोट बैंक है। इस वोट बैंक को कांग्रेस के खाते में डालने के लिए अब पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने भी लुधियाना में डेरा लगा लिया है। वे 4 दिन पहले जमानत पर बाहर आए हैं उन्होंने जेल से बाहर आने के बाद कांग्रेसी उम्मीदवार भारत भूषण आशु से मुलाकात की। धर्मसोत ने कहा कि आज की राजनीति अब चापलूसी की नहीं रही। जो काम करेगा हाईकमान उसी पर भरोसा जताता है। आशु ऐसे नेता हैं, जो सही को सही और गलत को गलत कहने का दम रखते हैं। धर्मसोत ने कहा कि SC समाज का वोटर हमेशा से कांग्रेस को वोट देता आया है। बेशक उनके घरों के बाहर कांग्रेस के झंडे या बूथ लगे या नहीं। लेकिन वोट हमेशा कांग्रेस को ही डाली है। 2022 और अब के हालात में बहुत बदलाव उन्होंने कहा कि गरीब के हित में काम करने वाले एक मात्र पार्टी कांग्रेस है। 2022 में लोगों ने एक अलग से बदलाव करके देखा। लेकिन लोगों को पता चल गया कि ये पार्टी तो अन्य पार्टियों के मुकाबले विकास में बहुत पीछे है। आज यदि हलका पश्चमी में अभी चुनाव हो जाए तो आशु विजयी है। आशु के करवाए विकास कार्य आज भी लुधियाना के लोग याद करते हैं। मैं अब हमेशा लुधियाना चक्कर लगाता रहूंगा। ताकि उप चुनाव में पार्टी की जीत हो। उधर, भारत भूषण आशु ने कहा कि जमानत पर आने के तुरंत बाद धर्मसोत उन्हें मिलने आए हैं यही एक सच्चे कांग्रेसी की पार्टी के प्रति काम करने की इच्छा को दर्शाता है। पंजाब के लुधियाना में जल्द उप चुनाव होने जा रहे हैं। प्रत्येक पार्टी हर वर्ग को लुभाने में जुटी है। हलका पश्चमी में जवाहर नगर कैंप और नजदीकी इलाकों में बड़ी संख्या में SC समाज का वोट बैंक है। इस वोट बैंक को कांग्रेस के खाते में डालने के लिए अब पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने भी लुधियाना में डेरा लगा लिया है। वे 4 दिन पहले जमानत पर बाहर आए हैं उन्होंने जेल से बाहर आने के बाद कांग्रेसी उम्मीदवार भारत भूषण आशु से मुलाकात की। धर्मसोत ने कहा कि आज की राजनीति अब चापलूसी की नहीं रही। जो काम करेगा हाईकमान उसी पर भरोसा जताता है। आशु ऐसे नेता हैं, जो सही को सही और गलत को गलत कहने का दम रखते हैं। धर्मसोत ने कहा कि SC समाज का वोटर हमेशा से कांग्रेस को वोट देता आया है। बेशक उनके घरों के बाहर कांग्रेस के झंडे या बूथ लगे या नहीं। लेकिन वोट हमेशा कांग्रेस को ही डाली है। 2022 और अब के हालात में बहुत बदलाव उन्होंने कहा कि गरीब के हित में काम करने वाले एक मात्र पार्टी कांग्रेस है। 2022 में लोगों ने एक अलग से बदलाव करके देखा। लेकिन लोगों को पता चल गया कि ये पार्टी तो अन्य पार्टियों के मुकाबले विकास में बहुत पीछे है। आज यदि हलका पश्चमी में अभी चुनाव हो जाए तो आशु विजयी है। आशु के करवाए विकास कार्य आज भी लुधियाना के लोग याद करते हैं। मैं अब हमेशा लुधियाना चक्कर लगाता रहूंगा। ताकि उप चुनाव में पार्टी की जीत हो। उधर, भारत भूषण आशु ने कहा कि जमानत पर आने के तुरंत बाद धर्मसोत उन्हें मिलने आए हैं यही एक सच्चे कांग्रेसी की पार्टी के प्रति काम करने की इच्छा को दर्शाता है। पंजाब | दैनिक भास्कर
