मुख्य सचिव मनोज सिंह के बेटे की लखनऊ में शादी:योगी ने पहनी पगड़ी; दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया; 16 PHOTO में देखिए कौन-कौन आया

मुख्य सचिव मनोज सिंह के बेटे की लखनऊ में शादी:योगी ने पहनी पगड़ी; दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया; 16 PHOTO में देखिए कौन-कौन आया

यूपी के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के बेटे शिवम का विवाह रविवार को दीक्षा के साथ हुआ। लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क को भव्य तरीके से सजाया गया था। वर-वधू को आशीर्वाद देने खुद सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे। उन्हें मनोज सिंह ने पगड़ी और माला पहनाई। शिवम और दीक्षा को आशीर्वाद देने योगी सरकार की पूरी कैबिनेट आई थी। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार, एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल, कृषि उत्पादन आयुक्त मोनिका एस गर्ग सहित शासन और पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंचे। लखनऊ की मंडलायुक्त रोशन जैकब, जिलाधिकारी विशाख जी, लखनऊ के पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सेंगर ने भी शादी समारोह में शिरकत की। 16 फोटोज में देखिए…. कौन हैं मनोज सिंह? मनोज कुमार सिंह 1988 बैच के आईएएस अफसर हैं। यूपी कैडर के आईएएस मनोज कुमार मूल रूप से झारखंड की राजधानी रांची शहर के रहने वाले हैं। प्रदेश सरकार की कई योजनाओं को उन्होंने जमीनी स्तर पर उतारने में अहम भूमिका निभाई है। वह नोएडा के जिलाधिकारी भी रह चुके हैं। दूसरे कार्यकाल में वह ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रहे। वह अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज और उद्यान एंव खाद्य प्रसंस्करण की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। मनोज कुमार सिंह ने 1990 में उत्तर प्रदेश में सबसे पहले मैनपुरी के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं। नए मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह साफ सुधरी और ईमानदार छवि के के कारण योगी आदित्यनाथ के पसंदीदा अफसरों में शुमार हैं। ———————- यह खबर भी पढ़िए… बृजभूषण बोले- यूपी में विधायकों की औकात जीरो:DM के पैर छू रहे, सारा पावर एक जगह; ज्यादा बोलूंगा तो आग लग जाएगी ‘आज यूपी में विधायकों की औकात जीरो हो गई है। काम निकलवाने के लिए डीएम के पैर छूते हैं। उनकी मर्जी होगी तो काम होगा, नहीं तो नहीं होगा। इस विषय पर ज्यादा नहीं बोलूंगा, नहीं तो आग लग जाएगी। सारा पावर एक जगह सिमट गया है। अगर वह पावर अच्छा काम करेगा तो सबकी नैया पार हो जाएगी। अगर नहीं किया, तो सभी फेल हो जाएंगे।’ भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने एक पॉडकास्ट के दौरान रविवार को ये बातें कहीं। पढ़ें पूरी खबर… यूपी के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के बेटे शिवम का विवाह रविवार को दीक्षा के साथ हुआ। लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क को भव्य तरीके से सजाया गया था। वर-वधू को आशीर्वाद देने खुद सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे। उन्हें मनोज सिंह ने पगड़ी और माला पहनाई। शिवम और दीक्षा को आशीर्वाद देने योगी सरकार की पूरी कैबिनेट आई थी। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार, एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल, कृषि उत्पादन आयुक्त मोनिका एस गर्ग सहित शासन और पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंचे। लखनऊ की मंडलायुक्त रोशन जैकब, जिलाधिकारी विशाख जी, लखनऊ के पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सेंगर ने भी शादी समारोह में शिरकत की। 16 फोटोज में देखिए…. कौन हैं मनोज सिंह? मनोज कुमार सिंह 1988 बैच के आईएएस अफसर हैं। यूपी कैडर के आईएएस मनोज कुमार मूल रूप से झारखंड की राजधानी रांची शहर के रहने वाले हैं। प्रदेश सरकार की कई योजनाओं को उन्होंने जमीनी स्तर पर उतारने में अहम भूमिका निभाई है। वह नोएडा के जिलाधिकारी भी रह चुके हैं। दूसरे कार्यकाल में वह ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रहे। वह अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज और उद्यान एंव खाद्य प्रसंस्करण की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। मनोज कुमार सिंह ने 1990 में उत्तर प्रदेश में सबसे पहले मैनपुरी के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं। नए मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह साफ सुधरी और ईमानदार छवि के के कारण योगी आदित्यनाथ के पसंदीदा अफसरों में शुमार हैं। ———————- यह खबर भी पढ़िए… बृजभूषण बोले- यूपी में विधायकों की औकात जीरो:DM के पैर छू रहे, सारा पावर एक जगह; ज्यादा बोलूंगा तो आग लग जाएगी ‘आज यूपी में विधायकों की औकात जीरो हो गई है। काम निकलवाने के लिए डीएम के पैर छूते हैं। उनकी मर्जी होगी तो काम होगा, नहीं तो नहीं होगा। इस विषय पर ज्यादा नहीं बोलूंगा, नहीं तो आग लग जाएगी। सारा पावर एक जगह सिमट गया है। अगर वह पावर अच्छा काम करेगा तो सबकी नैया पार हो जाएगी। अगर नहीं किया, तो सभी फेल हो जाएंगे।’ भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने एक पॉडकास्ट के दौरान रविवार को ये बातें कहीं। पढ़ें पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर