हिमाचल के किन्नौर-लाहौल स्पीति में हल्की बर्फबारी:भरमौर का तापमान एक दिन में 8.6 डिग्री गिरा, आज से साफ होगा मौसम, चढ़ेगा पारा

हिमाचल के किन्नौर-लाहौल स्पीति में हल्की बर्फबारी:भरमौर का तापमान एक दिन में 8.6 डिग्री गिरा, आज से साफ होगा मौसम, चढ़ेगा पारा

हिमाचल में बीती रात को भारी बारिश, ओलावृष्टि और तूफान का रेड अलर्ट जारी गया था। मगर मौसम विभाग की भविष्यवाणी गलत साबित हुई। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर और लाहौल स्पीति की अधिक ऊंची चोटियों पर रात में ताजा व हल्का हिमपात हुआ। शिमला में सुबह के वक्त हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग की माने तो आज से मौसम साफ हो जाएगा। प्रदेश के चार जिला चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू और लाहौल स्पीति के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में ही कुछेक स्थान पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। अन्य स्थानों में सुबह 9 बजे के बाद मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा। वहीं बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के ज्यादातर भागों में तेज बारिश हुई है। कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि से फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। तापमान में भारी गिरावट प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 24 घंटे में ही 3.8 डिग्री सेल्सियस गिरा है। कई शहरों में यह 9 डिग्री तक कम हुआ है। इसी तरह प्रदेश का अधिकतम तापमान नॉर्मल से -2.1 डिग्री कम हो गया है। भरमौर का तापमान 24 घंटे में 8.6 डिग्री गिरा चंबा के भरमौर का अधिकतम तापमान 24 घंटे में 8.6 डिग्री कम होने के बाद 13.3 डिग्री रह गया है। रिकांगपियों का तापमान 5.0 डिग्री कम होने के बाद 15.6 डिग्री और सियोबाग का अधिकतम तापमान एक ही दिन में 7.9 डिग्री गिरने के बाद 18.1 डिग्री रह गया है। आज से तापमान बढ़ना शुरू होगा प्रदेश के ज्यादातर शहरों का तापमान ओलावृष्टि और बर्फबारी के बाद गिरा है। प्रदेश में इससे मौसम सुहावना हो गया है। आज से मौसम साफ होने के बाद तापमान चढ़ना शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग की माने तो अगले तीन चार दिन में अधिकतम तापमान 5 से 7 डिग्री तक बढ़ेगा। हिमाचल में बीती रात को भारी बारिश, ओलावृष्टि और तूफान का रेड अलर्ट जारी गया था। मगर मौसम विभाग की भविष्यवाणी गलत साबित हुई। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर और लाहौल स्पीति की अधिक ऊंची चोटियों पर रात में ताजा व हल्का हिमपात हुआ। शिमला में सुबह के वक्त हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग की माने तो आज से मौसम साफ हो जाएगा। प्रदेश के चार जिला चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू और लाहौल स्पीति के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में ही कुछेक स्थान पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। अन्य स्थानों में सुबह 9 बजे के बाद मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा। वहीं बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के ज्यादातर भागों में तेज बारिश हुई है। कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि से फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। तापमान में भारी गिरावट प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 24 घंटे में ही 3.8 डिग्री सेल्सियस गिरा है। कई शहरों में यह 9 डिग्री तक कम हुआ है। इसी तरह प्रदेश का अधिकतम तापमान नॉर्मल से -2.1 डिग्री कम हो गया है। भरमौर का तापमान 24 घंटे में 8.6 डिग्री गिरा चंबा के भरमौर का अधिकतम तापमान 24 घंटे में 8.6 डिग्री कम होने के बाद 13.3 डिग्री रह गया है। रिकांगपियों का तापमान 5.0 डिग्री कम होने के बाद 15.6 डिग्री और सियोबाग का अधिकतम तापमान एक ही दिन में 7.9 डिग्री गिरने के बाद 18.1 डिग्री रह गया है। आज से तापमान बढ़ना शुरू होगा प्रदेश के ज्यादातर शहरों का तापमान ओलावृष्टि और बर्फबारी के बाद गिरा है। प्रदेश में इससे मौसम सुहावना हो गया है। आज से मौसम साफ होने के बाद तापमान चढ़ना शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग की माने तो अगले तीन चार दिन में अधिकतम तापमान 5 से 7 डिग्री तक बढ़ेगा।   हिमाचल | दैनिक भास्कर