UP के 10 जिलों में पारा 40 डिग्री के पार:पश्चिमी विक्षोभ की आज होगी विदाई, 12 जिलों में हीटवेव का अलर्ट

UP के 10 जिलों में पारा 40 डिग्री के पार:पश्चिमी विक्षोभ की आज होगी विदाई, 12 जिलों में हीटवेव का अलर्ट

यूपी के 14 जिलों में मौसम विभाग ने मेघगर्जन का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार में हवा चलेगी। अगले 24 घंटे मौसम का मिजाज कुछ इसी तरह बना रहेगा। खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तराई क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है। वहीं,10 से अधिक जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। आज से यूपी से विदाई लेगा पश्चिमी विक्षोभ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि ईरान से चले पश्चिमी विक्षोभ की तीव्रता आज भी दिखाई देगी। उन्होंने बताया कि आज दोपहर बार उत्तर प्रदेश से पश्चिमी विक्षोभ की विदाई हो जायेगी। जिसके बाद तापमान तेजी से बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि मई के पहले सप्ताह में तापमान 45 डिग्री के पार जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। आज से उत्तर-पश्चिमी की दिशा में चलेगा हवा अतुल कुमार सिंह ने कहा – हवा की दिशा चार दिनों के बाद उत्तर-पूर्वी से उत्तर-पश्चिमी हो गई। दिशा बदलते ही तापमान ने उछाल मारा। हीट वेव की पूर्वानुमान से पहले ही शुरुआत हो गई। हवा की रफ्तार भी 40-45 किमी प्रति घंटा रही, यह लू जैसी स्थिति थी। सीजन में पहली बार लोगों को दिन में तपिश का सामना करना पड़ा। इन जिलों में रहेगा बारिश का अलर्ट सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद हापुड, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर ,बरेली, पीलीभीत संभल में बारिश का अलर्ट है। 12 जिलों मे हीटवेव का अलर्ट आईएमडी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी पांच दिनों सोमवार से में मथुरा, आगरा, इटावा, एटा, मैनपुरी, औरेया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, फतेहपुर, हमीरपुर, बांदा, जालौन में ऊष्ण लहर हीट वेव की संभावना है। किसानों को सलाह दी गई है कि फसलों में हल्की सिंचाई कर उचित नमी बनाए रखें। अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। यूपी के 14 जिलों में मौसम विभाग ने मेघगर्जन का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार में हवा चलेगी। अगले 24 घंटे मौसम का मिजाज कुछ इसी तरह बना रहेगा। खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तराई क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है। वहीं,10 से अधिक जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। आज से यूपी से विदाई लेगा पश्चिमी विक्षोभ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि ईरान से चले पश्चिमी विक्षोभ की तीव्रता आज भी दिखाई देगी। उन्होंने बताया कि आज दोपहर बार उत्तर प्रदेश से पश्चिमी विक्षोभ की विदाई हो जायेगी। जिसके बाद तापमान तेजी से बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि मई के पहले सप्ताह में तापमान 45 डिग्री के पार जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। आज से उत्तर-पश्चिमी की दिशा में चलेगा हवा अतुल कुमार सिंह ने कहा – हवा की दिशा चार दिनों के बाद उत्तर-पूर्वी से उत्तर-पश्चिमी हो गई। दिशा बदलते ही तापमान ने उछाल मारा। हीट वेव की पूर्वानुमान से पहले ही शुरुआत हो गई। हवा की रफ्तार भी 40-45 किमी प्रति घंटा रही, यह लू जैसी स्थिति थी। सीजन में पहली बार लोगों को दिन में तपिश का सामना करना पड़ा। इन जिलों में रहेगा बारिश का अलर्ट सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद हापुड, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर ,बरेली, पीलीभीत संभल में बारिश का अलर्ट है। 12 जिलों मे हीटवेव का अलर्ट आईएमडी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी पांच दिनों सोमवार से में मथुरा, आगरा, इटावा, एटा, मैनपुरी, औरेया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, फतेहपुर, हमीरपुर, बांदा, जालौन में ऊष्ण लहर हीट वेव की संभावना है। किसानों को सलाह दी गई है कि फसलों में हल्की सिंचाई कर उचित नमी बनाए रखें। अनावश्यक घर से बाहर न निकलें।   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर