हिमाचल में फिर एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस:24 से 27 अप्रैल तक बारिश के आसार, , ओलावृष्टि से डरे किसान-बागवान, आज-कल साफ रहेगा मौसम

हिमाचल में फिर एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस:24 से 27 अप्रैल तक बारिश के आसार, , ओलावृष्टि से डरे किसान-बागवान, आज-कल साफ रहेगा मौसम

हिमाचल के अधिक ऊंचाई वाले कुछेक क्षेत्रों में आज भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। अगले कल भी प्रदेशभर में धूप खिलेगी। मगर परसों से वेस्टर्न डिस्टरबेंस दोबारा एक्टिव हो रहा है। इससे पहाड़ों पर दोबारा बारिश के आसार बन रहे हैं। 24 व 25 अप्रैल को अधिक ऊंचे क्षेत्रों में ही मौसम खराब रहेगा। 26 व 27 अप्रैल को प्रदेश के मध्यम व अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के आसार है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने किसानों-बागवानों की चिंताएं बढ़ा दी है, क्योंकि प्रदेश में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हो रहा है। बीते चार-पांच दिनों के दौरान शिमला, चंबा, ऊना, हमीरपुर, सिरमौर, कुल्लू और मंडी के कई क्षेत्रों में सेब, मटर, टमाटर, प्लम, खुमानी की फसल को ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है। इसी तरह लाहौल स्पीति और किन्नौर के ऊंचे क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी के बाद तापमान गिरने से ठंड हुई है। इससे सेब की फ्लावरिंग प्रभावित हो रही है। सेब की अच्छी फसल के लिए फ्लावरिंग अच्छी होना जरूरी है। इसके लिए तापमान 14 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच का बेहतर माना जाता है। मगर बर्फबारी के बाद अधिक ऊंचे क्षेत्रों में यह 10 डिग्री तक लुढ़क गया है। चंबा का तापमान नॉर्मल से 12.7 डिग्री नीचे गिरा मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल तापमान में हल्का उछाल आएगा। बीते चार-पांच दिनों के दौरान तापमान नॉर्मल से नीचे गिर गया था। इससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तो ठंड का एहसास होने लगा था। चंबा का अधिकतम तापमान नॉर्मल से 12.7 डिग्री नीचे गिरने के बाद 22.5 डिग्री रह गया है। मनाली का पारा सामान्य से 8.3 डिग्री कम हुआ मनाली का तापमान नॉर्मल से 8.3 डिग्री नीचे गिरने के बाद 14.2 डिग्री, केलांग का 5.3 डिग्री नीचे गिरने के बाद 7.7 डिग्री, भुंतर का 5.0 डिग्री गिरने के बाद 23.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रह गया है। हिमाचल के अधिक ऊंचाई वाले कुछेक क्षेत्रों में आज भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। अगले कल भी प्रदेशभर में धूप खिलेगी। मगर परसों से वेस्टर्न डिस्टरबेंस दोबारा एक्टिव हो रहा है। इससे पहाड़ों पर दोबारा बारिश के आसार बन रहे हैं। 24 व 25 अप्रैल को अधिक ऊंचे क्षेत्रों में ही मौसम खराब रहेगा। 26 व 27 अप्रैल को प्रदेश के मध्यम व अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के आसार है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने किसानों-बागवानों की चिंताएं बढ़ा दी है, क्योंकि प्रदेश में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हो रहा है। बीते चार-पांच दिनों के दौरान शिमला, चंबा, ऊना, हमीरपुर, सिरमौर, कुल्लू और मंडी के कई क्षेत्रों में सेब, मटर, टमाटर, प्लम, खुमानी की फसल को ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है। इसी तरह लाहौल स्पीति और किन्नौर के ऊंचे क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी के बाद तापमान गिरने से ठंड हुई है। इससे सेब की फ्लावरिंग प्रभावित हो रही है। सेब की अच्छी फसल के लिए फ्लावरिंग अच्छी होना जरूरी है। इसके लिए तापमान 14 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच का बेहतर माना जाता है। मगर बर्फबारी के बाद अधिक ऊंचे क्षेत्रों में यह 10 डिग्री तक लुढ़क गया है। चंबा का तापमान नॉर्मल से 12.7 डिग्री नीचे गिरा मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल तापमान में हल्का उछाल आएगा। बीते चार-पांच दिनों के दौरान तापमान नॉर्मल से नीचे गिर गया था। इससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तो ठंड का एहसास होने लगा था। चंबा का अधिकतम तापमान नॉर्मल से 12.7 डिग्री नीचे गिरने के बाद 22.5 डिग्री रह गया है। मनाली का पारा सामान्य से 8.3 डिग्री कम हुआ मनाली का तापमान नॉर्मल से 8.3 डिग्री नीचे गिरने के बाद 14.2 डिग्री, केलांग का 5.3 डिग्री नीचे गिरने के बाद 7.7 डिग्री, भुंतर का 5.0 डिग्री गिरने के बाद 23.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रह गया है।   हिमाचल | दैनिक भास्कर