लुधियाना में एक पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी हत्या करने के बाद मोहल्ले में पत्नी के बेसुध होने का ड्रामा करने लगा। लोगों की मदद लेकर हत्यारोपी पति डॉक्टर को घर पर बुलाकर लाया। डॉक्टर ने चेकअप करके महिला को मृतक करार दे दिया। महिला ने करीब सवा महीना पहले एक बेटी को जन्म दिया था। बताया जाता है कि, आरोपी पति बेटे की चाह रखता था, जिस कारण वह अक्सर पत्नी से झगड़ा करता था। इसी कारण उसने पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने पत्नी के भाई को उसकी बहन की मौत की सूचना दी। मौके पर पहुंच भाई ने जब बहन के गले पर हाथों के निशान देखे तो उसने तुरंत थाना जमालपुर की पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी पति को दबोच लिया। मृतक महिला का नाम प्रियंका है। 3 साल पहले हुई दोनों की शादी जानकारी के मुताबिक, हुंदल चौक में अमित कुमार और उसकी पत्नी प्रियंका रहते हैं। अमित की 3 साल पहले शादी हुई है। वह प्राइवेट नौकरी करता है। प्रियंका ने सवा महीना पहले एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन अमित बेटे की चाह रखता था, जिस कारण वह अक्सर प्रियंका से झगड़ा करता था। पति-पत्नी में इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्से में अमित ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद अमित खुद ही मोहल्ले में प्रियंका के बेसुध होने का शोर मचाने लगा। जिसके बाद डाक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर ने प्रियंका को मृतक करार दे दिया। अमित ने प्रियंका के भाई त्रिभुवन को उसकी बहन की मौत की सूचना दी। त्रिभुवन ने जब बहन के गले पर हाथों के निशान देखे तो उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। उसने पुलिस को बताया कि अक्सर अमित उसकी बहन के साथ मारपीट करता था। बेटा न होने के कारण उसकी बहन अक्सर परेशान रहती थी। एसएचओ कुलबीर सिंह बोले-जल्द करेंगे मामले का पूरा खुलासा थाना जमालपुर के एसएचओ कुलबीर सिंह ने बताया कि प्रियंका के शव को मोर्चरी में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया है। अमित को पुलिस ने मौके पर काबू कर लिया है। फोरेंसिक टीम भी मामले की जांच कर रही है। पुलिस इस केस में जल्द खुलासा करेगी। लुधियाना में एक पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी हत्या करने के बाद मोहल्ले में पत्नी के बेसुध होने का ड्रामा करने लगा। लोगों की मदद लेकर हत्यारोपी पति डॉक्टर को घर पर बुलाकर लाया। डॉक्टर ने चेकअप करके महिला को मृतक करार दे दिया। महिला ने करीब सवा महीना पहले एक बेटी को जन्म दिया था। बताया जाता है कि, आरोपी पति बेटे की चाह रखता था, जिस कारण वह अक्सर पत्नी से झगड़ा करता था। इसी कारण उसने पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने पत्नी के भाई को उसकी बहन की मौत की सूचना दी। मौके पर पहुंच भाई ने जब बहन के गले पर हाथों के निशान देखे तो उसने तुरंत थाना जमालपुर की पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी पति को दबोच लिया। मृतक महिला का नाम प्रियंका है। 3 साल पहले हुई दोनों की शादी जानकारी के मुताबिक, हुंदल चौक में अमित कुमार और उसकी पत्नी प्रियंका रहते हैं। अमित की 3 साल पहले शादी हुई है। वह प्राइवेट नौकरी करता है। प्रियंका ने सवा महीना पहले एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन अमित बेटे की चाह रखता था, जिस कारण वह अक्सर प्रियंका से झगड़ा करता था। पति-पत्नी में इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्से में अमित ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद अमित खुद ही मोहल्ले में प्रियंका के बेसुध होने का शोर मचाने लगा। जिसके बाद डाक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर ने प्रियंका को मृतक करार दे दिया। अमित ने प्रियंका के भाई त्रिभुवन को उसकी बहन की मौत की सूचना दी। त्रिभुवन ने जब बहन के गले पर हाथों के निशान देखे तो उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। उसने पुलिस को बताया कि अक्सर अमित उसकी बहन के साथ मारपीट करता था। बेटा न होने के कारण उसकी बहन अक्सर परेशान रहती थी। एसएचओ कुलबीर सिंह बोले-जल्द करेंगे मामले का पूरा खुलासा थाना जमालपुर के एसएचओ कुलबीर सिंह ने बताया कि प्रियंका के शव को मोर्चरी में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया है। अमित को पुलिस ने मौके पर काबू कर लिया है। फोरेंसिक टीम भी मामले की जांच कर रही है। पुलिस इस केस में जल्द खुलासा करेगी। पंजाब | दैनिक भास्कर
