भास्कर न्यूज | अमृतसर जहाजगढ़ मार्केट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक को दुकानदार ने अगवा करके दुकान में ही बंधी बना लिया। प्रवासी सहित जहाजगढ़ मार्केट के दुकानदारों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। दुकान के गेट को खोलने का प्रयास किया, लेकिन दुकानदार ने नहीं खोला। उसके बाद थाना बी-डिवीजन पुलिस को बुलाया गया और गेट खुलवाया गया। युवक अनिल ने बताया कि वह बिहार का रहने वाला है। उसके पिता जहाजगढ़ स्थित एक दुकान में 30 साल से काम कर रहे हैं। छह महीने से उसके पिता को वेतन नहीं दिया। 1.25 लाख रुपए लेने वाले वहीं पैसे दुकानदार से मांगे थे। शुक्रवार सुबह 6 बजे दुकानदार उसके घर आए और उसे अगवा करके दुकान ले गए। गाड़ी में पिस्तौल भी रखा था, उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। जहाजगढ़ एसोसिएशन के सदस्य प्रदीप ने बताया कि प्रवासी युवक बंधक बनाकर रखा गया था जिसे बाहर निकलवाया गया। यह घटना शुक्रवार सुबह 11 बजे की है। वहीं दुकानदार ने बताया कि 30 साल से एक व्यक्ति उसके पास काम कर रहा था। छह महीने पहले उनके घर में कोई मर्ग हो गई, जिसके बाद व्यक्ति को दुकान संभालने के लिए कहा। आरोपी व्यक्ति दुकान से लाखों का सामान चोरी बेचकर बिहार चला गया। वह खुद व्यक्ति को ढूंढ रहा था। अब नजर आया तो उसे दोबारा काम करने के लिए कहा। दोनों बाप-बेटे के साथ कोई मारपीट नहीं की है। बस इनसे सामान चोरी के पैसे निकलवाने हैं। एसएचओ सुखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर गई थी। दोनों गुटों के ब्यान दर्ज कर रहे हैं। भास्कर न्यूज | अमृतसर जहाजगढ़ मार्केट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक को दुकानदार ने अगवा करके दुकान में ही बंधी बना लिया। प्रवासी सहित जहाजगढ़ मार्केट के दुकानदारों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। दुकान के गेट को खोलने का प्रयास किया, लेकिन दुकानदार ने नहीं खोला। उसके बाद थाना बी-डिवीजन पुलिस को बुलाया गया और गेट खुलवाया गया। युवक अनिल ने बताया कि वह बिहार का रहने वाला है। उसके पिता जहाजगढ़ स्थित एक दुकान में 30 साल से काम कर रहे हैं। छह महीने से उसके पिता को वेतन नहीं दिया। 1.25 लाख रुपए लेने वाले वहीं पैसे दुकानदार से मांगे थे। शुक्रवार सुबह 6 बजे दुकानदार उसके घर आए और उसे अगवा करके दुकान ले गए। गाड़ी में पिस्तौल भी रखा था, उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। जहाजगढ़ एसोसिएशन के सदस्य प्रदीप ने बताया कि प्रवासी युवक बंधक बनाकर रखा गया था जिसे बाहर निकलवाया गया। यह घटना शुक्रवार सुबह 11 बजे की है। वहीं दुकानदार ने बताया कि 30 साल से एक व्यक्ति उसके पास काम कर रहा था। छह महीने पहले उनके घर में कोई मर्ग हो गई, जिसके बाद व्यक्ति को दुकान संभालने के लिए कहा। आरोपी व्यक्ति दुकान से लाखों का सामान चोरी बेचकर बिहार चला गया। वह खुद व्यक्ति को ढूंढ रहा था। अब नजर आया तो उसे दोबारा काम करने के लिए कहा। दोनों बाप-बेटे के साथ कोई मारपीट नहीं की है। बस इनसे सामान चोरी के पैसे निकलवाने हैं। एसएचओ सुखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर गई थी। दोनों गुटों के ब्यान दर्ज कर रहे हैं। पंजाब | दैनिक भास्कर
