कुरुक्षेत्र में CM ने जाना BJP नेता का हाल:एक्सीडेंट में हुए थे घायल; सैनी बोले- स्वस्थ होकर पब्लिक के बीच जाएं

कुरुक्षेत्र में CM ने जाना BJP नेता का हाल:एक्सीडेंट में हुए थे घायल; सैनी बोले- स्वस्थ होकर पब्लिक के बीच जाएं

कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे में जख्मी हुए BJP नेता पंडित जयभगवान शर्मा डीडी का हाल जानने के लिए सीएम नायब सैनी उनके घर पहुंचे। सीएम ने डीडी शर्मा से मुलाकात कर उनकी सेहत के बारे में जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। सीएम ने डीडी शर्मा के साथ हुए एक्सीडेंट के बारे में पूछा और ऑपरेशन की जानकारी भी ली। डीडी शर्मा ने आग से जली फसलों का मुआवजा किसानों को जल्द देने की मांग सीएम के सामने रखी। उन्होंने सरकार को किसानों की समस्याओं का समाधान करने की सिफारिश भी की। सीएम नायब सैनी ने भी डीडी शर्मा को आश्वस्त किया कि सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान करेगी। आग से जली फसलों के लिए मुआवजे की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। स्वस्थ होकर पब्लिक के बीच जाएं सीएम ने डीडी शर्मा से कहा कि भगवान आपको जल्दी स्वस्थ करेंगे। जल्द स्वस्थ होकर फिर से पब्लिक के बीच जाएं। पब्लिक की समस्याओं का समाधान और सेवा करने का कार्य करें। मुश्किल घड़ी में वे आपके साथ खड़े हैं। जिस तरह आग से जली फसलों के मुआवजे की बात उनके सामने रखी, उसी तरह अपने इलाके की आवाज बनकर पब्लिक की समस्याएं सरकार तक पहुंचाते रहें। 18 को हुआ था एक्सीडेंट 18 अप्रैल को BJP नेता शर्मा डीडी लुखी गांव में आयोजित कार्यक्रम से लौट रहे थे। इस दौरान उनकी कार को दूसरी कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद डीडी शर्मा की कार पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई थी। एक्सीडेंट में डीडी शर्मा बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। मोहाली में उनके 2 ऑपरेशन हुए। फिलहाल डीडी शर्मा बेड रेस्ट पर हैं। सांसद-विधायक का चुनाव लड़ चुके डीडी शर्मा सांसद और विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं। साल 2014 में डीडी शर्मा ने पिहोवा विधानसभा क्षेत्र से BJP की टिकट पर विधायक का चुनाव लड़ा था। इसके बाद 2019 में कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से जजपा के टिकट पर सांसद और 2024 में दोबारा पिहोवा विधानसभा क्षेत्र से BJP के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इन चुनावों में उनकी हार हुई। कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे में जख्मी हुए BJP नेता पंडित जयभगवान शर्मा डीडी का हाल जानने के लिए सीएम नायब सैनी उनके घर पहुंचे। सीएम ने डीडी शर्मा से मुलाकात कर उनकी सेहत के बारे में जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। सीएम ने डीडी शर्मा के साथ हुए एक्सीडेंट के बारे में पूछा और ऑपरेशन की जानकारी भी ली। डीडी शर्मा ने आग से जली फसलों का मुआवजा किसानों को जल्द देने की मांग सीएम के सामने रखी। उन्होंने सरकार को किसानों की समस्याओं का समाधान करने की सिफारिश भी की। सीएम नायब सैनी ने भी डीडी शर्मा को आश्वस्त किया कि सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान करेगी। आग से जली फसलों के लिए मुआवजे की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। स्वस्थ होकर पब्लिक के बीच जाएं सीएम ने डीडी शर्मा से कहा कि भगवान आपको जल्दी स्वस्थ करेंगे। जल्द स्वस्थ होकर फिर से पब्लिक के बीच जाएं। पब्लिक की समस्याओं का समाधान और सेवा करने का कार्य करें। मुश्किल घड़ी में वे आपके साथ खड़े हैं। जिस तरह आग से जली फसलों के मुआवजे की बात उनके सामने रखी, उसी तरह अपने इलाके की आवाज बनकर पब्लिक की समस्याएं सरकार तक पहुंचाते रहें। 18 को हुआ था एक्सीडेंट 18 अप्रैल को BJP नेता शर्मा डीडी लुखी गांव में आयोजित कार्यक्रम से लौट रहे थे। इस दौरान उनकी कार को दूसरी कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद डीडी शर्मा की कार पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई थी। एक्सीडेंट में डीडी शर्मा बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। मोहाली में उनके 2 ऑपरेशन हुए। फिलहाल डीडी शर्मा बेड रेस्ट पर हैं। सांसद-विधायक का चुनाव लड़ चुके डीडी शर्मा सांसद और विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं। साल 2014 में डीडी शर्मा ने पिहोवा विधानसभा क्षेत्र से BJP की टिकट पर विधायक का चुनाव लड़ा था। इसके बाद 2019 में कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से जजपा के टिकट पर सांसद और 2024 में दोबारा पिहोवा विधानसभा क्षेत्र से BJP के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इन चुनावों में उनकी हार हुई।   हरियाणा | दैनिक भास्कर