फरीदाबाद में पाकिस्तान के 4 नागरिकों को पुलिस ने वापस भेज दिया है। यह लोग फरीदाबाद में मेडिकल वीजा पर आए हुए थे, इसके अलावा गलत तरीके से फरीदाबाद में रहने वाले विदेशी नागरिकों के लिए सर्च अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस के द्वारा भारत आकर फरीदाबाद में रहने वाले सभी पाकिस्तानी नागरिकों की सूची पहले से ही तैयार है। इसके अलावा शरणार्थी वीजा लेकर रहने वाले लोगों की सूची अलग से है। पहलगाम हमले के बाद पुलिस ने सीएम के आदेश के बाद जांच कर 4 पाकिस्तानी नागरिकों को प्रदेश से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। मेडिकल वीजा पर थे पाकिस्तानी पुलिस ने जिन 4 पाकिस्तान के लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया है, वह मेडिकल वीजा लेकर भारत आए थे और फरीदाबाद के अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे थे। चंडीगढ़ में जैसे ही सीएम ने बैठक में पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर करने का आदेश दिया, ठीक वैसे ही फरीदाबाद पुलिस ने जांच कर 4 पाकिस्तान नागरिकों को प्रदेश से बाहर का रास्ता दिखा दिया। सीएम की बैठक के बाद एक्शन चंडीगढ़ में सीएम सैनी ने 26 अप्रैल को एक उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें उन्होंने हरियाणा के सभी जिला के डीसी और एसपी को गृह मंत्रालय के निर्देशों का पालन सख्ती के साथ पालन करने का आदेश दिया। जिसके बाद से फरीदाबाद प्रशासन एक्शन मोड़ में है। ये वीजा वाले नहीं जाएगे वापस सीएम ने कहा कि समय सीमा लंबी अवधि के वीजा, राजनयिक वीजा अथवा आधिकारिक वीजा रखने वाले पाकिस्तानी नागरिकों पर पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। इसके अलावा मेडिकल वीजा , सहित दूसरे वीजा लेकर रह रहने पाकिस्तान के नागरिकों को हरियाणा से बाहर किया जाएगा। विदेशी नागरिकों पर पैनी नजर फरीदाबाद पुलिस ने बताया कि 4 पाकिस्तानी नागरिक जो मेडिकल वीजा पर फरीदाबाद में अपना इलाज करा रहे थे। उनको प्रदेश से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इसके अलावा फरीदाबाद में गलत तरीके से रहने वाले विदेशी नागरिकों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। उनका ये अभियान रूटीन में चलता रहता है और फरीदाबाद में अभी तक किसी विदेशी नागरिक का गलत तरीके से रहने का कोई मामला सामने नहीं आया है। फरीदाबाद में पाकिस्तान के 4 नागरिकों को पुलिस ने वापस भेज दिया है। यह लोग फरीदाबाद में मेडिकल वीजा पर आए हुए थे, इसके अलावा गलत तरीके से फरीदाबाद में रहने वाले विदेशी नागरिकों के लिए सर्च अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस के द्वारा भारत आकर फरीदाबाद में रहने वाले सभी पाकिस्तानी नागरिकों की सूची पहले से ही तैयार है। इसके अलावा शरणार्थी वीजा लेकर रहने वाले लोगों की सूची अलग से है। पहलगाम हमले के बाद पुलिस ने सीएम के आदेश के बाद जांच कर 4 पाकिस्तानी नागरिकों को प्रदेश से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। मेडिकल वीजा पर थे पाकिस्तानी पुलिस ने जिन 4 पाकिस्तान के लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया है, वह मेडिकल वीजा लेकर भारत आए थे और फरीदाबाद के अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे थे। चंडीगढ़ में जैसे ही सीएम ने बैठक में पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर करने का आदेश दिया, ठीक वैसे ही फरीदाबाद पुलिस ने जांच कर 4 पाकिस्तान नागरिकों को प्रदेश से बाहर का रास्ता दिखा दिया। सीएम की बैठक के बाद एक्शन चंडीगढ़ में सीएम सैनी ने 26 अप्रैल को एक उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें उन्होंने हरियाणा के सभी जिला के डीसी और एसपी को गृह मंत्रालय के निर्देशों का पालन सख्ती के साथ पालन करने का आदेश दिया। जिसके बाद से फरीदाबाद प्रशासन एक्शन मोड़ में है। ये वीजा वाले नहीं जाएगे वापस सीएम ने कहा कि समय सीमा लंबी अवधि के वीजा, राजनयिक वीजा अथवा आधिकारिक वीजा रखने वाले पाकिस्तानी नागरिकों पर पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। इसके अलावा मेडिकल वीजा , सहित दूसरे वीजा लेकर रह रहने पाकिस्तान के नागरिकों को हरियाणा से बाहर किया जाएगा। विदेशी नागरिकों पर पैनी नजर फरीदाबाद पुलिस ने बताया कि 4 पाकिस्तानी नागरिक जो मेडिकल वीजा पर फरीदाबाद में अपना इलाज करा रहे थे। उनको प्रदेश से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इसके अलावा फरीदाबाद में गलत तरीके से रहने वाले विदेशी नागरिकों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। उनका ये अभियान रूटीन में चलता रहता है और फरीदाबाद में अभी तक किसी विदेशी नागरिक का गलत तरीके से रहने का कोई मामला सामने नहीं आया है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
